National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध

By Manish Srivastava
February 20, 2021
407
0

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन  कटिबद्घ- जिलाधिकारी

गांव में कहीं भी वॉल राइटिंग नहीं होनी चाहिए, वॉल राइटिंग व दीवारों पर चुनाव सामग्री लगा पाया गया तो ग्राम सेक्रेटरी की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही होगी- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिले के पूरे चुनाव क्षेत्र को 35 जोन एवं 115 सेक्टर में विभाजित कर 35 जोनल एवं 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये

वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु पूरे चुनाव क्षेत्र को 35 जोन एवं 115 सेक्टर में विभाजित कर 35 जोनल एवं 115 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों सहित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान स्थलों पर भवन की स्थिति, विद्युत, फर्नीचर, शौचालयों आदि की व्यवस्था सहित पहुंच मार्ग का निरीक्षण कर स्थिति से अवगत कराने को कहा है। इसके लिए सोमवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का कमिश्नरी सभागार में बैठक कर उन्हें आवश्यक जानकारी देते हुए गांवों में स्थलीय सत्यापन हेतु भेजा जाएगा।


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा शुक्रवार को कैंप कार्यालय में प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि ग्राम सभाओं के सार्वजनिक स्थलों, शासकीय भवनों आदि पर प्रचार संबंधी वॉल पेंटिंग नहीं होनी चाहिए, किसी भी प्रकार के पोस्टर, पंपलेट आदि भी इन भवनों पर चिपकाया नहीं जाना चाहिए और जहां कहीं भी इन भवनों पर वॉल राइटिंग व प्रचार सामग्री लगाए गए हो, उसे तत्काल हटवाया जाए। सरकारी भवन, धार्मिक स्थल आदि का उपयोग चुनाव प्रचार में कतई नहीं होनी चाहिए। पिछले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित करने करने का भी निर्देश दिया। ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही किया जा सके। निरीक्षण के दौरान इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर ग्राम सेक्रेटरी की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आरओ, एआरओ की ड्यूटी आज ही लगाए जाने का निर्देश दिया। नामांकन, पोलिंग पार्टी रवानगी, पोलिंग पार्टी रिसीविंग व मतगणना के हिसाब से विकास खण्डवार लगने वाले शामियाना, कुर्सी, बैरिकेटिंग आदि का आंकलन कर नजरी नक्शा तैयार कर एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराए जाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। पोलिंग बूथ बनाए जाने के संबंध में ग्राम सेक्रेटरियो की 3 दिन के अन्दर बैठक तहसील अथवा ब्लॉक स्तर पर आयोजित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए तथा इसकी सूचना 28 फरवरी तक उन्होंने मांगी है। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जनपद के सभी मतदान केंद्र आदर्श केंद्र होने चाहिए। जमीनों में टाइल्स लगा होना चाहिए, शौचालयों की व्यवस्था हो तथा उसका रंग रोगन हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पोलिंग स्टेशनों की दीवारों पर चुनाव संबंधी सूचनाओं का लेखन न कराया जाए, बल्कि सूचनाओं को प्रदर्शित करने के लिए पेपर पर साइनेज लगवाया जाए। जिससे स्कूल एवं सरकारी भवनों के कराए गए आकर्षक रंग-रोगन को नुकसान न होने पाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित प्रभारी अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views: 466
Previous Article

Next Article

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 सदस्य का होगा ...

Related articles More from author

  • राजनीति

    पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने हरी झंडी दिखा स्केटिंग रैली को किया रवाना,

    September 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    एमएलसी,स्नातक चुनाव मतगणना में वाराणसी और लखनऊ के सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया धांधली का आरोप,

    December 3, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    समाजवाद का संदेश है समाजवादी साइकिल यात्रा: सतीश फौजी

    August 5, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रियंका गांधी की काशी मे किसान न्याय रैली में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़, जमकर भड़ास निकाली भाजपा सरकार पर,

    October 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    सपा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया प्रारंभ

    July 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    कृषि कानून बिल हुआ वापस,जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर कुछ किसानो का धरना अब भी जारी,

    November 20, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    आजाद अधिकार सेना प्रथम स्थापना दिवस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास से मनाया गया,

  • सुर्खियां

    प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल जी” 21 अगस्त को विकास खंड चोलापुर में करेंगे समीक्षा बैठक

  • सुर्खियां

    आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत गंगा मशाल यात्रा सुबहे बनारस अस्सी घाट पर हुआ संम्पन्न,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.