National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›धर्म संसद में सौर ऊर्जा उपयोग के प्रोत्साहन के लिए 4 सूत्रीय प्रस्ताव पास

धर्म संसद में सौर ऊर्जा उपयोग के प्रोत्साहन के लिए 4 सूत्रीय प्रस्ताव पास

By Manish Srivastava
July 26, 2021
426
0

धर्म संसद में सौर ऊर्जा उपयोग के प्रोत्साहन के लिए 4 सूत्रीय प्रस्ताव पास

धर्म संसद ने की सब्सीडी बढाने और सोलर सिटी योजना के विस्तार की मांग

सौर ऊर्जा के मुद्दे पर सभी धार्मिक और सांस्कृतिक समुदाय हुए एक जुट, जन घोषणापत्र को दिया समर्थन

क्षेत्रीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक संसद में सौर ऊर्जा पर हुआ संवाद, उपयोग में प्रोत्साहन पर बल

वाराणसी, सोमवार 26 जुलाई: क्लाइमेट एजेंडा द्वारा संचालित सूरज से समृद्ध अभियान के तहत होटल डायमंड, वाराणसी में एक क्षेत्रीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक संसद आयोजित की गयी, जिसमे सौर ऊर्जा पर आधारित जन घोषणा पत्र की मांगों को सभी धर्मों सम्प्रदायों की ओर से समर्थन दिया गया और राजनीतिक दलों से मांग की गयी कि वे 2022 के अपने राजनीतिक घोषणापत्र में इन मांगो को शामिल करें. इस संसद में सभी धर्मो के धर्मगुरुओं ने सूरज से समृद्ध अभियान की ओर से प्रस्तुत निम्न चार प्रस्तावों के समर्थन में वोट किया:

1. उत्तर प्रदेश सोलर सिटी योजना का विस्तार किया जाए और आगरा, कानपूर, मेरठ और लखनऊ समेत अन्य शहरों को इस योजना में शामिल किया जाए.

2. उत्तर प्रदेश में सोलर इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित कर के 10 लाख युवाओं को रोज़गार दिया जाए.

3. घरेलु सोलर रूफटॉप के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए.

4. जन घोषणापत्र में शामिल मांगो को सभी राजनीतिक दल 2022 के चुनाव में अपने घोषणापत्रों में शामिल करें.

इस संसद में मुख्य रूप से इस बात प्रकाश डाला गया कि – “सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सब्सिडी बढाने से समाज में सभी वर्गों को एक समान लाभ मिल पायेगा, एमएसएम्ई और कुटीर उद्योगों में अपनी उत्पादकता बढाने की बड़ी सम्भावना है और यह राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के विकास में भी निश्चय ही सहायता कर सकता है. इसके साथ ही सभी धर्मो में सूर्य की उपयोगिता पर चर्चा की गयी, जिसमें यह बात सभी धार्मिक गुरुओं ने बताई कि सूर्य से जो प्रकाश और ऊर्जा प्राप्त होती है, वह जाति, लिंग, धर्म और उम्र में भेदभाव के बगैर सबको एक बराबर लाभ पहुंचाती है। इसलिए, समाज के सभी वर्गों के लिए सरकार की ओर से निष्पक्ष नीतिगत घोषणाएं और बेहतर सब्सिडी दरों से अधिक से अधिक लोग प्रोत्साहित होंगे जिससे कि प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में आगे बढेगा. सभी धार्मिक गुरुओं ने एकमत हो कर कहा कि- “सोलर सिटी योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना में घोषित 5 शहरों के अतिरिक्त 4 और शहरों को जोड़ने से स्वच्छ पर्यावरण एवं किफायती ऊर्जा के स्त्रोत के रूप में आम जनमानस इसका लाभ उठा सकेंगे. इसके साथ सोलर सिटी अपने साथ रोजगार के नज़रिए से भी बेहतरीन अवसर लाता है, जो कि अर्थव्यवस्था को स्थायी बनाने और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करने में मददगार हो सकता है। कोविड 19 के कारण उत्पन्न बेरोजगारी की स्थिति में अगर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार का गंभीर प्रयास हुआ, तो परिणामस्वरूप रोजगार के मौकों में वृद्धि होगी जो कि समय की आवश्कता भी है. इसके साथ ही सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने सूरज से समृद्ध अभियान का समर्थन किया और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से यह अनुरोध किया कि सौर ऊर्जा पर आधारित जन घोषणापत्र में शामिल मांगो को अपने घोषणापत्र में शामिल कर इसे मुख्य मुद्दा बनायें. इस धर्म संसद में वाराणसी के अलावा जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, आदि जिलों से विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभाग किया. इस आयोजन की शुरुआत क्लाइमेट एजेंडा की ओर से श्री रवि शेखर ने किया, एवं संचालन श्री राघवेन्द्र पाण्डेय जी ने किया. इस आयोजन में शहर ए मुफ़्ती मौलाना बातिन, डॉ आनंद कुमार जैन, योगिराज विजय प्रकाश मिश्र, फ़ादर प्रकाश लुइस, डॉ भागीरथी, बीएचयू संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ संगीता पंडित, संगीत घराने से श्री राजेश मिश्रा एवं श्री सतीश सिंह, जागृति, प्रियांशु, मंजरी समेत प्रदेश के अलग अलग जिलों से आये धार्मिक गुरु शामिल हुए.

Post Views: 484
Previous Article

नव संवत्सर वैदिक पंचांग का काशी हिंदू ...

Next Article

प्रधान संघ के अध्यक्ष बने मुकेश पटेल ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    गंगा के बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की पहली नजर

    August 2, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    भारतीय महिला शिक्षण संस्थान गरीब जरूरतमंद लड़कियों को लिया गोद

    August 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    करोड़ों की गाड़ी प्रधानमंत्री की है, मेरी तो यह मारुति 800 ही है-पूर्व पीएम मनमोहन सिंह

    December 27, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में धारा 144 लागू

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सर्वेश्वरी समूह बाबा कीनाराम स्थल के मंत्री उदयभान अब नहीं रहे,

    December 14, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आर्थिक और आध्यात्मिक संपन्नता दोनों के दर्शन एक साथ कर्नाटका मे होते हैं- प्रधानमंत्री

    June 20, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    कोरोना संक्रमित मरीज कितने दिनों बाद दूसरों को संक्रमित नहीं कर पाता,? जाने विशेषज्ञों की राय,

  • सुर्खियां

    मैत्री पूर्ण क्रिकेट मैच मे अधिवक्तागण टीम ने न्यायिकगण टीम को दो विकेट से हराया,

  • सुर्खियां

    सिर गोवर्धनपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास को नवाया शीश

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.