National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
संस्कृति
Home›संस्कृति›वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

By Manish Srivastava
January 22, 2022
499
0

वसुधैव कुटुम्बकम को दर्शाती है सनातन संस्कृति : स्वामी प्रखर जी महाराज

गणेश चतुर्थी पर किया गया गणेश जी का विशेष नैवेद्य अर्चन व दुर्गासप्तशती पाठ


वाराणसी। संकुल धारा पोखरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 51 दिवसीय विराट श्री लक्षचण्डी महायज्ञ की श्रृंखला में चौथे दिन गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश जी का विशेष नैवेद्य अर्चन हुआ। इसके साथ ही दुर्गासप्तशती पाठ का आयोजन किया गया जिसमें 500 विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ भाग लिया। शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में संकुलधारा पोखरा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के प्रांगण में चल रहे विराट श्री लक्षचण्डी महायज्ञ के तहत प्रातः कालीन बेला में चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद ) का वेद पारायण हुआ। इनके मंत्रों का पाठ शक्ल यजुर्वेद का स्महिता मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में आचार्य सुनील दीक्षित, अरुण दीक्षित, गजानन सोमण, मनोज वशिमणि, अनुपम दीक्षित, अमित अगस्ती सिहित 13 आचार्यों की देखरेख में हुआ। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर महाराज ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि वेद के विभाग चार है: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। ऋग-स्थिति, यजु-रूपांतरण, साम-गति‍शील और अथर्व-जड़। ऋक को धर्म, यजुः को मोक्ष, साम को काम, अथर्व को अर्थ भी कहा जाता है। इन्ही के आधार पर धर्मशास्त्र, अर्थशास्त्र, कामशास्त्र और मोक्षशास्त्र की रचना हुई। वेद में एक ही ईश्वर की उपासना का विधान है और एक ही धर्म – ‘मानव धर्म’ का सन्देश है । वेद मनुष्यों को मानवता, समानता, मित्रता, उदारता, प्रेम, परस्पर-सौहार्द, अहिंसा, सत्य, संतोष, अस्तेय(चोरी ना करना), अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य, आचार-विचार-व्यवहार में पवित्रता, खान-पान में शुद्धता और जीवन में तप-त्याग-परिश्रम की व्यापकता का उपदेश देता है। इसके उपरांत  7.30 से 9.30 बजे तक यज्ञ में सम्मिलित होने वाले 500 ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। इसके साथ 8:00 बजे से यज्ञशाला में स्थापित देवताओं एवं सर्वतोभद्र, पंचांगपीठ आदि चौकियों यजमानों द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। वहीं देर शाम को गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य गौरव शास्त्री,आत्मबोध प्रकाश के साथ काशी के महायज्ञ समिति 2022 के अध्यक्ष कृष्ण कुमार खेमकाए सचिव संजय अग्रवालए सह.सचिव राजेश अग्रवालए कोषाध्यक्ष सुनील नेमानी, आत्मबोध प्रकाश, आचार्य गौरव शास्त्री समेत बडी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बता दें कि गुरुवार की देर शाम किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण भी श्री लक्षचण्डी महायज्ञ की साक्षी बनीं। उन्होंने इस दौरान स्वामी महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद यज्ञ में आहुति दी साथ ही पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन पूजन भी किया। उन्होंने बताया कि वह काशी किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए आई हुई थी। तभी उन्हें स्वामी प्रखर जी महाराज के शिष्य स्वामी पूर्णानंदपुरी जी से पता चला कि स्वामी जी भी काशी में है। जिसके तुरन्त बाद वह उनका आशीर्वाद लेने कार्यक्रम स्थल पहुंची।

Post Views: 548
Previous Article

बीएससी नव प्रवेशी छात्रों के लिए ओरियंटेशन ...

Next Article

गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया ...

Related articles More from author

  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी,

    January 15, 2024
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मिट्टी व गोबर से बनाएँ “रामदीपक”

    November 6, 2020
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    95 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व बल पुलिस ने, 72 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया,

    January 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    पुष्कर तालाब पर चलाया गया सफाई अभियान

    February 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    चोरों ने तीन घरों से उड़ाया मोबाईल व नगदी

    February 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    सांस्कृतिक संध्या में रुद्र शंकर मिश्र एवं स्नेहा बजाज के कथक नृत्य ने मोहा मन

    August 8, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • Uncategorized

    हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्वास्थ्य के अधिकार की कि गयी मांग

  • सुर्खियां

    वायु प्रदूषण और बेरोजगारी से निपटने सौर ऊर्जा का लें सहयोग

  • सुर्खियां

    अविरल गंगा स्पोर्ट्स सोसाइटी ने धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.