National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
संस्कृति
Home›संस्कृति›माँ अन्नपूर्णा मूर्ति का स्वागत व पूजा अर्चना करने मुख्यमंत्री पंहुचे काशी, बोले काशी मे हर दिन पर्व है,

माँ अन्नपूर्णा मूर्ति का स्वागत व पूजा अर्चना करने मुख्यमंत्री पंहुचे काशी, बोले काशी मे हर दिन पर्व है,

By Manish Srivastava
November 14, 2021
609
0

माँ अन्नपूर्णा मूर्ति का स्वागत व पूजा अर्चना के लिए मुख्यमंत्री पंहुचे काशी,बोले काशी मे हर दिन पर्व है,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा कर बताया वाराणसी में नवंबर व दिसंबर में 3000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के प्रमुख 26 परियोजनाएं पूर्ण हो जायेगी,
प्रशासन को दिशा निर्देश देते हुए बोला की काशी में हर दिन पर्व है ट्रैफिक, सुरक्षा, साफ-सफाई व लाइटिंग हर दिन चुस्त-दुरुस्त रखें,

निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों व रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था करें,

मुख्यमंत्री ने जन सुविधाओं हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,

काशी में कार्य करना सौभाग्य की बात है, समयबद्धता व गुणवत्ता से कार्य करें,

काशी में सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिखें, पुलिस अपराधी के प्रति सख्त व आम नागरिक के प्रति सोफ्ट दिखें और इसका संदेश जाए,

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सर्किट हाउस सभागार विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। वाराणसी में निर्माणाधीन प्रमुख बड़ी परियोजनाओं में नवंबर व दिसंबर में 3000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की 26 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगे। दिसंबर में पूर्ण होने वाली परियोजनाओं की प्रतिदिनवार लक्ष्य बनाते हुए 10 दिसंबर तक पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में विस्तार से पूछताछ की। इस वर्ष देव दीपावली पर 12 लाख दीये शासकीय व्यवस्था से जलेंगे, लेजर शो व हॉट एयर बैलून आदि कार्यक्रम होंगे। नगर निगम को निर्देशित किया कि शहर में जुड़े नए क्षेत्र के गांवों में शहर की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डेंगू से बचाव हेतु व्यापक स्वच्छता व सैनिटाइजेशन कराएं। नियमित सफाई, जल निकासी, सड़कों की व्यवस्था, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो। लोगों को जागरूक करें कि पराली नहीं जलाएं। कूड़ा निस्तारण की अच्छी व्यवस्था करें। शौचालयों की नियमित सफाई व स्ट्रीट वेंडरों की व्यवस्थित व्यवस्था हो। शहरी क्षेत्र में विकास प्राधिकरण व नगर निगम जॉइंट कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई व्यक्ति सड़क पर पटरी पर पड़ा, सोता नहीं मिले। रेन बसेरा नियमित संचालित करें। निराश्रित व्यक्तियों के रहने, खाने-पीने, कपड़ा आदि जरूरी सामान की व्यवस्था करें। वार्डवार नोडल अधिकारी बना कर कार्य करें। इसमें प्रशासन, पुलिस, नगर निगम तथा विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से कार्य करें।
सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था की पूछताछ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में हर दिन पर्व है, यहाँ हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालु/पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था अच्छी रखें, इसका संदेश जाता है। पुलिस कमिश्नरेट होने का असर दिखें। बैठक में बताया गया कि देव दीपावली हेतु 84 गंगा घाटों को पुलिस व्यवस्था से 8 जोन, 17 सेक्टर व 31 सबसेक्टर में विभाजित कर चौकसी की प्लानिंग की गई है। घाटों पर जाने वाले रास्तों के 21 पॉइंट के नो व्हीकल जोन होगा तथा इन पॉइंट पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
सड़कों के गङ्ढा मुक्ति पर विशेष कड़े निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने समस्त कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि 30 नवंबर तक हर हाल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की हर सड़क गड्ढा मुक्त हो जाए। बिना परमिशन के कोई विभाग सड़क खोदता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर की जाए। किसी को भी सड़क के साथ छेड़छाड़ की अनुमति नहीं दी जाए। विद्युत समीक्षा में बताया गया कि ओटीएस योजना में पूर्वांचल में अब तक 1.25 लाख विद्युत बिल करेक्ट हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने ओटीएस योजना को व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए प्रमुख रूप से क्रियान्वयन के निर्देश दिए, ताकि आमजन को लाभ मिले।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिसंबर पर पहली डोज का सौ फीसदी वैक्सीनेशन तथा 15 जनवरी तक दूसरी डोज का सौ फीसदी वैक्सीनेशन कराये। इसके लिए स्पेशल मोड में अभियान चलाएं। गांव की निगरानी समितियों को जोड़ें। जो छूटे लोग हैं उनकी सूची बनाकर वैक्सीनेशन करे। कॉमन सर्विस सेंटर को वैक्सीनेशन में उपयोग करें। टीम बढ़ाकर 1 दिन 1 दिन में दो सेंटर कवर करें। जनपद वाराणसी में अब तक पहली व दूसरी डोज के कुल 31 लाख वैक्सीनेशन हो चुका है। बताया गया कि जनपद में जीका का कोई केस नहीं है। डेंगू के अब तक 204 केस आए थे, जो गत 5 वर्षों में सबसे कम है। उनका इलाज कर क्योंर किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष सैनिटाइजेशन करें। निर्माण कार्यों विशेषकर पुलों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का विशेष ख्याल रखें तथा निर्माण के दौरान रूट डायवर्जन सही करें, ताकि आमजन को असुविधा नहीं हो।
धान क्रय वर्तमान में 27 संचालित है। सभी पर खरीद हो रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने खाद की उपलब्धता, गो आश्रय स्थलों की स्थिति के बारे में भी पूछताछ कर जानकारी ली और निर्देशित किया कि प्रत्येक गोवंश को चारा, पानी, दवा व ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था रहे। राजस्व विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण कर रिपोर्ट ले।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री निःशुल्क अन्न योजना को होली पर्व तक विस्तारित कर दिया गया है। इस खाद्यान्न के साथ एक किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम तेल, एक किलोग्राम नमक सभी कार्ड धारक को मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को एक किलोग्राम चीनी भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में काम करना एक सौभाग्य की बात है। यह सेवा का मौका अच्छा अवसर है। जिसमें अच्छे-अच्छा कर दिखाएं। समयबद्धता व गुणवत्ता से कार्य करें। सुरक्षा का बेहतर वातावरण दिखे। पुलिस अपराधी के प्रति सख्त व आमजन के प्रति सोफ्ट दिखे और इसका संदेश भी जाय।
बैठक में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, महापौर मंजुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, एडीजी बृजभूषण, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे,

Post Views: 706
Previous Article

गृहमंत्री अमित शाह पंहुचे काशी, मालवीय जी ...

Next Article

माँ अन्नपूर्णा मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा व ...

Related articles More from author

  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    December 25, 2023
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    द्वारिकाधीश परिसर से निकाली गई कोरोना अवेयरनेस वॉक

    January 19, 2022
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    गायत्री परिवार ने मनाया श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन व बसंत उत्सव

    February 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    काशी मे आस्था का महापर्व छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ व्रती महिलाओं ने किया

    November 21, 2020
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

    January 22, 2022
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    नम आंखों से मां सरस्वती की प्रतिमा काे किया गया विसर्जन

    February 17, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक करोड़ मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारंभ,

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी व जवानों ने पुलिस लाइन परिसर में किया श्रमदान,

  • सुर्खियां

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिला प्रशासन संग किया योग,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.