National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›लक्षचण्डी महायज्ञ के 19वें दिन गीत एवं नृत्य सम्मेलन के माध्यम स्व स्वर कोकिला अर्पित की गई श्रद्धांजलि

लक्षचण्डी महायज्ञ के 19वें दिन गीत एवं नृत्य सम्मेलन के माध्यम स्व स्वर कोकिला अर्पित की गई श्रद्धांजलि

By Manish Srivastava
February 7, 2022
346
0

लक्षचण्डी महायज्ञ के 19वें दिन गीत एवं नृत्य सम्मेलन के माध्यम स्व स्वर कोकिला अर्पित की गई श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर ने संगीत क्षेत्र को दिया नया आयाम : स्वामी प्रखर जी महाराज

वाराणसी। संकुलधारा पोखरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में स्वामी प्रखर जी महाराज के सानिध्य में कोरोना महामारी के शमन हेतु चल रहे 51 दिवसीय विराट श्री लक्षचण्डी महायज्ञ किया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को 19वें दिन नृत्य एवं संगीत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जो भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेश्कर (लता दीदी) को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी प्रखर महाराज, स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, डॉ सज्जन प्रसाद तिवारी समेत अन्य अतिथि गणों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वर कोकिला लतामंगेशकर को 500 ब्राह्मणों द्वारा स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज और डॉ सज्जन प्रसाद तिवारी के सानिध्य में शांति पाठ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए गणेश वंदना के साथ संस्कृति अग्रवाल ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति की। इसके बाद आचार्य सुभाष तिवारी ने वैदिक मंगलाचरण व डॉ सज्जन प्रसाद तिवारी ने पौराणिक मंगलाचरण की प्रस्तुति की। सुप्रियो मैत्री और उनकी टीम ने ध्रुपद गायन की प्रस्तुति कर सभी को ओतप्रोत कर दिया इसके साथ ही ईशा गुप्ता ने लता द्वारा गाये “ए मेरे वतन के लोगों” देश भक्ति गीत की प्रस्तुति कर स्वर कोकिला को श्रद्धा सुमन अर्पित की। वहीं राकेश तिवारी ने जय जगदीश्वरी, मात महेश्वरी, हम भक्तों के भवन विराजो, पूर्ण हमारे काम करो…. भजन की प्रस्तुति कर देवी नवरात्र का वर्णन किया। कार्यक्रम के मध्य भाग में भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां साहब के घराने से आये कौसर अली व उनकी टीम ने शहनाई वादन किया। पं राजन- साजन मिश्र की शिष्या डॉ अर्चना आदित्य म्हसकर ने गायन की प्रस्तुति की। पं अशोक पांडेय ने तबला, पं सुखदेव मिश्रा ने वायलन, विशाल कृष्ण ने कथक, संस्कृति शर्मा ने कथक व कार्यक्रम प्रभारी जय पांडेय ने गायन की भव्य प्रस्तुति की। साथ ही अन्य कलाकारों ने भी अपनी अपनी कलाओं की प्रस्तुति कर मां सस्वती के चरणों में भावांजलि प्रस्तुत की। वहीं पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजित रहा। इस अवसर पर स्वामी प्रखर महाराज ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि काशी बाबा विश्वनाथ की नगरी है और कला- संस्कृतियों का शहर है। ऐसी पावन नगरी में इतना बड़ा महायज्ञ हो और बाबा भोले का अतिप्रिय संगीत विधा यदि न हो तो यह भगवान का तिरस्कार होगा, अपमान होगा। इसलिए सभी कार्यक्रमों के साथ गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन अति आवश्यक था। इसके साथ ही भारत रत्न स्वर कोकिला लता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वामी जी ने कहा कि लता जी देश के अनमोल रत्नों में एक थीं। ऐसे महान कलाकार कई हजार वर्षों में एक बार जन्म लेते हैं। उन्होंने अपने समृद्ध स्वर से संगीत को नई ऊंचाइयां दी। उनका निधन पूरे भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। स्वागत भाषण अनुराधा अग्रवाल ने दिया व मंच संचालन अंकिता व जय पांडेय ने किया। देर रात वृंदावन के श्री राधा सर्वेश्वरी समूह द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे श्रीकृष्ण रासलीला में प्रभु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव प्रसंग की प्रस्तुति की गई। इससे पूर्व सुखदेव जी जन्म, परिक्षित जी जन्म व कंस अत्याचार प्रसंग की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महायज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खेमका, सचिव संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील नेमानी, संयुक्त सचिव राजेश अग्रवाल, डॉ सुनील मिश्रा, अमित पसारी, शशिभूषण त्रिपाठी, अनिल भावसिंहका, मनमोहन लोहिया, विकास भावसिंहका आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Views: 392
Previous Article

रोशनी का नाम “यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड” में ...

Next Article

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के निर्देशानुसार वाराणसी जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन,

    March 1, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गंगा की लहरों पे डोमेस्टिक टूर ओपरेटर्स के उत्तर प्रदेश चैप्टर का हुआ उद्घाटन

    February 12, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना वारियर्स को दूसरे दिन भी निराशा लगी हाथ, जिलाधिकारी से नहीं हो पाई मुलाकात,

    January 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पांच दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    February 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    केस खारिज होने के बाद वकील ने हाईकोर्ट बिल्डिंग से छलांग लगाने की कोशिश की,

    February 3, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    रिटायर हूए जज का तुरंत किसी सरकारी पद या राजनीतिक पार्टी सदस्यता लेना ठीक नही-मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई

    June 5, 2025
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    चंदौली के नवागत एसपी ने कमान संभालते ही चर्चित मुगलसराय कोतवाली का किया औचक निरीक्षण,

  • क्राइम

    वाराणसी जिला जेल में मुलाकाती के पास पकड़ा गया मादक पदार्थ,

  • सुर्खियां

    शचींद्रनाथ सान्याल की प्रतिमा लगाने की मांग हुई तेज, देशी घी के दिए जला पुण्यतिथि मनाई गई,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.