National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण, कई स्वास्थ्यकर्मी मिले गैर हाजिर

सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण, कई स्वास्थ्यकर्मी मिले गैर हाजिर

By Manish Srivastava
February 26, 2022
516
0

सीएमओ ने किया सीएचसी शिवपुर का औचक निरीक्षण, कई स्वास्थ्यकर्मी मिले गैर हाजिर

अनुपस्थित कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने का दिया निर्देश, कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप चौधरी ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) शिवपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां के कई स्वास्थ्यकर्मी गैर हाजिर मिले। इतना ही नहीं रजिस्टरों के रख-रखाव व डेटा इण्ट्री में भी लापरवाही पायी गयी। सीएमओ ने अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देने के साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी है। शहर के वरुणापार इलाके के शिवपुर में स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उच्चकृत किया है। क्षेत्र की एक बड़ी आबादी इस अस्पताल से चिकित्सा सेवा प्राप्त करती है। इस अस्पताल का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० संदीप चौधरी पूर्वाह्न नौ बजे ही अचानक वहां पहुंच गये। औचक निरीक्षण में सीएमओ को अस्पताल के कई चिकित्साकर्मी अनुपस्थित मिले। अस्पताल के रजिस्टरों के रख-रखाव व डेटा इंट्री में भी सीएमओ ने लापरवाही पाया। दवा वितरण रजिस्टर में अद्यतन सूचना दर्ज नहीं थी।

इसी तरह ओपीडी में कितने मरीज देखे गये इसका भी विवरण फार्मासिस्ट ने रजिस्टर में विस्तार से नहीं भरा था। इस पर उन्होेंने सम्बन्धित कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाया। निरीक्षण में यह भी पता चला कि उक्त अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। ऐसा क्यों है? इस बारे में उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की। औचक निरीक्षण में मिली लापरवाहियों को बेहद गंभीर मानते हुए सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि जिस तरह की लापरवाही सामने आयी है, उससे यही प्रतीत होता है कि सम्बन्धित कर्मियों की रुचि राजकीय सेवा में नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा मिली तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 578
Previous Article

स्वास्थ्य विभाग ने एमओआईसी, स्टाफ नर्स व ...

Next Article

बीएचयू और स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    गंगामित्रों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

    February 15, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अश्क संस्था द्वारा कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन

    July 30, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सुरक्षा एवं किराया लगने दृष्टिगत छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा,

    June 13, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    लाला लाजपत राय की मनाई गई जयंती

    January 28, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की बिटिया ने विभाग का बढ़ाया सम्मान,IIM जम्मू में हुआ चयन,

    June 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ पचासवीं बटालियन द्वारा अति दुर्गम इलाकों में गरीबों की सेवा की गई,

    August 13, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    निर्वाचन आयोग को अरविंद राजभर का पर्चा निरस्त करने हेतु पूर्व उपाध्यक्ष ने लिखा पत्र,

  • सुर्खियां

    स्वदेशी गायों की सुरक्षा संरक्षण एवं विकास पर ध्यान देने की जरूरत, डॉक्टर बल्लभ भाई कठेरिया

  • Uncategorizedराजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के पास बी डी रोड पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 76 आवासों का लोकार्पण किया

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.