मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच मे अधिवक्तागण एकादश ने न्यायिक अधिकारीगण की टीम को सात विकेट से हराया,
अधिवताओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत सिगरा स्टेडियम मे दिन रात्रि खेले गये मैच मे अधिवक्तागण की टीम ने शानदार जीत की दर्ज,
न्यायिक अधिकारीगण के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, मैन ऑफ़ द मैच रहे अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह के तीन विकेट की बदौलत व अधिवताओं की कसी क्षेत्ररक्षण की वजह से न्यायिक अधिकारीगण की टीम बीस ओवर मे 122 रन बना सकी,
न्यायाधीशगण की टीम की तरफ से न्यायाधीश राजीव मुकुल पांडे ने तीन छक्के और एक चौके की बदौलत तीस रन बनाया एवं न्यायाधीश यजुर्वेद विक्रम सिंह ने तीन चौके और एक छक्के की वजह से न्यायाधीश गण की टीम ने 122 रन बनाने में सफलता प्राप्त की,
जवाब में अधिवक्तागण की तरफ से बल्लेबाजी करने सेंट्रलबार के अध्यक्ष पी पी गौतम और अधिवक्ता तुषार उतरे,
अधिवक्ता तुषार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छह छक्के और तीन चौके की मदद से अपना अर्धशतक बना 54 रन की पारी खेली, बनारस बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला 26 रन और सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह के 21 रन ने रही सही कसर भी पूरी कर दी और अधिवताओं की टीम को सात विकेट से जीत दर्ज करा दी,
मैच पुरे होने के उपरांत जिला जज संजीव शुक्ला ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया,मैच के आयोजक अधिवक्ता जेपी सिंह एवं अधिवक्ता संजय सिंह व बनारस बार, सेंट्रल बार अध्यक्ष एवं महामंत्री ने जिला जज को माल्यार्पण कर सम्मानित किया,
बनारस बार के महामंत्री सुधांशु मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री व पदाधिकारी सहित मैदान मे सैकड़ों की संख्या मे अधिवक्ता साथियों ने अपनी टीम का उत्साहवर्धन करते रहे,
मैच के एम्पायर अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव और अधिवक्ता आनंद सिंह रहे,
अधिवताओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत सिगरा स्टेडियम मे दिन रात्रि खेले गये मैच मे अधिवक्तागण की टीम ने शानदार जीत की दर्ज,



