National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड चोलापुर का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड चोलापुर का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

By Manish Srivastava
August 21, 2021
389
0

प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने विकास खंड चोलापुर का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की

मंत्री आशुतोष टंडन ने चोलापुर में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, महिलाओं की गोद भराई व शिशुओं का कराया अन्नप्राशन

केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाये, जितनी इस समय लागू है उतनी योजनाएं पहले कभी नहीं थी-नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन

योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को नियत समय से प्राप्त हो

विकास परियोजनाएं निर्धारित समय व गुणवत्ता से पूर्ण की जाए

मंत्री आशुतोष टंडन ने सीएससी चोलापुर का निरीक्षण कर वहां स्थापित ऑक्सीजन प्लांट व कोविड वार्ड को देखा

वाराणसी, 21 अगस्त। उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन “गोपाल जी” शनिवार को चोलापुर विकास खंड के निरीक्षण के दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा विकास खंड अंतर्गत कराए गए एवं कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने 5 महिलाओं पूजा, किरन, पिंकी, नीतू व जया की गोद भराई कराई एवं उन्हें फलों की टोकरी भेंट की। नवजात शिशुओं आर्यन, अनन्या, आर्यन, यशवेन को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। छोटे बच्चों प्रांजल, प्रशा, प्रियांशी, वैभव, निशांत को पोषण पोटली वितरित की। मंत्री आशुतोष टंडन ने दो महिला स्वयं सहायता समूह शिव शक्ति एसएचजी व तुलसी एसएचजी को 18 लाख 85 हजार रुपए का डेमो चेक किया। ग्रामीण महिलाओं को सतत आजीविका उपलब्ध कराने हेतु लागू आजीविका एक्सप्रेस के तहत 10 महिला स्वयं सहायता समूहो को ई-रिक्शा स्वीकृत हुए। जिसमें ग्राम बेला की कुसुम, धौरहरा की कुमारी, साधना व इमिरिता, पलकहां की रेहाना, जरीना, श्रीकंठपुर की जैनव, अजगरा की चंदा व सुनीता को ई-रिक्शा स्वीकृत हुए। मंत्री ने ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का अच्छा साधन बनेगा। साथ ही गांव में सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के 10 लाभार्थियों बैजनाथ, फौजदार, लालता, सुरेश, सरजू, लौटू, छेदी, शोभा, दुक्खू, रामकरन की आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा गत वर्ष 2020-21 के 10 लाभार्थियों रामबली, विनोद, शिवचरण, रामाश्रय, किशुन, नरेंद्र, गुलजार, प्रदीप, कैलाश व बुल्लू के पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी उन्हें हस्तगत की। वृद्धा पेंशन योजना में 10 लाभार्थियों खुशीलाल, मोतीलाल, जगरनाथ, लुक्खुर, कालीचरण, सोमरु, रामखेलावन, रामदुलारे, सागर व जुड़ावन तथा पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन में 10 लाभार्थियों नगीना, तारा, चंदा, कितावुन, शशिकला, बुद्धा, शीला, मालती व सीता को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत जैविक खेती का अच्छा कार्य करने वाले 10 कृषक भाइयों को सम्मानित किया। ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह की 5 महिलाओं जिन्होंने गांव में बैंक खाता खुलवाने, उत्कृष्ट समूह सखी कार्य, समूह गठन, उत्पादन का कार्य करने, बिजली बिल वसूली करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। ब्लॉक परिसर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक आहार, बच्चों के खिलौने, महिला समूह के उत्पादों के स्टॉल, उद्यान व कृषि आदि के स्टालो की प्रदर्शनी को मंत्री ने प्रत्येक स्टाल पर जाकर देखा और उनसे बातचीत की। विकास खंड के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि आज विकास व कल्याणकारी कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। आम आदमी लाभान्वित हो रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की जितनी योजनाएं इस समय लागू है, उतनी पहले कभी नहीं थी। इसका अच्छा परिणाम भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को नियत समय पर उपलब्ध हो। कोई पात्र छूटना नहीं चाहिए। विकास कार्यों में कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हो। किसी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता नहीं हो। विकासखंड चोलापुर में 2 वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना में 2872 आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना में 109 स्वीकृत हुए। जिसमें 1251 पूर्ण बन चुके हैं, शेष निर्माणाधीन है। इस वर्ष 89 हजार पौधों का वृक्षारोपण हुआ। मनरेगा में 151244 मानव दिवस सृजित हुए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 981 महिला समूह गठित है। इनकी महिलाएं कृषि व्यवसाय, पशुपालन, सिलाई, पावरलूम, राशन दुकान, पुष्टाहार वितरण, ग्रोसरी बिजली बिल वसूली का कार्य करती हैं। 89 सामुदायिक व 31459 व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए। विकास खंड की समस्त 89 ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियां गठित हैं। चोलापुर की ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायत में इस वर्ष अप्रैल, 2021 से चतुर्थ/पंचम वित्त आयोग व 15वां वित्त आयोग का कुल 7 करोड़ 57 लाख 21 हजार रुपये विकास कार्य हेतु उपलब्ध हुआ। कोरोना नियंत्रण हेतु ब्लाक के ग्राम पंचायतों में 18938 मेडिकल किट का वितरण हुआ। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यों, बेसिक शिक्षा, कृषि विभाग, सहकारिता, खाद्य रसद, पशुपालन, पेयजल, विद्युत, कौशल विकास मिशन, उद्यानीकरण आदि की बिंदुवार समीक्षा हुई। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अमित गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन पीडी डीआरडीए ने किया, विकासखंड की समीक्षा के उपरांत मंत्री आशुतोष टंडन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्डो, कोविड पेशेंट वार्ड, दवा वितरण काउंटर, 333 एलपीएम क्षमता के स्थापित ऑक्सीजन प्लांट, सीएससी पर उपलब्ध 41 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर संयंत्र आदि को देखा। मंत्री के पूछने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चोलापुर ब्लाक में लगभग 47 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस ब्लॉक में औसतन 500 लोगों का वैक्सीनेशन प्रतिदिन हो रहा है। 1235 चाइल्ड मेडिकल किट रिजर्व में उपलब्ध हैं। इस अवसर पर मंत्री ने पर्यावरण का संदेश देते हुए आम के पौधे का वृक्षारोपण किया।

देखें तस्वीरें

Post Views: 437
Previous Article

मोहर्रम के मद्देनजर एडीसीपी (काशी जोन) मय ...

Next Article

योगी सरकार ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद जहांगीरपुरी मे अतिक्रमण अभियान रुका,

    April 20, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    हिस्ट्री-शीटर’ वकीलों पर यूपी बार काउंसिल ने हाईकोर्ट में कहा- ऐसे वकीलों के लाइसेंस किए जाएंगे सस्पेंड,

    December 20, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    आईजी रेंज वाराणसी द्वारा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जौनपुर मे मतदान स्थलों का किया गया निरीक्षण,

    January 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुमुक्षु भवन परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    July 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बुखार पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हित कर कोविड नियंत्रण विशेष अभियान चलाया जायेगा,

    September 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ह्रदय विभाग के कार्डियोथेरेसिक डिपार्टमेंट के हेड पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

    February 3, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री सुरक्षा मे लगे पुलिसकर्मियों को एडीजी व आईजी वाराणसी द्वारा ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,

  • सुर्खियां

    कोविद बेड की संख्या को बढ़ाया जायेगा

  • सुर्खियां

    एडीसीपी(काशी जोन) विकास चंद्र त्रिपाठी ने थानों के हेड मुहर्रिर व मुंशी संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.