National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›एससी/एसटी आयोग हिंदी अधिकारियों संग सहायतित एवं विकास कार्यों की समीक्षा

एससी/एसटी आयोग हिंदी अधिकारियों संग सहायतित एवं विकास कार्यों की समीक्षा

By Manish Srivastava
August 18, 2021
437
0

एससी/एसटी आयोग हिंदी अधिकारियों संग सहायतित एवं विकास कार्यों की समीक्षा

एससी/एसटी एक्ट का सदुपयोग हो, दुरुपयोग नहीं- रामनरेश पासवान, उपाध्यक्ष एससी/एसटी आयोग

वाराणसी,18 अगस्त। उत्तर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित की अध्यक्षता में बुधवार को सर्किट हाउस में एससी/एसटी हेतु सरकार द्वारा क्रियान्वित कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि जनपद में इस वर्ष अप्रैल से अब तक एससी/एसटी उत्पीड़न के 58 मामले प्रकाश में आए, सभी में पीड़ित पक्ष को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इस वर्ष अब तक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 64 परिवारों की लड़कियों की शादी कराई जा चुकी है। प्रत्येक शादी पर 51 हजार रूपये के हिसाब से अनुदान/आर्थिक सहायता/उपहार उपलब्ध कराए गए हैं। आगामी 15 नवंबर को पहली सहालग में प्रत्येक ब्लॉक में कैंप लगाकर एससी/एसटी परिवार के लड़कियों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी कराई जाएगी। इसके लिए 58 लड़कियों की शादी का पंजीकरण हो भी चुका है। एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए जनपद में तीन आश्रम पद्धति स्कूल संचालित हैं। अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम द्वारा 1200 एससी/एसटी लोगों को स्वतः रोजगार में ऋण व अनुदान दिया गया है। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में 21 फीसदी एससी/एसटी लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाता है। विकलांगता की शल्य चिकित्सा पर सामान्य ट्रीटमेंट में 10 हजार रुपए अनुदान तथा विशेष सर्जरी आदि पर 6 लाख रुपये तक अनुदान दिया जाता है। जनपद में ऐसे 13 दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा बीएचयू व हेरिटेज अस्पताल में कराई जा चुकी है। दिव्यांगजनों को 500 रुपये मासिक पेंशन, उपकरण, शादी अनुदान पुरस्कार व स्वतः रोजगार हेतु ऋण अनुदान दिया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद निराश्रित गरीब महिलाओं को पेंशन, अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों को बाल सेवा योजना में अच्छादित कर सहायता दी जा रही है। अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरित ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग का मुख्य कार्य प्रदेश में रह रहे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण/सुनवाई करना और उसका सम्यक विधि एवं विधिपूर्ण समाधान करना है। आयोग के समक्ष अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के जो प्रकरण आते हैं यह मुख्यता पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित होते हैं। इसके अतिरिक्त आयोग के समक्ष विभागीय एवं उत्पीड़न के मामले में दी जाने वाली आर्थिक सहायता से संबंधित मामले भी आते हैं। आयोग कुछ मामलों में जैसे समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबरों को स्वतः संज्ञान भी लेता है। इसके पश्चात आयोग द्वारा ऐसे मामलों को विधिक ढंग से निपटाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने अध्यक्ष के पद पर 18 जून 2021 को कार्यभार ग्रहण किया है। उस समय आयोग में सुनवाई हेतु 342 मामले लंबित थे, जिनमें पुलिस विभाग के 280, राजस्व विभाग के 40 व अन्य विभाग से संबंधित 22 मामले लंबित थे। उनके 1 माह से भी कम कार्यकाल में कुल 307 प्रार्थना पत्र आयोग में प्राप्त हुए। जिनमें से 157 मामलों में संबंधित विभागों को अपने स्तर से निस्तारण हेतु भेजे गए, 150 मामलों में संबंधित विभागों से आख्याये मगाकर आयोग द्वारा निस्तारण किया गया। अध्यक्ष डॉ रामबाबू हरीत ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता के प्रकरणों को उन्होंने गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण कराया। जिसके फलस्वरूप एक माह से कम की अल्पावधि में 6 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए पीड़ित परिवार को 9 लाख 75 हजार रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में आयोग के हस्तक्षेप से उपलब्ध कराई गई। इससे पीड़ित व उसके परिवार के सदस्यों को आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ और वे पुनर्वास की प्रक्रिया में शामिल हुए। आयोग के उपाध्यक्ष राम नरेश पासवान ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट का सदुपयोग हो। शासन की योजनाओं का समुचित लाभ पात्र के एससी/एसटी व्यक्ति को समय से प्राप्त हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि एससी/एसटी के हर प्रकार के मामलों में त्वरित न्याय हो। किसी के साथ अन्याय नहीं हूं तथा एक्ट का दुरुपयोग भी नहीं। इस अवसर पर आयोग के सदस्य मनोज सोनकर, सदस्य अनीता सिद्धार्थ सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समाज कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यांगजन, सूचना, पुलिस विभाग के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Post Views: 487
Previous Article

मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त ...

Next Article

जिला योजना समिति के लिए सदस्यों के ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,

    June 26, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    लक्षचण्डी महायज्ञ के 19वें दिन गीत एवं नृत्य सम्मेलन के माध्यम स्व स्वर कोकिला अर्पित की गई श्रद्धांजलि

    February 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जन जागरूकता से ही कोरोना पर विजय प्राप्त किया जा सकता है, इसमें युवाओं की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी, ...

    May 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी नोवारटिस द्वारा चार सौ कर्मचारियों की सामूहिक छंटनी करने का लगाया आरोप

    March 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    विधि क्षात्र के कोर्ट पहुंच बहस करने पर केस हुआ दर्ज, साथ ले जाने वाले अधिवक्ता पर भी कोर्ट ने ...

    June 6, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गंगा में लगी सौर ऊर्जा प्रदर्शनी

    April 2, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

  • राजनीति

    कृषि कानून बिल हुआ वापस,जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर कुछ किसानो का धरना अब भी जारी,

  • सुर्खियां

    न्यायिक सेवा संघ वार्षिक चुनाव मे बनारस परिवार के न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह बने अध्यक्ष,महामंत्री गुने न्द्र प्रकाश चुने गए,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.