National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बापू के बनारस आगमन के जगहों को धरोहर रूप में संरक्षित करने की उठी माँग

बापू के बनारस आगमन के जगहों को धरोहर रूप में संरक्षित करने की उठी माँग

By Manish Srivastava
January 30, 2022
447
0

साझा संस्कृति मंच द्वारा बापू की स्मृति में शहर के विभिन्न जगहों पर किए गए आयोजन

बापू के बनारस आगमन के जगहों को धरोहर रूप में संरक्षित करने की उठी माँग

वाराणसी। साझा संस्कृति मंच के द्वारा गांधी जी और अन्य शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। टाउनहाल बापू प्रतिमा के समक्ष सर्व धर्म प्रार्थना सभा मे प्रेरणा कला मंच के साथियों ने भजन प्रस्तुत किया। सन्दीप मुकेश अजय सुजीत ने भजन प्रस्तुत किये इस दौरान विजय श्रीवास्तव ने रँग दे बसंती गाया। सभी धर्मों के मानने वालों ने सामुहिक रूप से भगवद्गीता, कुरानशरीफ , गुरुग्रन्थ साहिब, और पवित्र बाइबिल से शांति और सद्भाव के अंशो का पाठ किया। ज्ञातव्य है की आज ही के दिन 1948 में महात्मा गाँधी की नृशंस हत्या कर दी गयी थी। देश आज़ादी मिलने के बाद बापू के नेतृत्व में बनने संवरने के सपने देख रहा था। नेहरू, पटेल, अम्बेडकर, मौलाना, आज़ाद, सरोजिनी नायडू आदि संविधान बना रहे थे। राज्यों का विलय करवा रहे थे। संस्थानो का निर्माण हो रहा था। ठीक इसी समय दुर्भाग्य ने दस्तक दी और एक कट्टर साम्प्रदायिक नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या करके देश को अनाथ कर दिया। इस दुखद दिन की स्मृति में साझा संस्कृति मंच प्रतिवर्ष आयोजन करता है। आज की प्रार्थना सभा मे रामधीरज जी, सर्व सेवा संघ, आत्म प्रकाश और विजय नारायण ने गांधी जी के विचारों पर बात रखी और कहा कि ये देश प्रेम, भाई चारे , करुणा और अहिंसा के रास्ते पर ही चलेगा, नफरत की राजनीति बिलकुल भी नही होनी चाहिये।

इस अवसर पर वल्लभाचार्य पांडेय , दिन दयाल, प्रदीप एव डॉ इंदु पांडेय ने आशा संस्था की तरफ से गांधी जी के वचन और कार्यो पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। जो कि टाउनहॉल परिसर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव अन्नू, अजित सिंह, विनोद, धनन्जय त्रिपाठी, डॉ अनूप श्रमिक, जागृति राही , मनस, मुकेश , सिस्टर और मिशनरी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा में बापू के बनारस आगमन के जगहों को चिह्नित करते हुए उनको धरोहर रूप में संरक्षित करने की माँग की गयी। बीएचयू काशी विद्यापीठ नागरी प्रचारिणी सभा काशी विश्वनाथ मंदिर आदि जगहों पर बापू के आगमन की तिथि के साथ ब्यौरा देते हुए स्मृति चबूतरा बनाने की जरूरत है। आज जब पूरा विश्व महान बापू को याद कर रहा है तो उनके देश में ही रहकर हम उन्हें विस्मृत किये रहें , इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा ? जागृति राही ने कार्यक्रम के अंत मे सभी लोगो को संविधान के मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई। सायं काल 5 बज के 17 मिनट पर जब बापू की हत्या हुई थी सबने मूर्ति के समक्ष मौन व्रत रखते हुए राजघाट सर्व सेवा संघ परिसर में सर्व धर्म संसद का आयोजन किया। प्रमुख रूप से प्रो. डीएम दिवाकर ने संगोष्ठी में विचार रखे। डॉ मुनीजा, डॉ आरिफ, सौरभ सिंह, रविदास मंदिर के महंत, और पार्षद ओकार अंसारी, कमलेश यादव, रविन्द्र दुबे आदि लोगो की बड़ी संख्या में भागीदारी हुई।

Post Views: 494
Previous Article

बापू के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह व ...

Next Article

बीएचयू के वित्ताधिकारी डॉ. अभय कुमार ठाकुर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव को महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई से हटाया गया,

    December 14, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वरिष्ठ अधिवक्ता का कोर्ट मे ऊँची आवाज मे बहस करना न्यायाधीश को नहीं भाया,

    April 9, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा काशीवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी,

    November 11, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी IGRS संबंधित सभी कमिश्नरेट पुलिस अधिकारीगण व पुलिसकर्मियों संग बैठक कर मिले प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु ...

    October 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी देव दीपावली पर्व के मद्देनजर सुबह ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पंहुचे राजघाट क्षेत्र, हैलीपेड स्थल ...

    November 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    CJI ने खराब मौसम की वजह से वकीलों को हाइब्रिड सुनवाई अपनाने की सलाह दी,

    December 16, 2025
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorized

    लखनऊ- एलडीए में नागरिक सुविधा दिवस का हुआ आयोजन, सुविधा दिवस पर जिलाधिकारी एवं एलडीए वीसी हुए शामिल,

  • सुर्खियां

    दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा मंडलीय रोजगार मेला, दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र,

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देश मे एसीपी भेलूपुर ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने हेतु देर रात्रि अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों संग बैठक की,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.