National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›स्वर्ग लोक से उतरकर देवताओं ने घाटों पर देव दीपावली का पर्व मनाया, काशी में लगभग105 साल से हो रहे देव दीपावली पर्व में देश के प्रधानमंत्री हुए सम्मिलित

स्वर्ग लोक से उतरकर देवताओं ने घाटों पर देव दीपावली का पर्व मनाया, काशी में लगभग105 साल से हो रहे देव दीपावली पर्व में देश के प्रधानमंत्री हुए सम्मिलित

By Manish Srivastava
November 30, 2020
1080
0

वाराणसी

स्वर्गलोक से उतरकर काशी के गंगा घाट पर देवताओं ने मनायी दीवाली, यह नजारा अद्भुत, अविस्मरणीय एवं अकल्पनीय रहा,

काशी के गंगा घाटो पर विगत लगभग 105 वर्षो से मनाया जा रहा देव दिवाली इस बार ना भूतो ना भविष्यति की भांति खास रहा,मानों काशी में पूरी आकाश गंगा ही उतर आयी हों,

प्रधानमंत्री ने देव दीपावली पर्व पर काशी में जनता को संबोधित करते हुए बोला आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को 130 करोड़ देशवासियों के सहयोग व ताकत से पूरा करूंगा, हमारे देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां हमारी विरासत हैं,काशी के लोग देव स्वरूप हैं, काशी के नर-नारी देवी व शिव के रूप हैं भारत हर क्षेत्रों में सशक्त हो रहा है, भारत आज सबका जवाब दे रहा है और मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, किसानों को बिचौलियों व उनका शोषण वालों से मुक्ति व निजात मिल रही है,कोरोना काल में काशीवासियों से दूर नहीं रहा, रोजाना हाल लेता रहा,

प्रधानमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन के पश्चात कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रगति की स्थलीय निरीक्षण किया,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 1913 में मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हुई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से काशी की मां अन्नपूर्णा फिर से काशी वासियों को मिलने वाली है-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश की 135 करोड़ की आबादी ही प्रधानमंत्री का परिवार है,

शिव की जटा पर विराजमान चंद्र देव की भांति विश्व की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी काशी के 84 श्रृंखलाबद्ध अर्धचंद्राकार उत्तरवाहिनी गंगा घाटों पर सोमवार को प्रबोधिनी एकादशी के पावन पर्व पर स्वर्ग लोक से उतरकर देवताओं ने दीपावली मनायी। जिसके साक्षी बने स्वयं प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी सहित असंख्य लोग देव दीपावली के पावन अवसर पर राजघाट पर प्रधानमंत्री एवं नरेंद्र मोदी ने ज्यो ही पहला दीप जलाया, वैसे ही काशी के आदिकेशव से अस्सी तक सभी घाट क्षण भर में ही असंख्य दीयों की रोशनी से जगमगा उठे,

यह नजारा अद्भुत, अविस्मरणीय एवं अकल्पनीय रहा, वास्तव में काशी के गंगा घाटो पर विगत लगभग 105 वर्षो से मनाया जा रहा देव दिवाली इस बार ना भूतो ना भविष्यति की भांति खास रहा। पूरा देव दीपावली ग्रैंड शो के रूप में परिणित रहा। मानों काशी में पूरी आकाश गंगा ही उतर आयी हों,
देव दीपावली पर्व पर राजघाट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान घाटों पर उमड़ी जन सैलाब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली की शुभकामना के साथ ही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की बधाई दी, हर-हर महादेव के उद्घोष से काशी के प्रति अपनी भावना प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने कहा कि कोरोना काल ने बहुत कुछ भले ही बदल दिया हो, लेकिन काशी की शक्ति, उसकी ऊर्जा एवं भक्ति कोई नहीं बदल सकता। काशी जीवन्त हैं, काशी की गलियां ऊर्जावान है। यही काशी अविनाशी है, उन्होंने कहा कि 100 साल पहले जो मूर्ति माता अन्नपूर्णा की चोरी गई, वह वापस आ रही है, हमारे देवी-देवताओं की प्राचीन मूर्तियां हमारी विरासत हैं। उन्होंने कहा कि इतना प्रयास यदि पहले नहीं किया गया, ऐसी तमाम मूर्तियां हमारी विरासत हैं और विरासत का मतलब है देश की धरोहर। उन्होंने घाटों पर दीपको से किए गए सजावट का जिक्र करते हुए कहा कि काशी की विरासत अब लौट रही है, तो लगता है मां अन्नपूर्णा की वापसी से काशी सज कर स्वागत के लिए तैयार है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्तिक पूर्णिमा की निकले चांद की ओर इशारा करते हुए कहां की काशी में मनाई जा रही देव दीपावली का यह चांद साक्षी बन रहा है। देव दीपावली के महात्म की चर्चा करते हुए शास्त्रों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहां की काशी के लोग देव स्वरूप हैं, काशी के नर-नारी देवी व शिव के रूप हैं। उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्रों में सशक्त हो रहा है, भारत आज सबका जवाब दे रहा है और मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। किसानों को बिचौलियों व उनका शोषण वालों से मुक्ति व निजात मिल रही है, रेहड़ी-पटरी वालों को भी बैंक सहायता दे रहा है। देश लोकल के लिए वोकल भी हो रहा है। इस दौरान उन्होंने जनसैलाब से वोकल फार लोकल का उद्घोष भी कराया, उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि लोकल फॉर वोकल जीवन का हिस्सा बनना चाहिए, सुधारों की सार्थकता सामने आने लगती है, तो विरोध शांत हो जाता है, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि काशी में जब सुधार शुरू हुआ, तो कुछ लोगों ने जोरदार विरोध किया। किंतु काशी के लोगों ने उनको जवाब दिया, काशी का गौरव पुनर्जीवित हो रहा है श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के माध्यम से बाबा विश्वनाथ का मां गंगा से संबंध पुनर्स्थापित हो रहा है उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि नेक नियत से जब अच्छे कार्य किए जाते हैं तो विरोध के बावजूद उसकी सिद्धि होती है काशी व अयोध्या धार्मिकता के साथ पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रहा है और नई ऊंचाइयां तय कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देते हुए कहा कि देश की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को 130 करोड़ देशवासियों के सहयोग व ताकत से पूरा करूंगा,


काशीवासियों से अपनी भावुक व भावनात्मक संबंधों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां की कोरोना काल में भी हम आपसे दूर नहीं रहे। रोजाना कोरोना के संबंध में किए जा रहे कार्यों और लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं की जानकारियां लेता रहा। कोरोना का काल में बाहर से आए हुए लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशीवासियों के इस सेवाभाव एवं समर्पण के लिए हाथ जोड़कर नमन किया। गरीब से गरीब लोगों की चिंता करने पर उन्होंने काशी वासियों को आश्वस्त किया कि आप लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं रहने दूंगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को परास्त करके देश विकास की पथ पर चल पड़ा है,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरी काशी के भावनात्मक लगांव के लिये प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहां की 135 करोड़ लोगों को कोरोना से बचाने के बाद काशी में आगमन प्रधानमंत्री का हुआ है। उन्होंने कहा कि एक भारत- श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को 2014 में प्रधानमंत्री ने संकल्पना के रूप में लिया था, जो वर्तमान में परिणित हो रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोर देते हुए कहा कि 500 वर्षों की ऐसी समस्या अन्यों के लिए जटिल एवं कठिन थी, वे चाहते ही नहीं थे समस्या का समाधान हो। लेकिन अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू कराकर काशी आगमन पर उन्होंने प्रधानमंत्री का स्वागत किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखते हुए इसे वैश्विक मंच पर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1913 में मां अन्नपूर्णा की एक मूर्ति चोरी हुई थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से काशी की मां अन्नपूर्णा फिर से काशी वासियों को मिलने वाली है। इलाहाबाद प्रयागराज पर कुंभ में 200 देशों के राजदूतों को आमंत्रित कर दुनिया के वैश्विक मंच पर कुंभ को स्थापित किया गया। देश की 135 करोड़ की आबादी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार है। वे देश की गौरव के लिए समर्पित हैं मां गंगा की निर्मलता एवं अविरलता 6 वर्षों में बना है, प्रधानमंत्री के प्रयासों से काशी विश्वनाथ व मां गंगा को जोड़ने का कार्य कॉरिडोर के निर्माण के माध्यम से हजारों साल बाद हो रहा है,
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राधामोहन, उत्तर प्रदेश के मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे,
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन करने के पश्चात कॉरीडोर निर्माण कार्य के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से की विस्तार से जानकारी ली,
बताते चले कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी के ऐतिहासिक घाटों पर माँ गंगा की धारा के समान्तर ही प्रवाहमान होती है, माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवतागण दिवाली मनाते हैं व इसी दिन देवताओं का काशी में प्रवेश हुआ था, मान्यता है कि देव दीपावली के दिन सभी देवता बनारस के घाटों पर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था, त्रिपुरासुर के वध के बाद सभी देवी-देवताओं ने मिलकर खुशी मनाई थी। काशी में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि भगवान शंकर ने खुद देवताओं के साथ गंगा के घाट पर दिवाली मनाई थी, इसीलिए देव दीपावली का धार्मिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बढ़ जाता है,

Post Views: 1,131
Previous Article

परमपूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी का ...

Next Article

शिक्षक स्नातक चुनाव, कड़ी सुरक्षा में मतदान ...

Related articles More from author

  • राजनीति

    आजाद अधिकार सेना प्रथम स्थापना दिवस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास से मनाया गया,

    July 23, 2023
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    नवनिर्वाचित जिला प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्य को दिलाया गया शपथ

    July 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    स्नातक, शिक्षक चुनाव की समीक्षा व प्रचार करने वाराणसी पहुंचे युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी,

    November 26, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    कोरोना खौफ तो नहीं बनी वजह, या कुछ और कारण ? पंचायत चुनाव संबंधित आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 302 मतदान ...

    April 13, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा कर काशी में जुड़े परियोजनाओं की समयबद्धता व गुणवत्ता ...

    October 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी के साथ लंच करने वाले रितेश पांडेय ने बसपा से दिया इस्तीफा,पार्टी के बैठकों मे न बुलाने का ...

    February 25, 2024
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस सावन के प्रथम सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्तों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची,

  • राजनीति

    खंड स्नातक शिक्षक चुनाव की सभी तैयारियां हुई पूरी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल

  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मजिस्ट्रेटो के कार्य क्षेत्र में किया फेरबदल,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.