National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण: बीएचयू के अध्ययन से और मज़बूत हुई अवधारणा

कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण: बीएचयू के अध्ययन से और मज़बूत हुई अवधारणा

By Manish Srivastava
January 23, 2022
295
0

कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण: बीएचयू के अध्ययन से और मज़बूत हुई अवधारणा

  • पूर्ण रूप से वैक्सिनेटिड लोग संक्रमित होने पर भी रहते हैं सुरक्षित
  • चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, के चिकित्सकों ने कोविड उपचार ले रहे रोगियों के सीटी स्कैन का किया विश्लेषण
  • व्यापक जन टीकाकरण अभियान की महत्ता को रेखांकित करता है अध्ययन

वाराणसी। पूरा विश्व कोविड19 महामारी की ताज़ा लहर की चपेट में है और जिन लोगों पर संक्रमण का ख़तरा सबसे ज़्यादा होता है उनका तथा सम्पूर्ण आबादी का टीकाकरण कर महामारी से बचाव सुनिश्चित करना दुनिया भर की सरकारों के लिए अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है। SARS-Cov-2 वायरस से होने वाली इस महामारी ने हमारे जीवन को सदा के लिए बदल दिया है और इसे वापस पटरी पर लाने का एक मात्र तरीका व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम ही प्रतीत होता है। टीकाकरण से लोगों में गंभीर और जटिल बीमारी के लिए एक सामान्य प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होगी और अगर किसी को संक्रमण होता भी है, तो संक्रमित व्यक्ति को दुष्प्रभाव कम होंगे। परीक्षण के पश्चात कई टीके आमजन को लगाए जा रहे हैं। भारत एवं विश्व के कई देशों में सरकारों द्वारा प्रायोजित टीकाकरण कार्यक्रमों में ये टीके वितरित किए जा रहे हैं। भारत का टीकाकरण कार्यक्रम विश्व के सबसे सफल टीकाकरण कार्यक्रमों में से एक तो है ही, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी है। सामान्यत यह देखा जाता है कि प्रोटोकॉल के अनुसार टीकाकरण कराने वाले व्यक्तियों में संक्रमण के अत्याधिक दुष्प्रभाव नही होते हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान स्थित रेडियोडायग्नॉसिस विभाग (एक्स-रे विभाग) में चिकित्सक – प्रो. आशीष वर्मा एवं डॉ. ईशान कुमार के नेतृत्व में, प्रो. रामचन्द्र शुक्ला, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह और डॉ. रितु ओझा की टीम ने उपरोक्त अवधारणा की पुष्टि करने के लिए देश में अपनी तरह का सबसे पहला अध्ययन करते हुए दस्तावेजी साक्ष्य प्रदान किया है। चिकित्सकों के इस समूह ने अपने अध्ययन को एक मूल शोध पत्र में संकलित किया जो “यूरोपीय रेडियोलॉजी” नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस पत्र का उच्च प्रभाव कारक 5.3 है। जांचकर्ताओं ने SARS-CoV-2 से संक्रमित व्यक्तियों के उच्च रिजाल्यूशन कंम्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन का विश्लेषण किया और लक्षण दिखाते हुए उन्हें तीन समूहों में विभाजित किया, अर्थात 1. जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, 2. जिन्हें आंशिक टीकाकरण प्राप्त हुआ था और 3. जिन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पूर्ण टीकाकरण प्राप्त हुआ था। इस दौरान अस्थायी सीटी गंभीरता स्कोर का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में निम्न प्रमुख बिंदु सामने आएः

  • जिन रोगियों को टीकाकरण की पूरी दो खुराकें मिली, उनमें आंशिक रूप से टीका लगाए गए रोगियों और गैर-टीकाकरण वाले रोगियों की तुलना में औसत सीटी स्कैन स्कोर काफी कम था। अर्थात् जिन व्यक्तियों का सम्पूर्ण टीकाकरण हुआ उनके फेफड़ों में रोग का लक्षण न के बराबर दिखाई दिया।
  • कम उम्र (60 वर्ष से कम) के पूरी तरह से टीकाकरण वाले रोगियों में औसत सीटी स्कोर काफी कम था, जबकि 60 वर्ष से अधिक के रोगियों ने टीकाकरण और गैर-टीकाकरण समूहों के बीच महत्वपूर्ण रूप से भिन्न सीटी स्कोर नहीं दिखाया।

यद्यपि यह एक नमूने के आकार के साथ एक प्रारम्भिक अवलोकन संकलन है, जो केवल लेवल 3 स्तर के COVID-केयर सेन्टर में रिपोर्ट करने वाले रोगियों पर आधारित है, यह भारत में वैक्सीन की प्रभावकारिता और टीकाकरण कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। इस कार्य में वास्तविक रोगियों से उनके नियमित उपचार के दौरान एकत्र की गई जानकारी शामिल हैं। इन अध्ययन के दौरान व्यक्तियों पर न ही कोई बाहरी हस्तक्षेप किया गया और न ही उनके रक्त आदि का नमूनाकरण किया गया। समूह ने इस बात का भी अत्यधिक ध्यान रखा कि रोगी संबंधी नैतिकता और गोपनीयता का उल्लंघन न हो। इस अध्ययन को इस संस्थान की आचार समिति द्वारा भी अनुमोदित किया गया था।

Post Views: 329
Previous Article

खेवली में जन कवि धूमिल पुस्तकालय को ...

Next Article

ग्राम स्वराज मंच ने मतदाता दिवस पर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    उपजिलाधिकारी दिन-प्रतिदिन सुनवाई करके गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारित कराना सुनिश्चित करें

    February 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    देव दीपावली दृष्टिगत पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा घाटों पर पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा गया,

    November 26, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना संक्रमण लौट दिखाया अपना तेवर, जिलाधिकारी ने जिले में लगाया धारा 144,

    April 1, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू केएन उडप्पा सभागार में रविदास जयंती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया गया आयोजन

    February 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाएगा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,

    September 16, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू के मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की फाल्स सीलिंग गिरी

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति तहत नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया,

  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी (बीएचयू) के शोधकर्ता ने हथकरघा बुनकरों के लिए तैयार की एक एर्गाेनोमिक कुर्सी

  • सुर्खियां

    बेरका के पंद्रह अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.