National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
राजनीति
Home›राजनीति›सपा पदाधिकारियों ने 2022 में सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति, सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे प्रारंभ

सपा पदाधिकारियों ने 2022 में सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति, सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे प्रारंभ

By Manish Srivastava
July 21, 2021
444
0

सपा पदाधिकारियों ने 2022 में सरकार बनाने के लिए बनाई रणनीति, सदस्यों को जोड़ने का कार्य करेंगे प्रारंभ

विधान सभाओं में जाकर संगठन के माध्यम से जोड़ेंगे व्यापारियों को: प्रदीप जायसवाल

वाराणसी, बुधवार 21 जुलाई। समाजवादी व्यापार सभा के तत्वाधान में, प्रदेश कार्यकारिणी, वाराणसी मण्डल प्रभारी, जिला एवं महानगर के संगठन के पदाधिकारियों बैठक हुई। बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष के नेतृत्व में विधान सभा के संगठन की समीक्षा बैठक कर प्रत्येक विधानसभाओं के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यापारियों को जोड़ने के साथ 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में समाजवादी व्यापार सभा के उत्तरी विधान सभा के अध्यक्ष मनोज पटेल के मानसिक चिकित्सालय के पीछे पार्वती नगर कॉलोनी स्थित आवास पर विधान सभा के कैम्प कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, मण्डल प्रभारी, जिला, महानगर संगठन एवं जनपद के आठों विधान सभा अध्यक्षगण व उनके महासचिवों की आगामी विधान सभा की संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित करने आदि मुद्दों पर अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव हृदय गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरलीधर जायसवाल व वाराणसी मण्डल प्रभारी जितेन्द्र सेठ, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता, संचालन महानगर संचालन राजेश केशरी मौजूद रहे तथा धन्यवाद प्रकाश व कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा जिला महासचिव राजकुमार यादव ने किया। बैठक में वाराणसी जनपद के समस्त आठों विधान सभाओं की संगठन समीक्षा बैठक की तारीख और समय तय कर दिया गया, जैसे: अजगरा विधान सभा व पिंडरा विधान सभा की 31 जुलाई को, शिवपुर विधान सभा व रोहनियाँ विधान सभा की 01 अगस्त को, उत्तरी विधान सभा व दक्षिणी विधान सभा की 08 अगस्त को तथा सेवापुरी विधान सभा व कैंट विधान सभा की 14 अगस्त को आयोजित की जायेगी, जिसमें प्रदेश, मण्डल एवं जिला व महानगर के प्रमुख पदाधिकारी अतिथि के रूप में रहेंगे।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की ताक़त उसके जिले से लेकर विधान सभा की संगठन होती है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सरकार बनती है, इसलिए समाजवादी व्यापार सभा, जिला एवं महानगर संगठन को समीक्षा बैठक के बाद अब विधान सभा स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करेगी और व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें समाजवादी पार्टी में जोड़ने का कार्य करेगी। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव हृदय गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज आज समाजवादी पार्टी की तरफ आशा और उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है, इसलिए हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि संगठन के माध्यम से प्रत्येक विधान सभा के प्रमुख बाजारों में जाकर व्यापारियों को जोड़ कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मुरलीधर जायसवाल ने कहा कि सर्व विदित है कि व्यापारी हित, सम्मान और सुरक्षा के लिए समाजवादी पार्टी कटिबद्ध है और समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा व्यापार व व्यापारी हित में फैसले हुए हैं। वाराणसी मण्डल प्रभारी जितेन्द्र सेठ ने कहा कि समाजवादी व्यापार सभा के संगठन के साथी अब वर्चुवल संवाद स्थापित करें, कम समय में एक दूसरे सम्पर्क आधुनिक तरीके से गतिपूर्वक कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष चरन दास गुप्ता ने कहा कि शहर की अपेक्षा गांव के व्यापारी इस सरकार से ज्यादा परेशान हैं, उनके साथ सरकारी विभाग के अधिकारी से कर्मचारी तक के उत्पीड़न करने की शिकायत आ रही है, हम लोग इस उत्पीड़न पर जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर अवगत कराएंगे।संचालन कर रहे महानगर अध्यक्ष राजेश केशरी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपने पद के अनुसार अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वाह संगठन और व्यापारी हित में निरन्तर करना चाहिए। बैठक के अन्त में कार्यक्रम में आए हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार जिला महासचिव राजकुमार यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदीप जायसवाल, हृदय गुप्ता, मुरलीधर जायसवाल, जितेन्द्र सेठ, चरन दास गुप्ता, राजकुमार यादव, राजेश केशरी, हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ नागेश्वर प्रसाद चौरसिया, राधेश्याम गुप्ता, अभिषेक यादव डीएम, मनोज पटेल, सोहन लाल चौरसिया, आर्यन जायसवाल, रविन्द्र पटेल, नन्दलाल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, गोविन्द गुप्ता, राजेश कुमार, मनोज यादव, आर्यन जायसवाल, प्रज्ज्वल जायसवाल, अजय यादव आदि उपस्थित थे।

Post Views: 535
Previous Article

हथौड़े व कैची से मारकर डॉक्टर भाभी ...

Next Article

कार सवार तीन लोगो की मौत

Related articles More from author

  • राजनीति

    गृहमंत्री अमित शाह पंहुचे काशी, मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर काशी मे यूपी चुनाव की बजाई बिगुल,

    November 12, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक करोड़ मुफ्त टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण अभियान का किया शुभारंभ,

    December 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    प्रधानमंत्री के देव दीपावली पर्व मे उपस्थित होने की सुरक्षा दृष्टि से सुरक्षा जायजा लेने मुख्य सचिव गृह एवं मुख्य ...

    November 27, 2020
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गोरखपुर पुलिस ने डाक बंगले में किया नजरबंद,वापस लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़वाई,

    October 15, 2024
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    काशी के ब्राह्मणों ने दिया विजय श्री का आशीर्वाद

    March 5, 2022
    By Manish Srivastava
  • राजनीति

    स्वर्ग लोक से उतरकर देवताओं ने घाटों पर देव दीपावली का पर्व मनाया, काशी में लगभग105 साल से हो रहे ...

    November 30, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लेने हेतु जिलाधिकारी ने नमो घाट व अन्य घाटों का भ्रमण किया,

  • रोजगार

    बरेका में आपूर्तिकर्ता सम्मेलन सह प्रदर्शनी का हुआ समापन

  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को गुंडा माफिया व दबंगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.