National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›करपात्र प्राकट्योत्सव का हुआ शुभारंभ

करपात्र प्राकट्योत्सव का हुआ शुभारंभ

By Manish Srivastava
August 7, 2021
424
0

गणपति लक्षार्चन के साथ करपात्र प्राकट्योत्सव का हुआ शुभारंभ

वाराणसी, शनिवार 7 अगस्त। धर्मसंघ स्थित मणि मंदिर का प्रांगण शनिवार वेदमंत्रों से गुंजायमान रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में स्थापित गणपति की भव्य प्रतिमा का सवा लाख किसमिस (द्राक्षफल) से लक्षार्चन किया गया। दुर्गाकुण्ड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मण्डल के तत्वावधान में प्रारंभ हुए पंच दिवसीय करपात्र प्राकट्योत्सव के प्रथम दिन गणपति लक्षार्चन सहित विविध धार्मिक आयोजन शुरू हुए। सर्वप्रथम प्रातःकाल मुख्य यजमान पण्डित जगजीतन पाण्डेय ने सविधि गणपति का पूजन किया। मुख्य आचार्य अरुण दीक्षित एवं वैदिक बटुकों द्वारा चारों वेदों का स्वस्तिवाचन किया गया। उसके पश्चात विधि विधान पूर्वक गणेश वंदना एवं किसमिस से गणपति विग्रह का षोड्षोपचार एवं राजसोपचार पूजन किया गया। आचार्य अरुण दीक्षित द्वारा गौरी गणेश का पूजन कराया गया। उसके बाद वरुण कलश पूजन किया गया। तत्पश्चात अनादि गणेश जी का दूध, दही, घी, मधु, शर्करा के सम्मिश्रण से तैयार पंचामृत स्नान कराया गया। विभिन्न फलों के रसों से फलोदक स्नान, गर्भोदक स्नान, विभिन्न पुष्पों से पुष्पोदक स्नान, चंदन से गंधोदक स्नान तथा विभिन्न तीर्थो के जल से स्नान कराने के पश्चात राज राजसोपचार विधि से गणेश जी का पूजन किया गया। उसके पश्चात मुख्य यजमान एवं 35 भूदेवो द्वारा गणपति का आह्वान कर गणेश सहस्त्रनाम में उल्लेखित गणेश जी के 1008 नामों से उन्हें किसमिस (द्राक्षा) अर्पित कर लक्षार्चन किया गया। अंत मे आरती एवं मंत्र पुष्पांजलि के साथ पूजन विधि सम्पन्न किया गया। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रारम्भ हुए धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के 114 वें प्राकट्योत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। भव्य पूजन मण्डप में गणपति की प्रतिमा के समक्ष सभी भूदेव पीत वस्त्र धारण किये हुए थे। वहीं कुछ भक्त ऑनलाइन माध्यम से आचार्य द्वारा बताए गए विधि से घर से ही पूजन में शामिल हुए। समस्त वैदिक अनुष्ठान मुख्य यजमान पण्डित जगजीतन पाण्डेय ने सम्पन्न किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से यशोवर्धन त्रिपाठी, नवीन दुबे, दयाशंकर तिवारी, रामानंद पाण्डेय, शिवपूजन पाण्डेय, अंशुमान पाण्डेय, राजमंगल पाण्डेय आदि भक्तगण शामिल रहे।

Post Views: 482
Previous Article

जिलाधिकारी वाराणसी समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील ...

Next Article

समाजवादी व्यापार सभा अध्यक्ष एवं महासचिव की ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    भारी बारिश से बेंगलुरु एयरपोर्ट के रनवे पर लगा पानी, यात्रियों को ट्रैक्टर से लाया गया रनवे से बाहर,

    October 12, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गंगामित्रों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

    February 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, इन 7 लक्षणों से रहें सावधान,

    February 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    होमगार्ड विभाग में 4.24 करोड़ के घोटाले मामले मे डीजी होमगार्ड ने पुलिस कमिश्नर को गैंगस्टर के लिए लिखा पत्र,

    November 24, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीजेपी नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निरहुआ का पुतला दहन

    March 5, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी व जवानों ने पुलिस लाइन परिसर में किया श्रमदान,

    October 10, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    महिला अधिकारियों को समस्त कार्य संचालन की सौंपी गयी जिम्मेदारी

  • संस्कृति

    शंकर पुरी को महानिर्वाणी अखाड़ा में घोषित किया महंत, किया चादर पोशी

  • राजनीति

    भारत बंद के दूसरे दिन सपाइयों ने वाराणसी पुलिस को चकमा देकर निकाली पदयात्रा,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.