National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बीएचयू कुलपति ने दृश्य कला संकाय में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

बीएचयू कुलपति ने दृश्य कला संकाय में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

By Manish Srivastava
February 6, 2022
465
0

बीएचयू कुलपति ने दृश्य कला संकाय में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत लगाई गई प्रदर्शनी

वाराणसी। दृश्य कला संकाय द्वारा एक प्रदर्शनी दृश्य काशी का आयोजन किया गया जिसमे वाराणसी के 46 प्रमुख कलाकारों द्वारा कलाकृतियों को प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन द्वारा किया गया। कुलपति ने अपने वक्तव्य में दृश्य कला के लिए तीन सूत्री दृष्टिकोण प्रस्तुत किया; एक, विजुअल आर्ट्स की वैश्विक ब्रांडिंग करना, दूसरा, आर्टवर्क की बिक्री के लिए अवसर पैदा करना और तीसरा, इंटरडिसिप्लिनरी के लिए एकीकृत दृष्टिकोण रखना। इस प्रदर्शनी की योजना भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया। इसमें ऐसे कलाकारों को स्थान दिया गया है जिनकी कला या तो एक कला प्रवृत्ति स्थापित की है या आधुनिक और समकालीन कला में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सम्मिलित कलाकृतियां पेंटिंग, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग, एप्लाइड आर्ट्स, टेक्सटाइल, पॉटरी और फोटोग्राफी तथा कुछ मल्टीमीडिया इंस्टॉलेशन को लेकर हैं। दृश्य काशी में प्रदर्शित कार्यों को कई श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जिसमें रिप्रेजेन्टेटिव, फिगरेटिव, कांसेप्ट, तथा कथानक शामिल हैं। घाटों, संकरी गलियों, मंदिरों, अखाड़ों और कई अन्य प्रतिनिधित्वात्मक विषयों का चित्रण, जो अक्सर दर्शकों द्वारा पहचाने जाने वाले स्थलों के आसपास होने वाली गतिविधियों का डॉक्यूमेंटेशन करते हैं और आम जनता के लिए एक सहज ग्राह्य होते हैं। दृश्य कला संकाय के डीन प्रो. हीरालाल प्रजापति ने अतिथि का स्वागत किया और प्रो. प्रदोष मिश्रा ने क्यूरेटोरियल अवधारणा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष अरोड़ा ने किया। इस प्रदर्शनी में सुरश चंद्र जांगिड़, नितिन दत्त, शांति स्वरुप सिन्हा, महेश सिंह, विजय सिंह,प्रणाम सिंह, सुरेश नायर एवं छात्र अधिष्ठाता के के सिंह आदि उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी वैश्विक महामारी की बंदी के दीर्घ अंतराल के बंद के बाद दृश्य कला संकाय में पहली प्रदर्शनी है और इसमें समस्त अध्यापकों की सहभागिता रही है साथ ही साथ बनारस के दृश्यरूप को प्रतिबिंबित करती है। यह प्रदर्शनी 5 मार्च 2022 तक खुली रहेगी, जिसमें कला (अभ्यास और शिक्षाशास्त्र) पर व्याख्यान, संगोष्ठी, क्यूरेटोरियल वॉक, वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग, कला पर पैनल चर्चा जैसे कई शैक्षणिक कार्यक्रमों की योजना है जिनकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

Post Views: 529
Previous Article

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन ...

Next Article

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का 107 वां स्थापना ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    वैक्सीन लगवाने के बाद ना करें ऐसी गलती, बन सकते हैं अपनों के जान के दुश्मन,

    May 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    केसीआरसी के अधिकारियो ने सामान्य व्यक्ति को सहायता पहुंचाने पर दिया जोर

    April 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ब्लैक फंगस व्हाइट फंगस के बाद भारत में एस्परगिलोसिस नामक फंगस ने दी दस्तक,

    May 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उद्यमिता विषय पर हुआ व्याख्यान

    January 14, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पांडेपुर- लालपुर मार्ग के चौड़ीकरण हेतु किया स्थलीय निरीक्षण

    August 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोविड वैक्सीन लोगों को लगवाने के लिए किया गया जागरुकता

    January 27, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • काशी दर्शन

    ऐके स्टडी पॉइंट के प्रांगण में अध्यापक तथा छात्र छात्राओं ने मिलकर मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चना कर उतारी आरती

  • राजनीति

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनारस में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर लगाया आरोप,

  • सुर्खियां

    बीएचयू के छात्रों ने सिंह द्वार पर मनाया विश्वासघात दिवस

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.