National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›खालिस्तान संगठन ने तो नहीं रची थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जान को खतरे में डालने की साजिश ?

खालिस्तान संगठन ने तो नहीं रची थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जान को खतरे में डालने की साजिश ?

By Manish Srivastava
January 6, 2022
453
0

प्रधानमंत्री के सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश को एसपीजी ने किया नाकाम,
पंजाब के मुख्यमंत्री ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई जिम्मेदार लोगों के फोन को नहीं उठाया,
चार घन्टे बाद आए नजर पंजाब के मुख्यमंत्री मीडिया के जरिए बताया प्रधानमंत्री की सुरक्षा मे नहीं हुई कोई चूक,

राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रधानमंत्री ने अपने साथ हुए सुरक्षा में सेंध की घटना से अवगत कराया,
बीजेपी और कांग्रेस मे प्रधानमंत्री के सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के फिरोजपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि जिसके बाद उन्होंने दिल्ली लौटते ही खुद के सलामत पहुंचने पर  सबसे पहले सीएम चन्नी को दिल से शुक्रिया अदा किया, लेकिन आज जो कुछ भी पीएम मोदी के साथ फिरोजपुर जाने के क्रम में हुआ, उससे पूरे देश में सनसनी मच गई कि आखिर कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही बरती जा सकती है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो पहले प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से फिरोजपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्होंने सड़क मार्ग का विकल्प चुना, जहां रास्ते में उनका पाला कुछ प्रदर्शनकारियों से पड़ा, जिन्होंने पीएम मोदी के निर्धारित किए गए मार्गों को अवरूद्ध किया। नतीजतन, पीएम मोदी को बाध्य होकर राजधानी दिल्ली का रुख करना पड़ गया, लेकिन यहां सवाल यह पैदा होता है कि आखिर पीएम मोदी का काफिला किन रास्तों से होकर गुजरने वाला है, इस बात की जानकारी प्रदर्शनकारियों को कैसे हुई? आखिर पीएम मोदी की सुरक्षा के साथ-साथ इस अहम जानकारी में सेंधमारी करने वाला शख्स कौन है। फिलहाल यह जांच का विषय है। गृह मंत्रालय की तरफ से जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सच उजागर होगा, लेकिन उससे पहले पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली को अवरूद्ध करने का प्लान काफी पहले ही बनाया जा चुका था और इस प्लान को बनाने वाला कोई और नहीं, बल्कि शुरू से ही मोदी सरकार के खिलाफ अपना झंडा बुलंद करने वाला खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उक्त खालिस्तानी संगठन ने पीएम मोदी द्वारा निर्धारित किए गए मार्गों को अवरूद्ध करने की योजना काफी पहले ही बना ली थी। जिसका वीडिया भी सामने आया है, जिसमें सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरुपंतवंत सिंह पन्नू लोगों को उकसाते हुए नजर आ रहा है। कह रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की मौत के जिम्मेदार हैं। लिहाजा आने वाले 5 जनवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद की फिरोजपुर रैली का जमकर विरोध करना होगा।
वीडियो में जनमतसंग्रह और सुरक्षाबलों को भी भगाने की बात कही गई है। इस वीडिया ने एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर विवादित सिख संगठन को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी उक्त संगठन विवादों में रहा है। किसान आंदोलन के दौरान भी उक्त संगठन की गतिविधियां संदिग्ध रही थी। कई मर्तबा किसानों को बरगलाने की कोशिश इसकी तरफ से की जाती रही है। अब इसी क्रम में पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में हुई  चूक में भी सिख फॉर जस्टिस की संलिप्तता ने उसे सवालों के कठघऱे में लाकर खड़ा कर दिया है। बहरहाल, पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आगे क्या कुछ कार्रवाई की जाती है। इसका पूरे देश को इंतजार रहेगा। लेकिन इस मसले को लेकर एक बार फिर से कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है।

Post Views: 525
Previous Article

भेलूपुर पुलिस ने अपहरण हुए गिट्टी बालू ...

Next Article

प्रधानमंत्री के सुरक्षा मे हुई चूक मद्देनजर ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    लोहता पुलिस ने गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

    February 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेल्थकेयर वर्कर्स और कोविड वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की,

    September 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    फादर स्टैन स्वामी के लिए आयोजित हुई श्रद्धांजलि

    July 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एसएसपी अमित पाठक ने शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, भीड़ भरे इलाकों में पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था ...

    March 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अर्चना पीएनबी के आन्तरिक शिकायत समिति की सदस्य मनोनीत

    February 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायालय मे लगे पंखे,एसी ख़राब होने की शिकायत अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश से की,

    May 18, 2023
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    एसएसपी अमित पाठक समाधान दिवस पर पंहुचे शिवपुर थाने तो एसपी सिटी पंहुचे भेलूपुर थाने,

  • सुर्खियां

    केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 95वीं बटालियन द्वारा फ्रीडम रन’ का आयोजन किया गया,

  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के उच्चाधिकारियों संग की बैठक,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.