National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बेनियाबाग पार्क बनेगा पिकनिक स्पॉट, 90 करोड़ की लागत से होगा निर्माण,

बेनियाबाग पार्क बनेगा पिकनिक स्पॉट, 90 करोड़ की लागत से होगा निर्माण,

By Manish Srivastava
January 30, 2021
373
0

वाराणसी

बेनियाबाग पार्क शहर के सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित होगा और बनेगा पिकनिक स्पॉट,

कमिश्नर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण,

निर्माणाधीन कार्यों को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं-कमिश्नर

दशाश्वमेध शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य इसी वर्ष होगा पूरा,

वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बेनियाबाग में 90 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन पार्क एवं पार्किंग स्थल के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक दशा में इसी वर्ष अक्टूबर महीने तक पूरा कराए जाने की डेट लाइन निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस बेनियाबाग पार्क को वाराणसी शहर का एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने मौके पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए सुरक्षा मानकों को अपनाकर कार्य को उच्च स्तर का कराए जाने पर विशेष जोर दिया।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल शनिवार को वाराणसी शहर में गतिमान प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। बेनियाबाग में निर्माणाधीन पार्क एवं पार्किंग स्थल के संबंध में बताया गया कि 47 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। कमिश्नर ने पार्क में लैंडस्कैपिंग उच्च स्तरीय कराए जाने के साथ ही वॉक-वे, फुटबॉल मैदान, वाटर स्पोर्ट्स स्थल, बच्चों कोखेलने के लिए आकर्षक झूले, फूड कोर्ट, फ्लावर कोर्ट के अलावा वाटर बॉडी में बोटिंग के लिए नौका की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने रूप से जोर देते हुए कहा कि बेनियाबाग पार्क को जिले का सेंट्रल पार्क के रूप में विकसित किया जाए। यह शहर का लैंड मार्क हो। बेनियाबाग निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर 450 चार पहिया तथा 700 दोपहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। निश्चित रूप से इन पार्किंग स्थलों के बन जाने के पश्चात शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सकेगी। इसके बाद उन्होंने 23 करोड़ 67 लाख रुपए से निर्माणाधीन दशाश्वमेध शापिंग कांप्लेक्स के निरीक्षण के दौरान मौके पर 40-45 श्रमिकों द्वारा ही कार्य किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। इस शॉपिंग कंपलेक्स में कुल 182 दुकानें बनाई जा रही हैं, जिनमें आसपास के क्षत्रिय दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कांप्लेक्स के निर्माण कार्य को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए इसी वर्ष पूरा कराए जाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने मौके पर 15 दिन बाद पुनः आने की हिदायत देते हुए कहां की पाक्षिक कार्य योजना तैयार किया जाए और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर तेजी लायी जाए। दशाश्वमेध वार्ड के हो रहे विकास कार्य के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जमीन का समतलीकरण मानक के अनुरूप कराए जाने पर विशेष जोर देते हुए लगाए जा रहे पत्थर चौकों को व्यवस्थित तरीके से लगाए जाने का निर्देश दिया। टूरिज्म डेवलपमेंट वर्क आफ गोदौलिया-चौक से दशाश्वमेध घाट तथा एबीडी रोड अंतर्गत मैदागिन से गोदौलिया निर्माण कार्य का उन्होंने पदयात्रा कर निरीक्षण किया। गढ़वासी टोला वार्ड में कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत लगभग 26 करोड़ रुपए लागत से निर्माणाधीन टाउनहॉल पार्किंग स्थल के निरीक्षण के दौरान लैंड स्केपिंग मानक के अनुरूप कराए जाने के साथ ही समय सीमा में पूरा कराए जाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views: 423
Previous Article

वाराणसी के सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ ...

Next Article

मन की बात करता हूं तो लगता ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    चिकित्सक चाहते है कि दलाल एवं एमआर निरन्तर उनके चेम्बर में मौजूद रहे, इसमें किसी अधिकारी का हस्तक्षेप न हो-डॉ ...

    December 26, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी ने मतदाताओं के लिए ईवीएम उपयोग जागरूकता अभियान की शुरूआत की, चार एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखा किया ...

    December 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुहर्रम त्योहार सकुशल संम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध सड़कों पर उतर सुरक्षा व्यवस्था परखा,

    August 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गृह मंत्री के कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था जांचने एडिशनल पुलिस कमिश्नर सुभाष चंद्र दुबे पहुंचे,

    November 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीनेशन से पहले फाइनल ड्राई रन का लिया जायजा,

    January 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    भारी बारिश से बेंगलुरु एयरपोर्ट के रनवे पर लगा पानी, यात्रियों को ट्रैक्टर से लाया गया रनवे से बाहर,

    October 12, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    समाजवादी व्यापार सभा अध्यक्ष एवं महासचिव की महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक मुखर्जी सभागार में हुई सम्पन्न

  • सुर्खियां

    बीएचयू एनएसयूआई इकाई ने शहीद दिवस पर बापू को किया याद

  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी बीएचयू मॉडल संयुक्त राष्ट्र के 9 वें संस्करण का किया गया आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.