National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›कोरोना संक्रमण के साढ़े आठ लाख मरीज पिछले एक महीने मे दुनिया भर मे पाये गए,

कोरोना संक्रमण के साढ़े आठ लाख मरीज पिछले एक महीने मे दुनिया भर मे पाये गए,

By Manish Srivastava
December 23, 2023
320
0

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक पिछले एक महीने में नए कोविड मामलों की संख्या में वैश्विक स्तर पर 52% की वृद्धि हुई है, ये संख्‍या इस बात का इशारा है कि हमें अब कोरोना को हल्‍के में न लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और कोरोना से संबंधित नियमों (2 गज़ की दूरी और मास्क है ज़रूरी आदि) का पालन शुरु कर देना चाहिए।
कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। दुनियाभर में कोविड के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के इस नए वैरिएंट JN.1 ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। नया वैरिएंट JN.1 अब तक 50 से ज्‍यादा देशों में पहुंच चुका है,
भारत में भी कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है। बीते 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 400 से आधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3420 हो गई है। कल की तुलना में यह संख्या 2 गुने से भी अधिक हैं। स्पष्ट है कि कोरोना दोगुनी से भी तेज़ रफ्तार से फैल रहा है। बता दें कि 21 मई 2023 के बाद से भारत में एक दिन में आये कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं।

राजधानी लखनऊ में कोरोना की बढी रफ्तार,
लखनऊ के आलमबाग में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के संक्रमित पाये जाने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और मरीजों पर नजर रखी जा रही है। राज्य के गाजियाबाद और नोएडा में पहले से ही कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला एक हफ्ते पहले ही थाइलैंड से लखनऊ आई है। 75 साल की महिला को सर्दी और बुखार होने पर कोरोना टेस्ट कराया गया था।

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभिन्न राज्यों में कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए यूपी में अब अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेज को निर्देश जारी कर दिया गया है। इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस रोगियों का RTPCR होगा। सरकार ने इन्फेक्शन रोगियों की भी RTPCR करने के निर्देश दिये हैं। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जायेगी,
पिछले 24 घंटे में भारत में 400 से अधिक कोरोना के मामले पाये गये हैं। इनमें सिर्फ केरल में 266 मामले और 70 मामले कर्नाटक में पाये गये हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में भी कोविड के पांच नए मामले पाये गये हैं। देशभर में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3420 है। नए स्ट्रेन से केरल में 2, कर्नाटक में 1, और राजस्थान में अब तक 1 मौत हुई हैं।

भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी,

कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी कर दी है, वहीं तमाम राज्‍य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों (किडनी, हृदय, लीवर की बीमारियों) से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है।

कोरोना से ऐसे करें बचाव-

बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

जुकाम-खांसी या इन्फेक्टेड व्यक्ति से 2 मीटर की दूरी रखें। खांसी या छींक आने पर मुंह को टिश्‍यू पेपर से कवर करें। बाहर से आने के बाद हाथों को अच्‍छे से धोएं, इसके बाद आंख, मुंह या नाक को साफ करें। फोन या दूसरी जरूरी चीजें, जिनका आप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सैनिटाइज करते रहें। बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ से परामर्श करें, लापरवाही न करें।

Post Views: 365
Previous Article

वकील भी अदालत परिसर मे हथियार नहीं ...

Next Article

दी बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद्र दुबे मानवधिकार दिवस पर मानवधिकारों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ,

    December 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राजकीय कन्या इंटर कॉलेज मलदहिया में किया बृहद पौधरोपण

    July 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    निराधार आरोपों की वजह से बिना ईवीएम, प्रोजेक्टर के कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित- जिलाधिकारी

    March 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    दृष्टिबाधित छात्रों व बनारस के नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर किया प्रदर्शन

    July 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी रेलवे स्टेशन एवं कपसेठी के बीच ऊपरिगामी पुल का होगा निर्माण

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    60 की जगह पचास साल में ही मिलने लगेगी पेंशन,सरकार ने लिया फैसला,

  • सुर्खियां

    NIA ने शुरू की पूर्वांचल में नक्सली नेटवर्क की जांच, दर्ज मुकदमों को भी किया टेकओवर,

  • सुर्खियां

    बालिका हॉकी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.