National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
काशी दर्शन
Home›काशी दर्शन›संत निरंजन दास पहुंचे सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर

संत निरंजन दास पहुंचे सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर

By Manish Srivastava
February 25, 2021
422
0

संत निरंजन दास पहुंचे सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर

जयकारों के बीच निरंजन दास में गुरु चरणों में नवाया शीश व किया नमन वंदन

वाराणसी, गुरुवार 25 फरवरी। धर्म और अध्‍यात्‍म होने के साथ ही काशी संतों और गुरुओं की भी जन्मस्थली, कर्मस्थली और तपोस्थली रही है। इसी कड़ी में संत रविदास जयंती के मौके पर संत रविदास की जन्‍म स्‍थली सीर गोवर्धनपुर भी इन दिनों रैदासियों के आगमन से मिनी पंजाब बन गई है।

देश के कोने-कोने से व पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं का जत्‍था भी कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच कम ही आ रहा है। लेकिन सुरक्षा और सतर्कता बरतते हुए सीर गोवर्धनपुर में गुरु के चरणों में अपनी श्रद्धा दिखाते हुए भजन कीर्तन का अनवरत क्रम जारी है।

संत निरंजन दास पहुंचे सिर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर किया रविदास जी का दर्शन पूजन

डेरा सच्‍चा बल्‍लखंड (बल्‍लां) जालंधर के संत निरंजनदास अपने साथ रैदासियों के साथ गुरुवार दोपहर बाद लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे तो परिसर में भक्‍त गुरु का दर्शन पाकर निहाल हो गए। गुरु के स्‍वागत में भक्‍तों के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा तो मंदिर के पदाधिकारी उनका स्‍वागत करने पहुंचे। स्‍वागत के बाद वाहनों के काफ‍िले के साथ सभी सीर गोवर्धन में रविदास जयंती के आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

 इस दौरान परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही। रैदासियों के सर्वोच्‍च गुरु और सीर गोवर्धन मंदिर के प्रमुख और संत रविदास मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन संत निरंजन दास गुरुवार की शाम पांच बजे इंडिगो एयरलाइंस के विमान द्वारा दिल्ली से वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद भक्तों ने फूल और मालाओं उनकी आगवानी की।

उसके बाद 5.30 बजे सुरक्षा घेरे में विशेष वाहन से सड़क मार्ग द्वारा एयरपोर्ट से सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास धर्मस्थली के लिए प्रस्थान किये। उनके साथ विमान से दो दर्जन से अधिक रैदासी भक्तों का जत्था भी वाराणसी पहुंचा है। वहीं बाबतपुर एयरपोर्ट से सीर गोवर्धन पहुंचने के बाद जत्‍थे ने गुरु चरणों को नमन कर अपनी आस्‍था व्‍यक्‍त की और विश्राम करने के लिए परिसर स्थित आवास चले गए। इस दौरान संत निरंजन दास के सीर में पहुंचने के साथ ही परिसर उद्घाेष से गूंज उठा। संत रविदास की प्रतिमा को नमन करने के साथ ही परिसर में संगत निहाल होने लगी और गुरु चरणों में भजन संध्‍या का आयोजन शुरू होने के साथ ही अनवरत चलने वाला लंगर भी बरतने के लिए सेवादारों की सक्रियता बढ़ गई। परिसर गुरबानी, सबद कीर्तन से गूंजने के साथ ही गुरु की महिमा के बखान में डूब गया। शुक्रवार की सुबह आयोजन को और गति मिलेगी साथ ही रैदासियों के रंग में रंगा सीर गोवर्धन मिनी पंजाब सरीखा आयोजन की समाप्ति तक नजर आएगा।

संत निरंजन दास ने गुरु रविदास जी पर किया माल्यार्पण

संत निरंजन दास वाहन द्वारा सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर सड़क मार्ग से वाहन द्वारा पहुंचे। उनके पहुंचते हैं वातावरण भक्ति में हो गया। लोगों के जयघोष के बीच निरंजन दास वाहन से उतरकर सीधे गुरु रविदास जी को माल्यार्पण कर उनको नमन व वंदन किया। इसके बाद सुरक्षा घरों में निरंजन दास लोगों को आशीर्वाद देते नजर आए। संत निरंजन दास एक झलक के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे।

Post Views: 484
Previous Article

बनारस में शहर-देहात सभी ऑटो होंगे सीएनजी

Next Article

अखिलेश यादव ने हनुमत दरबार में टेका ...

Related articles More from author

  • काशी दर्शन

    पाँच दिवसीय करपात्र प्राकट्योत्सव कल से होगा प्रारंभ

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    बाबा कीनाराम आश्रम’ में पूजी गयी कन्यायें एवं पखारे गए भैरव बाबा के पांव, 

    March 31, 2023
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    घर पर ही रहकर मनायें इस बार भी गुरू पूर्णिमा का पर्व, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी

    July 22, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    रविदास जन्म स्थली के पास इमली का पेड़ के पास भी लोग करते हैं पूजा

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    चन्द्रवंशी गोप सेवा समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को किया बाबा का जलाभिषेक

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • काशी दर्शन

    काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने को लेकर हो रहे धनउगाही के खिलाफ अधिवक्ताओं ने की शिकायत,

    December 7, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट (वरुणा जोन) द्वारा 22 उपनिरीक्षको के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव,

  • राजनीति

    भारत बंद समर्थन मे विभिन्न दलों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया,

  • सुर्खियां

    पुरातत्त्व के तकनीकि प्रशिक्षण पर शिविरों का हुआ आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.