National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने किया ध्वजारोहण

बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने किया ध्वजारोहण

By Manish Srivastava
January 27, 2022
344
0

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस,

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने किया ध्वजारोहण


वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में देश का 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम विश्वविद्यालय के एम्फिथियेटर मैदान पर हुआ, जहां कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कुलगुरू प्रो. वी. के. शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी समेत विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकायों के प्रमुख, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारीगण व छात्र उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों को अपने संबोधन में कुलपति जी ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना के पीछे महामना मदन मोहन मालवीय जी के उद्देश्य को वर्तमान संदर्भ में देखने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि महामना मानते थे कि अगर देश को सही मायनों में गुलामी की जंज़ीरों से मुक्त कराना है तो देश के युवाओं को शिक्षित करना होगा, उनका बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास करना होगा और इस विचार के साथ महामना ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसे महान संस्थान की स्थापना की। प्रो. जैन ने महामना के विचार को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रख कर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों का आह्वान किया कि वे मालवीय जी के उद्देश्य को आगे लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बदलते विश्व और नित परिवर्तनीय दौर के अनुरूप चुनौतियां भी बदल रही हैं और ऐसे में विश्वविद्यालयों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्रो. जैन ने कहा कि चाहे आर्थिक प्रगति का विषय हो या रक्षा क्षेत्र हो, विज्ञान हो या प्रौद्योगिकी, उद्योग हों या मानवता के विकास के लिए कल्याणकारी तकनीकों का विकास, सभी क्षेत्रों में विश्वविद्यालय बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में ये अत्यंत आवश्यक है कि हम अनावश्यक व छोटे-मोटे विषयों पर अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न कर बड़े लक्ष्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। कुलपति जी ने कहा कि आज हम भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये संकल्प लें कि विश्वविद्यालय को शोध, अनुसंधान, नवोन्मेष व नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ा कर अपने छात्रों का बौद्धिक एवं शैक्षणिक विकास करें एवं देश व समाज के विकास व उत्थान के पथ पर नई रफ्तार पकड़ें। वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से उदाहरण लेते हुए प्रो. जैन ने कहा कि जिस प्रकार क्वॉरंटाइन कर स्वयं को और अपने आस पास के लोगों को संक्रमण व खतरे से बचाने की कोशिश की जाती है, उसी तरह आइये मिलकर विश्वविद्यालय को भी विभिन्न प्रकार की बुराइयो व समस्याओं से सुरक्षित रखने की कोशिश में जुट जाएं।
गणतंत्र दिवस 2022 अलंकरण समारोह
73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस 2022 अलंकरण समारोह का भी आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष 2 में आयोजित समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक (सत्र 2020-21), महामना संस्कृत पुरस्कार (सत्र 2021-22), मेजर एस. एल. दर स्वर्ण पदक (सत्र 2021-22), मेजर एस. एल. दर. रजत पदक (सत्र 2021-22) तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को कुलपति प्रो, सुधीर कुमार जैन द्वारा सम्मानित किया गया। (सूची संलग्न) अलंकरण समारोह के दौरान अपने संबोधन में प्रो. जैन ने कहा कि बीएचयू इतना विशाल संस्थान है और यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग कार्यरत हैं। ऐसे में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित करना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर ये प्रयास किया जाएगा कि अन्य श्रेणियों में भी अच्छा, निष्ठापूर्वक एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा सके ताकि उनका तो प्रोत्साहन हो ही अन्य कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन हो।
मालवीय भवन एवं अंतरराष्ट्रीय छात्रावास
गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत मालवीय भवन में कुलपति जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। कुलपति जी ने अंतरराष्ट्रीय छात्रावास में भी ध्वजारोहण किया एवं छात्रावास कर्मचारियों व छात्रों को संबोधित किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
केन्द्रीय कार्यालय
केन्द्रीय कार्यालय में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वित्ताधिकारी डॉ. अभय ठाकुर, केन्द्रीय कार्यालय के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कुलसचिव जी ने परतंत्रता की जंज़ीरों से गणतंत्र बनने की भारत की गौरव यात्रा में योगदान करने वाले अमर बलिदानियों को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय कर्मचारियों का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में अपने गणतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा पर कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों, संकायों तथा छात्रावासों में निदेशों, संकाय प्रमुखों व छात्रावास प्रशासकों द्वासा ध्वजारोहण किया गया एवं गणतंत्र दिवस मनाया गया।

Post Views: 390
Previous Article

कोविड वैक्सीन लोगों को लगवाने के लिए ...

Next Article

आईआईटी (बीएचयू) में धूमधाम से मना 73वां ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    बीएचयू एनएसएस के द्वारा राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन का किया गया आयोजन

    February 1, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू एवं नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान मे हिंदी राष्ट्रवादी कवियों की दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान ...

    November 18, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    थाना दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने शिवपुर थाने का किया औचक निरीक्षण,

    October 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बीएचयू के मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की फाल्स सीलिंग गिरी

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सिगरा स्टेडियम मे होगा,

    March 20, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुतिन को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी -जो बाइडेन

    March 2, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    काशी की कन्याओं ने 18वीं नेशनल फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप मे सिल्वर मेडल जीत लहराया परचम,

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का सांबा चावल व चंदौली का काला चावल चला विदेश,

  • सुर्खियां

    बीएचयू में रविदास जयंती पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का होगा आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.