National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राज लिंगम जिलास्तरीय कार्यशाला बैठक अधिकारीयों संग किया,

मण्डलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राज लिंगम जिलास्तरीय कार्यशाला बैठक अधिकारीयों संग किया,

By Manish Srivastava
December 23, 2024
190
0

जिले के सभी सी डी ओ व अधिकारी रहे मौजूद,

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यशाला आहूत,

सुशासन सप्ताह का उद्देश्य लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार है,

‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान प्रभावी शासन को ग्रामीण लोगों के करीब लाना है

समस्या की पहचान तथा उनका निवारण ही सुशासन की पहली सीढ़ी है,

अधिकारी आधे दिन कार्यालय में रहें तथा आधे समय गांव, ब्लाक, क्षेत्र तथा प्रोजेक्ट के निरीक्षण में लगायें: मंडलायुक्त

वाराणसी में कार्य करना अपने आपमें गर्व की बात है: मंडलायुक्त

मंडलायुक्त द्वारा विकास भवन में नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया

शासन प्रणाली में कार्य करने वाले सभी लोगों का दायित्व है कि वे जनता के प्रति जवाबदेह बने रहें: जिलाधिकारी

मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में हम सभी लगातार बेहतर कार्य कर रहे: जिलाधिकारी

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में आयोजित हो रहे सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ विषयक कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व में सुशासन दिवस तथा वर्तमान में केंद्र तथा प्रदेश सरकार सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। अटल जी सुशासन का प्रतीक माने जाते हैं। अटल जी ने सुशासन के जिन लक्ष्यों को देखा और सोचा था, वर्तमान सरकार इसे प्रभावी ढंग से लागू भी कर रही है। अटल जी की पैतृक जन्मभूमि उत्तर प्रदेश है। उन्होंने अपनी कर्मभूमि के रूप में भी उत्तर प्रदेश को ही चुना। बलरामपुर व लखनऊ से कई बार उन्होंने संसद में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्री, प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने देश को सक्षम नेतृत्व प्रदान किया। बिना किसी अभिमान के लोगों के कल्याण हेतु लगातार कार्य करना यह हमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी से सीखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ नामक अभियान भी संचालित किया जा रहा है। यह लोक शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य प्रभावी शासन को ग्रामीण लोगों के करीब लाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से लोगों की समस्याओं को जानने, उनका समाधान करने तथा कल्याणकारी योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन तथा सभी पात्र लाभान्वित हों इसको भी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वाराणसी में धार्मिक दृष्टि से तथा प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र होने के कारण यहां कार्य करना अपने आप में बड़े गर्व की बात है। उन्होंने सभी से कहा कि अपना निर्णय, अपनी जिम्मेदारी, अपनी क्षमता खुद विकसित करें। अपने विभाग की जिम्मेदारी स्वतः लेना शुरू करें। विभाग को अच्छा चलाने को हमें अपनी जिम्मेदारी खुद ही तय करनी होगी। स्वतः जहां कमी लगे उसको चिन्हित कीजिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधे दिन कार्यालय में रहें तथा आधे समय गांव, ब्लाक, क्षेत्र तथा प्रोजेक्ट के निरीक्षण में लगायें। जहां कमी दिखे उसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसको पूरा करने का उद्देश्य रखें।

उन्होंने कहा की सभी अपने विभाग का कार्य पूरी तन्मयता से करें, किसी के निर्देश का इंतजार का न करते हुए बेहतर निर्णय खुद लेते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। आप ऊपर के अधिकारी के बोलने के बाद कार्य करें ऐसा नहीं होना चाहिये बल्कि हमें अपने से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिये यही असली सुशासन है। टेक्नोलॉजी आने से पुर्व की अपेक्षा कार्य का भी सरलीकरण हुआ है तथा कार्य करना भी आसान हुआ है। सभी अधिकारी गावों का दौरा करें तथा कुछ विशेष कार्य करके दिखायें। प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की सकारात्मक स्टोरी तैयार करें। अंत में उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अभी तीन माह बचे हैं, बेहतर रूपरेखा बनाकर शतप्रतिशत कार्य होना सुनिश्चित करें। कमियों को चिन्हित करते हुए उसके समाधान हेतु तत्काल कार्य शुरू कर दें। समस्या की पहचान तथा उनका निवारण ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। मंडलायुक्त द्वारा विकास भवन में नवनिर्मित वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा मुख्य विकास अधिकारी को साप्ताहिक वीसी का आयोजन करने को कहा गया।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य को बताते हुए सार्वजनिक जवाबदेही की बात कही गयी जिसमें उन्होंने कहा कि शासन प्रणाली में कार्य करने वाले सभी लोगों का दायित्व है कि वे जनता के प्रति जवाबदेह बने रहें। उन्होंने सम्वेदनशीलता के साथ जनता के लिये बेहतर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा की मंडलायुक्त के मार्गदर्शन में हम सभी लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यशाला के अंत में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा मंडलायुक्त के प्रति आभार जताते हुए उनकी कही बातों पर पूरा ध्यान देते हुए उचित क्रियान्वयन की बात कही गयी। इससे पूर्व उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्ययोजना के विषय में विस्तारपूर्वक अवगत भी कराया।

गौरतलब है कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की 100वीं वर्षगांठ पर 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा जिसके तहत “प्रशासन गाँव की ओर अभियान 2024” सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी और सार्वजनिक शिकायतों के निवारण के लिए बड़ा अभियान होगा। इसके अंतर्गत:-

जनता की भागीदारी बढ़ाना: सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना।
शिकायत निवारण: जनता की शिकायतों को सुनना और उनका शीघ्र निवारण करना।
सेवा वितरण में सुधार: सरकारी सेवाओं को अधिक कुशल और प्रभावी बनाना।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत: भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और भ्रष्टाचार को खत्म करना।
सशक्तिकरण: नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना।

सुशासन: यह ऐसा शासन है, जिसमें सभी नागरिकों के हितों का ध्यान रखा जाता है। यह पारदर्शी, जवाबदेह, समावेशी, भागीदारीपूर्ण और प्रभावी शासन है। इसका उद्देश्य सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करना है ताकि देश का विकास हो सके।

इसके दौरान निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा-
विशेष शिविरों में जन शिकायतों का निवारण
राज्य के पोर्टलों में जन शिकायतों का निवारण
सेवा वितरण आवेदनों का निपटान
सुशासन प्रथाओं का मिलान और प्रसार
जन शिकायतों के समाधान पर सफलता की गाथा

जिला स्तरीय कार्यशाला के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 239
Previous Article

केंद्र सरकार वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल ...

Next Article

चिकित्सक चाहते है कि दलाल एवं एमआर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने लोलार्क कुंड क्षेत्र में पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांचा,

    September 1, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू में रविदास जयंती पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन

    February 12, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कन्नौज सांसद के खिलाफ कार्रवाई हेतु पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगी,

    June 6, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    हिजाब पर साम्प्रदायिक कील मत ठोकिये, मुख्तार अब्बास नकवी,

    February 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    लाइफ जैकेट के बिना नौका विहार कराने वाले नाविकों के खिलाफ प्रशासन हुआ सख्त, विभिन्न थानों में 7 नाविकों के ...

    December 13, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ाना सरकार का लक्ष्य-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    March 31, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    शिविर के दौरान छात्रों ने स्वच्छता का लिया संकल्प

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री कार्यक्रम मद्देनजर पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने तैयारियों का लिया जायजा,

  • जागरुकता

    स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी- पुलिस कमिश्नर वाराणसी

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.