National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›प्रधानमंत्री ने एक घंटे में चालीस हजार रोटी,1600 लीटर दाल, एक कूकर मे 140किलो चावल पकाने वाली मशीन का किया उद्धाटन,

प्रधानमंत्री ने एक घंटे में चालीस हजार रोटी,1600 लीटर दाल, एक कूकर मे 140किलो चावल पकाने वाली मशीन का किया उद्धाटन,

By Manish Srivastava
July 7, 2022
332
0

प्रधानमंत्री का एलबीएस एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्रियों ने स्वागत किया,
एलबीएस एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री की अगवानी की,
बच्चों के साथ प्रधानमंत्री ने किया संवाद, उनकी एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा,
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में 3 एकड़ भूखंड पर 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अक्षय पात्र के विशाल मेगा किचन का उद्घाटन कर शुभारंभ किया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेगा किचन का निरीक्षण किया तथा वहां पर तैयार हो रहे भोजन का भी अवलोकन कर तैयार भोजन की गुणवत्ता ही परखी। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। इस मेगा किचन में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने 20 बच्चों से संवाद किया। उनका व उनके परिजनों का कुशलक्षेम जानने के साथ उनके पठन-पाठन के संबंध में भी पूछताछ की।
अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार के एलटी कालेज परिसर में स्थापित देश की 62वीं व प्रदेश की इस चौथी केंद्रीयकृत मध्याह्न भोजन रसोई में जहां बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों से गरमा गर्म भोजन तैयार किया जाएगा।

उद्घाटन के बाद सेवापुरी के परिषदीय विद्यालयो के 25 हजार से अधिक बच्चों तक ये खाना खास गाड़ियों से पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री किचन में लगायी गयी अत्याधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी भी ली। अक्षय पात्र ने टेस्टिंग सेंटर भी बनाया है। तीन एकड़ में तैयार इस किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है।अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इससे पूर्व वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद बीपी सरोज, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या, महापौर मृदुला जायसवाल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। साथ ही बास्केटबाल खिलाड़ी पद्मश्री प्रशांति सिंह, विभोर भृगवंशी, एथलीट नीलू मिश्रा, संजीव सिंह समेत खिलाड़ियों ने भी प्रधानमंत्री अगवानी की। अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से अर्दली बाजार के एलटी कालेज परिसर में स्थापित देश की 62वीं व प्रदेश की इस चौथी केंद्रीयकृत मध्याह्न भोजन रसोई के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री के समक्ष प्राथमिक विद्यालय नहवानीपुर, सेवापूरी के छात्र अंश यादव ने विश्व के देशों के नाम व उनके राजधानी का नाम, कन्या विद्यालय उकथि चिरईगांव की छात्रा सना परवीन ने महिषासुर मर्दिनी गीत, प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती चोलापुर के छात्र सुहेल ने ढोल ड्रम हारमोनियम वाद्य यंत्र, प्राथमिक विद्यालय धरसौना चोलापुर के छात्र ध्रुव तिवारी ने शिव तांडव स्त्रोत, प्राथमिक विद्यालय भिटकुरी सेवापुरी के छात्र प्रतीक सिंह ने एशिया के देश व राजधानी, कन्या विद्यालय गैरहा सेवापुरी की छात्रा रूबी सिंह ने मेंडलीफ आवर्त सारणी के सभी तत्वों के नाम, कन्या विद्यालय बड़ागांव की छात्रा अर्चना सिंह ने प्रधानमंत्री जी पर कविता, कन्या विद्यालय हरहुआ की छात्रा आयुषी पाल ने शिव तांडव स्त्रोत, कन्या विद्यालय रमईपट्टी पिंडरा के छात्र शिवम ने योगा, कन्या विद्यालय अनंतपुर काशी विद्यापीठ की छात्रा तमन्ना पांडेय ने प्रधानमंत्री जी के बारे में, प्राथमिक विद्यालय मुगवार आराजीलाइस की छात्रा साक्षी यादव ने हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत में कविता, कन्या विद्यालय ढंडोरपूर अराजीलाइस की छात्रा आयुषी पटेल ने प्रधानमंत्री जी के बारे में अंग्रेजी में स्पीच, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह काशीविद्यापीठ की छात्रा जानवी पटेल ने प्रकृति पर कविता, कन्या विद्यालय गैरहा की छात्रा अंजेश पटेल ने सामान्य अध्ययन, कन्या माध्यमिक विद्यालय जंसा अराजीलाइन की छात्रा पलक सिंह ने विज्ञान एवं अंग्रेजी, कन्या विद्यालय दनियालपुर हरहुआ की छात्रा उपासना ने गणित, प्राथमिक विद्यालय फूलपुर के छात्र कृष्णा मौर्या ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के बारे में, प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती चोलापुर के छात्र फलक नाज ने गीत गायन तथा कन्या विद्यालय गुड़िया सेवापुरी की छात्रा आराधना बिंद ने गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान की प्रस्तुति की। जिस पर प्रसन्न हो प्रधानमंत्री ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

Post Views: 401
Previous Article

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में क्षमता से अधिक ...

Next Article

पुलिस कमिश्नर वाराणसी द्वारा ईद-उल अजहा (बकरीद) ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    जाने पेट्रोल,डीजल के मूल दाम और बिक्री मूल्य के बीच कितना है टैक्स व कमीशन,

    November 8, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड काशीविद्यापीठ व हरहुआ का भ्रमण कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आईजी रेंज वाराणसी द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जौनपुर मे मतदान स्थलों का किया गया निरीक्षण,

    January 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अफगानियों को अपने देश से बाहर निकालने का पाक का आदेश,

    November 2, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी VVIP आगमन के मद्देनजर दीन दयाल संकुल (TFC) बड़ा लाल पुर सुरक्षा व्यवस्था जांचने पंहुचे,

    November 11, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस का भी ‘दर्द’ भी समझिए साहब,काम के बढ़ते बोझ ने पुलिस वालों में ’इंसान’ होने के भाव को ही ...

    November 16, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    जन जागरूकता से ही कोरोना पर विजय प्राप्त किया जा सकता है, इसमें युवाओं की भागीदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होगी, कमिश्नर- दीपक अग्रवाल

  • राजनीति

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जमीनी कार्य प्रगति को जांचने वाराणसी पहुँचे,भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,

  • सुर्खियां

    काशी विश्वनाथ धाम की अभेध सुरक्षा योजना के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर करेंगे बैठक,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.