National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मास्क बाटकर चलाया गया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

मास्क बाटकर चलाया गया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

By Manish Srivastava
March 22, 2021
382
0

सब्जी खरीदने और बेचने वालों के बीच मास्क बाटकर चलाया गया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

सुबह-ए- बनारस क्लब के लोगों ने लगाए नारे दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी

वाराणसी, सोमवार 22 मार्च। जिस तरह से पूरे विश्व के साथ हमारे देश के कई राज्यों में कोरोना ने पुनः तेजी के साथ अपना पांव पसारना शुरू किया है। और उसकी गंभीरता को नकारते हुए ज्यादातर लोगों में मास्क पहनने के प्रति लापरवाही बढ़ी है। उसको देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, समाजसेवी ( प्रमुख उद्यमी) श्री विजय कपूर के नेतृत्व में विशेश्वरगंज स्थित सब्जी मंडी जहां पर बिन मास्क पहने फल और सब्जी विक्रेताओं के बीच हजारों लोग नित्य प्रतिदिन सब्जी एवं फल लेने आते हैं। उन्ही सब्जी विक्रेताओं एवं सब्जी खरीदने वालों के बीच जन- जागरूकता अभियान के तहत मास्क बांटकर उनसे नियमित रूप से मास्क पहनकर फल और सब्जी बेचने एवं सब्जी खरीदने की अपील की गई । उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, समाजसेवी( प्रमुख उद्यमी) विजय कपूर, ने कहा कि, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है। उसकी बानगी पूरे देश मे देखने को मिल रही है| उससे अछूता अब हमारा शहर बनारस भी नहीं है। यहां पर भी अब नित्य प्रतिदिन कोरोना के संक्रमण बढ़ते जा रहे हैं। हमारे शहर में जिस प्रकार से लोग अब बिन मास्क के बेखौफ होकर घूम रहे हैं। वह इस महामारी से बचाव के लिए अच्छा संकेत नहीं है। जिस प्रकार से इसमे वृद्धि हो रही है, उसके लिए कहीं ना कहीं हम खुद भी जिम्मेदार हैं। संक्रमण की इस रफ्तार का ठीकरा पूरी तरह से सरकार पर नहीं फोड़ा जा सकता। चाहे वह केंद्र की सरकार हो, या राज्य की वह बार-बार आगाह करती रही है,कि जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। और भीड़-भाड़ में जाने से बचे। मगर जिस प्रकार से अधिकांश लोग बिना मास्क के घरों के बाहर निकल रहे हैं। मानो कोरोनावायरस का घातक संक्रमण अब खत्म हो गया हो।

हमारी यही लापरवाही हम पर भारी पढ़ रही है। और आगे भी इसके अच्छे नतीजे दिखने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लोग न तो शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं, और ना ही मास्क लगा रहे हैं। ऐसे लोग अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, और दूसरों को भी संकट में डाल रहे हैं। सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। वक्ताओं ने सभी सब्जी विक्रेताओं के साथ आने जाने वाले राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि वह जब भी घर से बाहर निकले अपने को सुरक्षित करते हुए मास्क पहन कर निकले तथा जागरूकता के तहत लोगो को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। साथ ही साथ आगामी त्यौहार होली का पर्व को देखते हुए प्रशासन से यह मांग किया की जनहित में वह कुछ कठोर निर्णय लेते हुए किसी भी आयोजन की अनुमति ना दें और लोगों को कड़ाई से मास्क पहनकर घर से निकलने की हिदायत दे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, विजय कपूर, नंदकुमार टोपी वाले, भैया लाल यादव, अनिल केसरी, प्रदीप गुप्त, अशोक गुप्ता, राजेश केसरी, डॉ मनोज यादव,सुनील अहमद खान, पंकज पाठक, राजेश श्रीवास्तव, सहित कई लोग शामिल थे।

Post Views: 468
Previous Article

संयुक्त किसान मोर्चा ने लहरतारा से खेवली ...

Next Article

एनएसएस स्वंसेविकाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से योगी आदित्यनाथ ने संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की,

    April 29, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार मद्देनजर कई ईदगाह का निरीक्षण व भृमण किया गया,

    July 9, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुरी मे अतिक्रमण अभियान रुका,

    April 20, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

    July 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू छात्रों का दूसरे दिन भी सिंह द्वार बंद कर धरना प्रदर्शन जारी

    February 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    डीसीपी साऊथ थाना बंथरा एवं थाना सरोजनी नगर का किया आकस्मिक निरिक्षण,

    March 29, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की साइकिल रैली काशी से चलकर पहुंची प्रयागराज,

  • राजनीति

    भारी सुरक्षा बल के बीच महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव हुआ प्रारंभ

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन का रूप रेखा किया तैयार,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.