National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›एबीवीपी ने छात्रा द्वारा आत्महत्या को लेकर तमिलनाडु सरकार का किया विरोध

एबीवीपी ने छात्रा द्वारा आत्महत्या को लेकर तमिलनाडु सरकार का किया विरोध

By Manish Srivastava
January 31, 2022
392
0

तमिलनाडु के तंजावुर में धर्म परिवर्तन के दबाव एवं प्रताड़ना से तंग आ कर छात्रा की कर ली थी आत्महत्या

घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त के कार्यकर्ताओं ने किया तमिलनाडु सरकार का किया विरोध

घटना में संलिप्त ईसाई मिशनरियों को बचाने का लगाया आरोप

वाराणसी। तमिलनाडु के तंजावुर में ईसाई मिशनरियों द्वारा बनाए गए दबाव एवं प्रताड़ना से तंग आ कर लावण्या नामक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित सिंह द्वार पर तमिलनाडु सरकार के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मृत छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने तमिलनाडु सरकार पर आरोपी ईसाई मिशनरियों को बचाने एवं जबरन धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए जम कर नारेबाजी की।इस दौरान मृत छात्रा लावण्या की आत्मा की शांति हेतु मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह ने कहा कि “सेक्रेड हार्ट्स हाई स्कूल, तंजावुर, तमिलनाडु की छात्रा  लावण्या की आत्महत्या से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और हमारे देश का पूरा युवा बेहद सदमे और पीड़ा में है।  यह हमें क्रोध दिलाता है कि लावण्या को ईसाई मत में जबरन मतांतरण के प्रयास के कारण हुई भयावहता के कारण अपना जीवन समाप्त करना पड़ा। जिसकी उसने अचेत अवस्था में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में गवाही भी दी थी।यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सक्रिय रूप से काम नहीं किया है। इस पर प्रकाश डालते हुए , और देश भर में कई मिशनरी स्कूलों के तत्वावधान में चल रहे बड़े पैमाने पर मतांतरण का संज्ञान लेते हुए, एबीवीपी मांग करती है की इस प्रकार की घटनाओं एवं साजिशों पर तत्काल रोक लगाई जाए।” प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री पुनीत मिश्र ने कहा कि “तमिलनाडु सरकार को शर्म आनी चाहिए कि एक मासूम छात्रा को धर्म परिवर्तन के दबाव में आत्महत्या करनी पड़ी। इस प्रकार की जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं पिछले कई दिनों से प्रकाश में आ रही हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले तत्वों को चंद वोटों के लिए संरक्षण देती हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रा लावण्या ने जो बलिदान दिया है वह व्यर्थ नहीं जाना चाहिए इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी की है। इस कृत्य के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न्याय की अंतिम चौखट तक लावण्या और उसके परिवार के साथ खड़ी रहेगी”।प्रदर्शन के दौरान प्रान्त सह मंत्री शुभम सेठ ने कहा कि “लावण्या को इंसाफ दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में आवाज़ उठा रही है।हमारी स्पष्ट माँग है कि इस प्रकार जबरन मत परिवर्तन कराने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए एवं इस प्रकार के कृत्यों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।तमिलनाडु की घटना एवं घटना के उपरांत मृत्यु से पूर्व छात्रा का बयान इस बात को स्पष्ट करता है कि धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह किस प्रकार की प्रताड़ना का इस्तेमाल मासूम लोगों पर करते हैं। हम माँग करते हैं कि इस घटना में संलिप्त स्कूल पर भी सख्त कार्यवाही हो और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए”। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की कार्यकर्ता अंचल पांडेय ने कहा कि “यह कितना दुःखद है कि छोटी सी उम्र में लावण्या को किस प्रकार की मानसिक प्रताड़ना दी गई की उसने अपना जीवन खत्म करने जैसा कदम उठाया।यह घटना आत्महत्या नहीं हत्या के समान है एवं दोषियों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना रोकी जा सके”। प्रदर्शन के दौरान प्रान्त सेवा कार्य प्रमुख सौरभ राय ,सर्वेश ,पायल राय,अंचल,आदित्य वर्धन,आलोक कुमार,आस्था पटेल,वैभव,हर्षिता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post Views: 458
Previous Article

बीएचयू के छात्रों ने सिंह द्वार पर ...

Next Article

मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पूर्व आईपीएस को निवेशकों का पैसा वापस दिलाने का गुहार लगाना पड़ा भारी, ठगी के आरोपों से घिरे कॉलनाइजर ने ...

    August 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिला योजना समिति के लिए सदस्यों के निर्वाचन कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित

    August 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाने हेतु थाना लंका पर थानाप्रभारी सहित पुलिस कर्मियों संग की ...

    May 18, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ज्यादातर क्लाइंट वकीलों की मूर्खता की वजह से जेल जा रहें हैं-जस्टिस विवेक अग्रवाल

    June 9, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    स्ट्रॉबेरी महोत्सव तर्ज पर मार्च में होगा टमाटर महोत्सव,

    February 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सिर गोवर्धनपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास को नवाया शीश

    February 27, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorized

    छुट्टा पशुओं की समस्या का 15 दिन में समाधान निकालने को कहा था वो वचन था या जुमला–पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

  • सुर्खियां

    किसी को कोर्ट जाने से रोकना गंभीर आपराधिक अवमानना है- हाई कोर्ट

  • सुर्खियां

    हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द के विरोध में अधिवक्ता ने की शिकायत,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.