National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, स्टाफ नर्स व एएनएम को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, स्टाफ नर्स व एएनएम को किया सम्मानित

By Manish Srivastava
February 26, 2022
363
0

स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, स्टाफ नर्स व एएनएम को किया सम्मानित

परिवार नियोजन की पहुँच बढ़ाने व सहयोग में प्रदान की बेहतर सेवाएँ

पीएसआई के सहयोग आयोजित हुई कार्यशाला

शहरी इलाकों में परिवार नियोजन की सेवाओं के सतत विकास पर दिया ज़ोर

वाराणसी। परिवार नियोजन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन से लेकर ब्लॉक स्तर तक निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी विषय पर शुक्रवार को एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम के बेहतर परिणाम और सेवा देने के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मण्डल के अपर निदेशक डॉ शशिकांत उपाध्याय व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के नेतृत्व में नगरीय परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बेहतर सुविधाओं व लर्निंग को लेकर कार्यशाला का आयोजन पॉप्युलेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया (पीएसआई) के सहयोग से किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नगर में परिवार नियोजन सेवाओं का सतत विकास बनाए रखना, समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक परिवार नियोजन की सेवाएँ पहुंचाना एवं स्थायी अस्थायी साधनों को लेकर जन जागरूकता फैलाना है। इस दौरान पीएसआई से सिटी प्रोजेक्ट मैनेजर कृति पाठक ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परिवार नियोजन की पहुँच व सेवा के सतत विकास व क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


सतत विकास की है आवश्यकता – अपर निदेशक डॉ शशिकांत उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार की ओर से जारी एनएफ़एचएस-5 (2019-21) के ताजा आंकड़ों व एचएमआईएस पोर्टल में जनपद ने परिवार नियोजन सेवा में गूवत्तापूर्वक सुधार हुआ है। इसको सतत बनाने के लिए विभाग को निरंतर प्रयास को सुनिश्चित करना होगा। सीएमओ डॉ संदीप चौधरी ने कहा कि नगरीय इलाकों में परिवार नियोजन की सेवाएँ पहुंचाने पर विभाग पूरा ज़ोर दे रहा है। इसमें हाई इम्पैक्ट एप्रोच के टूल्स जैसे नियत दिवस, आशा को समक्ष बनाना, महिला आरोग्य समिति, डाटा का प्रयोग, कैपिसिटी बिल्डिंग, कन्वर्जेंस, परफ़ोर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान (पीआईपी), मैपिंग एंड लिस्टिंग ऑफ स्लम एवं प्राइवेट सेक्टर इंगेजमेंट पर पूरा ज़ोर दिया जा रहा है। जिससे शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन का सतत विकास लक्ष्य बना रहे।


इन्हें किया गया सम्मानित – इस अवसर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों द्वारा बेहतर सेवाएँ प्रदान कराने के लिए चिकित्सकों, स्टाफ नर्स व एएनएम को अपर निदेशक डॉ शशिकांत उपाध्याय ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस क्रम में अस्थायी सेवा आईयूसीडी में उत्कृष्ठ सेवा के लिए नगरीय पीएचसी (यूपीएचसी) मँड़ुआडीह की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) डॉ ममता पांडे, यूपीएचसी चौकाघाट की पूर्व एमओआईसी व पं. डीडीयू राजकीय चिकित्सालय स्थित एमसीएच की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रीति यादव, चौकाघाट के वर्तमान एमओआईसी डॉ संतोष कुमार एवं यूपीएचसी टाउनहॉल की एमओआईसी डॉ सरोज यादव को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में परिवार नियोजन कार्यक्रम में सतत सहयोग के लिए यूपीएचसी पाण्डेयपुर, यूपीएचसी कोनिया एवं यूपीएचसी लल्लापुरा की स्टाफ नर्स क्रमशः सरिता, सुषमा पटेल एवं नीलिमा को सम्मानित किया गया। वहीं आरसीएच पोर्टल में मदर एवं चाइल्ड डाटा अपलोड करने में बेहतर परिणाम के लिए यूपीएचसी मँड़ुआडीह, पाण्डेयपुर व टाउनहॉल की एएनएम क्रमशः ललिता कुमारी, रानी कुँवर एवं सविता मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुरुष नसबंदी (एनएसवी में उत्कृष्ठ कार्य के लिए यूपीएचसी सिकरौल की एएनएम अजीता राय को सम्मानित किया गया। अजीता राय ने स्वयं के प्रयास से वर्ष 2020-21 में तीन लाभार्थियों को एनएसवी की सेवा दिलाई एवं वर्ष 2021-22 में दो लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी सेवा लेने के लिए प्रेरित किया।


इस मौके पर अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ शशिकांत उपाध्याय, सीएमओ डॉ संदीप चौधरी, नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ राजेश प्रसाद, एसीएमओ डॉ एके मौर्या, एसीएमओ डॉ एके गुप्ता ने सम्मानित किए चिकित्साधिकारियों, स्टाफ नर्स व एएनएम को बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह, एमओआईसी, डीपीएम संतोष सिंह, नगरीय स्वास्थ्य समन्वयक आशीष सिंह, एनयूएचएम जिला इकाई से कौशल चौबे, अंकुर सिंह, नितेश चतुर्वेदी, प्रमोद शर्मा, पीएसआई से कृति पाठक, अखिलेश, सरिता व उषा एवं यूपीटीएसयू, साइरस के प्रतिनिधि, स्टाफ नर्स व एएनएम मौजूद रहीं।

Post Views: 424
Previous Article

पिता मुलायम सिंह यादव से प्रचार कराने ...

Next Article

सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुर का औचक ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह को अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित,

    June 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    दर्शनार्थियों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत अधिवक्ताओं ने की,

    February 25, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    विश्व में लोकतंत्र मजबूत करने हेतु महाबैठक करेंगे अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन,

    November 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बापू के बनारस आगमन के जगहों को धरोहर रूप में संरक्षित करने की उठी माँग

    January 30, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण, कई स्वास्थ्यकर्मी मिले गैर हाजिर

    February 26, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई, 7 दिनो में ही 100 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की हुई ...

    September 1, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख तीर्थ स्थल कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे मौजूद,

  • सुर्खियां

    ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात नियमों के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलाया गया,

  • सुर्खियां

    न्यूयॉर्क मे पहली बार दीपावली की थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया और आतिशबाजी की गई,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.