समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता कल्याण घोषणापत्र पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल ने उठाये सवाल, घोषणा पत्र को बताया कोरा वादा,
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें अधिवक्ताओं से जुड़े पाँच कार्यों का वादा किया गया है। प्रशांत सिंह अटल का कहना है कि ये कोरे वादे हैं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता में रही, लेकिन अपने किसी भी कार्यकाल में उसने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू नहीं किया और न ही अधिवक्ताओं के लिए समूह आवास की व्यवस्था की।
घोषणापत्र में कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की बात कही गई है, जबकि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं के लिए पाँच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था पहले ही कर चुके हैं। अदालत परिसरों में महिला अधिवक्ताओं के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए केंद्र स्थापित करने की बात भी कही गई है। अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के लिए ठोस कदम उठाने का अवसर समाजवादी पार्टी के पास था। आज वही पार्टी घोषणापत्र में वादे कर रही है।
उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले दस वर्षों में अधिवक्ताओं की बेहतरी और कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इस अवधि में दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को 250 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है। अधिवक्ता कल्याण निधि के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि भी डेढ़ लाख रुपये से बढ़ाकर पाँच लाख रुपये की गई है।
प्रयागराज में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 13 मंजिला अधिवक्ता चेंबर परिसर बनाकर अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराया गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा अधिवक्ता चेंबर परिसर है। इसके अतिरिक्त, अमेठी, हाथरस, श्रावस्ती और हापुड़ सहित दस जनपदों में, जहाँ जिला कचहरियों का निर्माण अधूरा था या शुरू नहीं हो सका था, एकीकृत न्यायालय परिसर बनवाए गए हैं,
पहले मृत्यु सहायता का लाभ 60 वर्ष तक की आयु के अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलता था। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 9 मार्च 2019 को यह आयु सीमा बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी। अब 70 वर्ष तक की आयु के अधिवक्ता के निधन पर उनके परिजनों को पाँच लाख रुपये की सहायता मिलती है,
अधिवक्ता कल्याण के जो कार्य शेष हैं, उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार निश्चित रूप से पूरा करेगी। समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में अधिवक्ताओं के लिए ऐसा कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है,जो उनमें विश्वास जगा सके। नवोदित अधिवक्ताओं को वकालत के शुरुआती वर्षों में सहयोग देने और बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए सहायता सुनिश्चित करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही करेगी,
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। इसमें अधिवक्ताओं से जुड़े पाँच कार्यों का वादा किया गया है। प्रशांत सिंह अटल का कहना है कि ये कोरे वादे हैं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कई बार सत्ता में रही, लेकिन अपने किसी भी कार्यकाल में उसने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू नहीं किया और न ही अधिवक्ताओं के लिए समूह आवास की व्यवस्था की।