National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया बड़ा कदम

योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया बड़ा कदम

By Manish Srivastava
August 21, 2021
380
0

योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया बड़ा कदम

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-1 एवं 2 की भांति बृहद रूप से मिशन शक्ति फेज-3 का हुआ शुभारंभ

फेज-1 व 2 उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

वाराणसी, 21 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माता, बहनो व बेटियों के सम्मान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया और मिशन शक्ति फेज-3 का लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत 1.55 लाख बेटियों के खाते में 30.12 करोड़ की धनराशि डिजिटली उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। इस अवसर पर कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल जी” ने किया। उन्होंने मिशन शक्ति फेज-1 व 2 उत्कृष्ट कार्य करने वाली राजस्व विभाग की 2, पुलिस विभाग की 10, बाल विकास पुष्टाहार की 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 5, शहरीय आवास आजीविका मिशन की 5, स्वास्थ्य विभाग की 10, माध्यमिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, बेसिक शिक्षा की 5 अध्यापिका व 5 छात्रा सहित 10, उद्योग विभाग की 5, महिला कल्याण की 9 एवं स्वयंसेवी संगठन की 3 सहित कुल 79 महिला कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लोगों ने सजीव प्रसारण देखा। इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत मंत्री आशुतोष टंडन ने किया। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र जायसवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी एस के भगत, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अमित गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-1 एवं 2 की भांति बृहद रूप से मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के समस्त 75 जनपदों, 821 विकास खंडों, 5900 पंचायतों, 630 शहरी निकायों एवं 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्य योजना संचालित किया गया हैं। जिसमें पुलिस, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण सहित 10 विभागो को सम्मिलित किया गया हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायती राज एवं गृह विभाग द्वारा “मिशन शक्ति कक्ष” का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में 200 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी महिलाओं तक उत्तर प्रदेश सरकार का संदेश पहुंचाने का कार्य किया होगा। मिशन शक्ति फेज-3 विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस बीट में महिला पुलिस निरीक्षक, महिला पुलिस उपाधीक्षक व महिला अपर पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में प्रत्येक थाने के अलग-अलग गांव में भ्रमण एवं जागरूकता का अभियान संचालित होगा। श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्डलाइन द्वारा रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक चौराहों पर निराश्रित बच्चों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु अभियान चलाया जाएगा तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु भी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, सुरक्षित मातृत्व का पैसा लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किया जाएगा तथा जो भी लाभपरक योजनाएं/कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका बृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Post Views: 436
Previous Article

प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड ...

Next Article

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मिशन शक्ति के ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, स्टाफ नर्स व एएनएम को किया सम्मानित

    February 26, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सरकार ने दिया सस्ते पेट्रोल-डीजल का दिवाली गिफ्ट, जनता ने मूल्यों मे और कमी करने की मांग की, जाने अपने ...

    November 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण, कल से वैक्सीनेशन की होगी शुरुआत,

    January 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कमिश्नर के निर्देश पर चला परिवर्तन अभियान

    March 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी VVIP आगमन के मद्देनजर दीन दयाल संकुल (TFC) बड़ा लाल पुर सुरक्षा व्यवस्था जांचने पंहुचे,

    November 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त ने सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर कमिश्नरेट पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुनी,

    September 9, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorizedराजनीति

    टीबी के विरुद्ध सरकार का युद्ध- पीएम मोदी

  • सुर्खियां

    दृष्टिबाधित छात्रों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली जन – जागरूकता यात्रा

  • विश्वविद्यालय

    बीएससी नव प्रवेशी छात्रों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का छुआ आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.