National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आयोजित सम्मेलन में किया प्रतिभाग,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने हेतु आयोजित सम्मेलन में किया प्रतिभाग,

By Manish Srivastava
April 6, 2024
255
0

मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है-मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नवदीप रिणवा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सम्मलेन मे बोला
मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा, मतदाता जागरूकता में विभिन्न विभागों का लिया जा रहा सहयोग, मतदाताओं के पास समय से मतदाता पर्ची पहुंचे सुनिश्चित किया जा रहा है,
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कम मतदान प्रतिशत वाले जनपदों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सम्बन्धित जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी निर्गत किये गये है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरन्तर बैठक कर उनका मतदाता जागरूकता में सहयोग लिया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग के मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में मतदान में कम सहभागिता विषय पर आयोजित सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा कोटेदारों (उचित दर की दुकानों के विक्रेता) के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही गैस सिलेण्डर तथा बिजली के बिलों में मतदाता स्लोगन के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा बी0एल0ओ0 द्वारा बांटी जा रही मतदाता पर्ची तथा वोटर गाइड की नियमित रुप से माॅनीटरिंग की जा रही है, जिससे प्रत्येक मतदाता के पास मतदाता पर्ची तथा वोटर गाइड समय से पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के पास समय से मतदाता पर्ची पहुंचने से उन्हें मतदान करने से सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त हो जाती है।
सम्मेलन में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष लखनऊ के नगर निगम आयुक्त, श्री इन्द्रजीत सिंह तथा कानपुर के नगर निगम आयुक्त श्री शिव शरण अप्पा ने पी0पी0टी0 के माध्यम से मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की रणनीति बतायी।
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त श्री सुखबीर सिंह संधु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मेलन में मतदान प्रतिशत बढ़ाये जाने के विषय पर चर्चा की गयी। उनके द्वारा अपेक्षा की गयी कि उ0प्र0 राज्य सबसे अधिक मतदाता वाला राज्य है। इस राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ने से देश का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। इसलिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तर प्रदेश में मतदान प्रतिशत, औसत राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत 67.40 के बराबर लाने का प्रयास किया जाये। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अपेक्षा की गयी है कि मतदान के दिन निजी वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये। धूप से बचने के लिए शेड की व्यवस्था, लम्बी लाइनों के बीच में मतदाताओं को बैठने की सुविधा के लिए कुर्सी रखी जाये तथा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाये। मतदाताओं को लोकतंत्र का उत्सव के रुप में मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये। सम्मेलन में जनपद प्रयागराज, भदोही, श्रावस्ती, गोण्डा एवं सिद्धार्थनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
उत्तर प्रदेश के द्वितीय चरण के 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 175 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 94 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए और 81 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए, अमरोहा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 12, मेरठ में 09, बागपत में 07, गाजियाबाद में 14, गौतमबुद्ध नगर में 15, बुलन्दशहर (अ0जा0) में 06, अलीगढ़ में 16 और मथुरा में 15 नामांकन वैध पाए गए, द्वितीय चरण में 08 अप्रैल, 2024 तक प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी की जा सकती है और मतदान 26 अप्रैल को होगा।

Post Views: 310
Previous Article

रूस के तेल ने किया खेल, महाशक्ति ...

Next Article

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पहली पत्नी से पारंपरिक तलाक के बिना धोखे से साथ रहना बलात्कार के समान- तेलंगाना हाईकोर्ट

    April 1, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    देश आज़ादी के अमृत काल की यात्रा शुरू कर रहा है तो शिक्षा के क्षेत्र में बोहरा समाज के इस ...

    February 10, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायालय मे लगे पंखे,एसी ख़राब होने की शिकायत अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से की,

    May 18, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    लोक सेवक के खिलाफ FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच अनिवार्य नहीं -सुप्रीम कोर्ट

    February 24, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    हिंदुस्तान में 97 दिनों बाद कोरोना संक्रमण के सक्रीय मामले का आंकड़ा पांच लाख से कम,

    July 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    विधि क्षात्र के कोर्ट पहुंच बहस करने पर केस हुआ दर्ज, साथ ले जाने वाले अधिवक्ता पर भी कोर्ट ने ...

    June 6, 2025
    By Manish Srivastava

You may interested

  • क्राइम

    लंका पुलिस ने 7 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, हाईटेक वाहन चोर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर वाहन चोरी किया करते थे,

  • सुर्खियां

    सलारपुर, कोटवां बाढ़ आश्रय स्थल पहुंचे कैबिनेट मंत्री पीड़ितों को बांटा राहत सामग्री

  • सुर्खियां

    ज्यादातर क्लाइंट वकीलों की मूर्खता की वजह से जेल जा रहें हैं-जस्टिस विवेक अग्रवाल

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.