National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
काशी दर्शन
Home›काशी दर्शन›भक्तों ने बाबा के आदेश को माना, घर पर ही रह कर मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व,

भक्तों ने बाबा के आदेश को माना, घर पर ही रह कर मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व,

By Manish Srivastava
July 25, 2021
495
0

 बाबा ने भक्तों से घर पर ही रह कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने का दिया था आदेश,

भक्तों द्वारा आदेश का पालन करते हुए घर पर ही रहकर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया,

वाराणसी

24 जुलाई, दिन शनिवार 2021:- विश्व-विख्यात अघोरपीठ “बाबा कीनाराम स्थल, रविन्द्रपुरी में गुरू-पूर्णिमा का पर्व आश्रम में रह रहे अनुयायियों ने सादगी के साथ मनाया गया ! यूँ तो बनारस को भगवान् शिव की नगरी कहा जाता है पर इस शहर को संत-महात्माओं का शहर भी कहा जाता है ! इस शहर में गुरूपूर्णिमा का पर्व, अभूतपूर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाता है ! बनारस में गुरू-शिष्य परम्परा की रौनक हर जगह देखने को मिलती है , लेकिन औघड़/अघोरी परंपरा का विश्व-विख्यात अघोरपीठ “बाबा कीनाराम स्थल” पर नज़ारा कुछ अलग ही होता है । भक्तों के लिए यह दूसरी बार है कि इस गुरूपूर्णिमा के पावन पर्व पर अपने गुरु की चरण वंदना और दर्शन की मनोकामना पूर्ण नहीं हो पाई । घर पर ही रहकर भक्तों ने मनाया गुरुपूर्णिमा का पर्व ।इस दिन अघोर परंपरा के मुखिया और इस स्थान के वर्तमान पीठाधीश्वर, अघोराचार्य महाराजश्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी का दर्शन उनके अनुयायियों को वीडियो संदेश के माध्यम से प्राप्त हुआ । वाराणसी के शिवाला स्थित, इस गुरूपीठ में, 24 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालू….. अपने गुरू, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी, का दर्शन ऑनलाइन किया । कई अनुयायियों ने गेट बंद होने के कारण आश्रम के मुख्य द्वार पर ही माथा टेका बाबा ने कोरोना की भयावहता से भक्तजनों को दूर रखने के निमित्त पहले ही गुरु पूर्णिमा पर अपने घरों में रहकर घरों पर ही मनाने की अपील की थी।

अनुयायियों और भक्तों के विशेष अनुरोध पर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दर्शन दिया। इस दौरान
अपने आशीर्वचन से पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने कहा कि …… “परम पूज्य माँ गुरू… गुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी समाधियों को नमन् करता हूँ और आप सबकी भलाई के लिए ही इस वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है । फिर भी आशीर्वचन की परम्परा को बनाये रखने के लिए मैं कुछ बातें अवश्य बोलूंगा। आश्रम में रह रहे भक्तगण एवं कांफ्रेंस के माध्यम से हमारे बीच उपस्थित सभी सज्जन्वृन्द, आदरणीय धर्मबन्धुओं, माताएं एवं प्यारे बच्चों, गुरू और शिष्य…
शिष्य जो अपनी बातें होती हैं, उसको बतलाता है और गुरू उसे अपने कार्यों से, अपने व्यवहारों से उसका विनाश करता है ! तो बंधुओं ! मेरी सभी समाधियों और माँ गुरू से यही विनती है कि आप सभी वैश्विक महामारी से दूर रहें संक्रमण से बचने के सभी नियमों और व्यवहार को अपनाएं , जो नहीं अपना पा रहे हैं वे प्रयास करें । इस विषम परिस्थितियों में अपने अंदर सद्गुणों का विस्तार करें …अपने अवगुणों को दूर करें , जिससे समाज सुरक्षित एवं स्वास्थ्य बने , सुरक्षित एवं अखण्ड-राष्ट्र की कल्पना हम लोग कर सकें ! बंधुओं ! गुरू और शिष्य की परम्परा को चलाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है, जो, धैर्य है ! अगर आप में धैर्य है तो आप बहुत कुछ पा सकते हैं ! आप गुरू के बहुत नज़दीक पहुँच सकते हैं और गुरू को पा सकते हैं ! अगर धैर्य नहीं रखेंगे …..आप सभी में कभी-कभी दिखता है और कभी-कभी वो नहीं दिखता है ! इसलिए , मैं , आपसे अपने संस्था की तरफ़ से आप सभी से अपील करता हूं….इस बात के लिए कि आप धैर्य न खोएं ! धैर्य अगर खो देंगें तो आप बहती नदी के सामान हो जायेंगें और आप का कुछ पता भी नहीं चलेगा ! इसलिए बंधू , कोरोना से जारी इस युद्ध में धैर्य न खोएं और समाज सेवा में जिस रफ़्तार से लगे हैं, लगे रहिये ! इन्हीं चंद शब्दों के साथ, मैं, आप सभी…..समाधियों की तरफ़ से और अपनी तरफ़ से आप सभी को आशीर्वाद देता हूँ कि आप आने वाले दिनों में अच्छे कर्म-अच्छी व्यवस्था कर सकें ! इसलिए मैं आप सब को धन्यवाद देता हूँ और आशीर्वाद भी देता हूँ” ! आपमें बैठी माँ भगवती को प्रणाम करता हूँ !

 

Post Views: 545
Previous Article

सावन के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर ...

Next Article

वृक्षारोपण कर गुरु के चरणों में अर्पित ...

Related articles More from author

  • काशी दर्शन

    काशी में निकली खाटू श्याम जी की भव्य पालकी शोभायात्रा,

    April 30, 2023
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    परमपूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी का 29 वा निर्वाण दिवस क्री कुंड शिवाला में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया,

    November 29, 2020
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    कोविड-19 के दृष्टिगत इस बार भी लोलार्कषष्ठी का पर्व घर से ही मनाएंगे श्रद्धालु,

    September 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    बाबा कीनाराम आश्रम’ में पूजी गयी कन्यायें एवं पखारे गए भैरव बाबा के पांव, 

    March 31, 2023
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को किया बाबा का जलाभिषेक

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    यादव बंधुओं ने अमरनाथ महादेव का किया जलाभिषेक

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    वाराणसी : सपा के एमएलसी प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

  • सुर्खियां

    एक वर्ष से रखा था कैद मे अब आठ भारतीय सैनिकों को कतर ने दी मौत की सजा,

  • सुर्खियां

    कोरोना वैक्सीन को हिंदुस्तान में मिली मंजूरी, WHO ने इस उपलब्धि पर दीया बधाई,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.