National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
Uncategorized
Home›Uncategorized›अत्यंत जटिल व मुश्किल चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद बचाई गई 35 वर्षीय महिला की जान

अत्यंत जटिल व मुश्किल चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद बचाई गई 35 वर्षीय महिला की जान

By Manish Srivastava
January 29, 2022
453
0

चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, ने एक बार फिर सिद्ध की अपनी चिकित्सकीय विशेषज्ञता एवं निपुणता

अत्यंत जटिल व मुश्किल चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद बचाई गई 35 वर्षीय महिला की जान

हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला की एंजियोप्लास्टी करना था बेहद चुनौतीपूर्ण

हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. ओमशंकर के नेतृत्व वाली टीम के प्रयासों से बची महिला की जान


वाराणसी। स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित हृदय रोग विभाग के विशेषज्ञ एवं चिकित्सक आमजन को स्वस्थ हृदय एवं स्वस्थ जीवन के ध्येय को पूर्ण करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में विश्विद्यालय स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग में एक जटिल एवं मुश्किल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक मरीज़ की जान बचाई गई एवं एक बार फिर संस्थान की गुणवत्ता एवं विशेषज्ञता का लोहा मनवा कर विश्वविद्यालय की ख्याति और प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाया गया। दरअस्ल दिनांक 28.01.2022 को कार्डियोलॉजी विभाग में 35 वर्षीय एक महिला रोगी को लाया गया, जो कुछ कदम भी बिना सीना और दोनों हाथों में अस्हाय दर्द के नहीं चल पा रही थी। ये सभी लक्षण महिला में गंभीर हृदय रोग की तरफ इशारा कर रहे थे। महिला कि किसी निजी अस्पताल में इसी वजह से एंजियोग्राफी जांच की गई थी, जिसमें अति गंभीर बीमारी पाई गई थी, जिनका इलाज उनके लिए वहां कर पाना मुश्किल था, अतः मरीज़ सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में हृदय रोग विभाग आईं। हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. ओम शंकर ने बताया कि इस मामले में यह तथ्य ध्यान देने योग्य है कि 35 वर्षीय यह महिला न तो तंबाकू का सेवन करती है, न ही मधुमेह से पीड़ित है, न ही उनके परिवार के किसी सदस्य को हृदय के इस तरह की गंभीर बीमारी की कोई दिक्कत है और न ही उनके खून की नलियों में सूजन होने की कोई वजह दिख रही थी। चिकित्सकों के लिए यह काफी आश्चर्यजनक था। एंजियोग्राफी जांच में उनके बाएं तरफ की सबसे प्रमुख नस जहां से शुरू होती है, वही बिल्कुल चिपककर धागे जैसी हो गई दिख रही थी (पहले चित्र में लाल तीर से दर्शाई गई स्थिति)। इस तरह की हृदय की बीमारी को सबसे गंभीर माना जाता है। ऐसे कई मामले अकसर सामने आते हैं कि इस दशा का सामना करने वाले लोग अचानक चलते-फिरते ही हृदय आघात से असमय मौत के शिकार हो जाते हैं।
इस बीमारी की गंभीरता को देखते हुए इसके दो ही इलाज संभव थे-
1. या तो मरीज़ की ओपन हार्ट (बाईपास) सर्जरी की जाए, जो उम्र के हिसाब, अस्पताल में भर्ती रहने के दिनों, खर्च के हिसाब और खतरे के हिसाब से काफी महँगी पड़ती है या
2. मरीज़ के बाएं तरफ की सबसे प्रमुख नस जो 95% के आसपास सिकुड़ी हुई थी उसे हाथ/पैरों के नसों में सुई डालकर फुला दिया जाए और उसमें छल्ले/स्टेंट डाल दिये जाए, जिसे एंजियोप्लास्टी कहा जाता है, जिसके 1-2 दिन बाद ही मरीज बिल्कुल स्वस्थ हो जाते हैं, वो भी बिना किसी चीर-फाड़ के। इस पूरी प्रक्रिया में ख़र्च भी तकरीबन 50 हज़ार रुपये का ही आता है।गहन विचार-विमर्श के बाद मरीज़ की एंजियोप्लास्टी करने का निर्णय लिया गया, जो वाकई चुनौतीपूर्ण कार्य था। उनके हृदय की नस की स्थिति ऐसी थी कि उसमें पहले तो एंजियोप्लास्टी में उपयोग करने के लिए डाली जानेवाली तार और बैलून डालना ही काफी मुश्किल हो रहा था। फिर नसों की स्थिति ऐसी थी कि छल्ला डालने के बाद उसको कहाँ रखा जाए, यह निर्धारित करना भी काफी चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इस प्रक्रिया में हुई थोड़ी सी भी चूक मरीज की जान ले सकती है। लेकिन तमाम चुनौतियों को मात देते हुए अपनी विशेषज्ञता, अनुभव, निपुणता व चिकित्सकीय कौशल के बल पर हृदय रोग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के नेतृत्व वाली टीम ने एक जटिल व चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के बाद सफलतापूर्वक मरीज की एंजियोप्लास्टी की, जिससे उनकी जान बच सकी। सर्जरी के बाद धागे जैसी दिखनेवाली नसें, अब सामान्य नसों सी हैं और काम कर रहीं हैं (दूसरी तस्वीर, लाल तीर के निशान को देखें और पहली तस्वीर से उसकी तुलना करें)।

Post Views: 504
Previous Article

इंटिलिजेन्स ने खुफिया जानकारी पर करोड़ों के ...

Next Article

 दो अंकों में सिमट चुकी है कुष्ठ ...

Related articles More from author

  • Uncategorized

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की,

    August 16, 2023
    By Manish Srivastava
  • Uncategorizedसुर्खियां

    जेल में बंद चोरी के आरोपी को मिली जमानत,

    February 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    एबीवीपी के छात्रों ने केंद्रीय कार्यालय का किया घेराव

    January 21, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    गांधी जयंती अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,

    June 21, 2025
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    जटिल प्रसव में सहायक बन रहा पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय का एमसीएच विंग

    February 14, 2022
    By Manish Srivastava
  • Uncategorized

    अब खांसी की आवाज से हो सकेगी टीबी की पहचान

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की,

  • सुर्खियां

    इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग की नई तकनीक

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से विलुप्त हुए चीतों की 70 वर्षों बाद कराई वापसी,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.