National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›कोरोना वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों को टीटीएस बीमारी हो सकती है,शिकायत के बाद कंपनी ने कोर्ट मे किया खुलासा,

कोरोना वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों को टीटीएस बीमारी हो सकती है,शिकायत के बाद कंपनी ने कोर्ट मे किया खुलासा,

By Manish Srivastava
April 30, 2024
256
0

ब्रिटिश अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर एक बड़ा दावा किया है कंपनी ने बताया कि इस वैक्सीन को लेने वाले कुछ लोग टीटीएस नामक बीमारी के चपेट में आ सकते हैं, इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कोर्ट में इस बात को स्वीकार किया है कि कोविड-19 वैक्सीन लेने की वजह से कुछ लोगों में खून के थक्के जमने जैसे साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकता है,
कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में भूमिका निभाने वाली वैक्सीन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, हालांकि कंपनी ने ये भी बताया है की इस वैक्सीन के फायदे के मुकाबले जोखिम कम हो जाते हैं,

ब्रिटिश अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ परिवार ने वैक्सीन से होने वाले नुकसान का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था जिसके बाद कोर्ट में कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है, वैक्सीन से होने वाली इस बीमारी का नाम टीटीएस जिसे थ्रोम्बोसिस के साथ थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम के
नाम से जाना जाता है. इसके चपेट में आने वाले इंसान के शरीर में खून के थक्के बनने शुरू हो जाते हैं,
टीटीएस कुछ दुर्लभ मामलों में वैक्सीन लेने के बाद होने वाली एक संभावित जटिलता है. इस बीमारी से पीड़ित इंसान के शरीर में खून के थक्के बन जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है, इंसान के शरीर में खून के थक्के बनने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक या कार्डियक अरेस्ट की आशंकाएं बढ़ जाती हैं. टीटीएस को लेकर वैक्सीन निर्माता कंपनी ने कोर्ट को यह भी बताया है कि कोविड-19 वैक्सीन के फायदों के मुकाबले यह जोखिम बहुत कम हैं.

जेमी स्कॉट ने दर्ज कराया था पहला मामला,
वैक्सीन से होने वाले नुकसान को लेकर जेमी स्कॉट नामक एक शख्स ने केस दर्ज किया था. केस दर्ज करवाने वाले शख्स का आरोप है कि इस वैक्सीन को लेने के बाद वह ब्रेन डैमेज का शिकार हुए थे स्कॉट के अलावा कुछ और लोगों ने भी इस वैक्सीन को लेकर कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी कि वैक्सीन लेने के बाद उन्हें भी साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा था मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई बार स्कॉट की हालत इतनी ज्यादा गंभीर हो गई थी कि तीन बार अस्पताल ने उनकी पत्नी को संपर्क कर उन्हें इस बात की जानकारी दी कि उनके पति की अब मृत्यु हो जाएगी,

यूके उच्च न्यायालय में वैक्सीन के इस साइड इफेक्ट्स से संबंधित कम से कम  51 मामले दर्ज किए गए हैं, पीड़ितों या फिर उनके रिश्तेदारों की ओर से 100 मिलियन पाउंड तक की अनुमानित क्षति देने की मांग भी की है. वैक्सीन लेने के बाद होने वाली इस बीमारी के सामने आने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को अब यूके में नहीं दी जा रही है,

Post Views: 317
Previous Article

सांसद और विधायक कमीशन लेते हैं मैंने ...

Next Article

बीएचयू अस्पताल अधीक्षकके खिलाफ धरना दे रहे ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    अंसल कंपनी के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर के बावजूद पुलिस की सुस्ती पर ख़रीदारों ने असंतोष जताया,

    July 6, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अपील निस्तारण हेतु प्रधान आयकरआयुक्त से एआईएफटीपी प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाक़ात,

    May 17, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आयोजित सम्मेलन में किया प्रतिभाग,

    April 6, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वैक्सीन लगवाने के बाद ना करें ऐसी गलती, बन सकते हैं अपनों के जान के दुश्मन,

    May 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीदों को किया नमन,

    July 26, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, इन 7 लक्षणों से रहें सावधान,

    February 24, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    सेवापुरी में बालिकाओं ने कन्या भ्रूण हत्या व बाल विवाह के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • संस्कृति

    काशी मे सवा लाख संगीतमय हनुमान चालीसा का लिया गया संकल्प,

  • सुर्खियां

    जाम के झाम को समझने नवागत पुलिस कमिश्नर वाराणसी एवं जिलाधिकारी उतरे सड़कों पर,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.