National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
क्राइम
Home›क्राइम›बेटे के हाथों बेघर होने वाले रेमंड के पूर्व चेयरमैन का छलका दर्द, कहा माता पिता की मौत के बाद ही बच्चों को मिले संम्पत्ति,

बेटे के हाथों बेघर होने वाले रेमंड के पूर्व चेयरमैन का छलका दर्द, कहा माता पिता की मौत के बाद ही बच्चों को मिले संम्पत्ति,

By Manish Srivastava
November 3, 2021
681
0

बेटे के हाथों बेघर होने वाले रेमंड के पूर्व चेयरमैन का छलका दर्द, कहा माता पिता की मौत के बाद ही बच्चों को मिले संम्पत्ति,

बेटे ने ही कर दिया बुढ़ापे में बेघर

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन रहे विजयपत सिंघानिया ने उद्योगजगत में खूब नाम कमाया लेकिन उम्र के ढलान पर उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफदेह हो गई है। जिसका दर्द उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘एन इनकम्प्लीट लाइफ’ में बयां किया है। अपनी आत्मकथा में उन्होंने लिखा है कि अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सबक उन्हें ये मिला है कि अपने बच्चों में संपत्ति का बंटवारा करते समय बहुत सतर्क रहना चाहिए और कभी भी बच्चों को जीते जी संपत्ति नहीं देनी चाहिए,

अपनी आत्मकथा में उन्होंने अपने बचपन से लेकर रेमंड में रहते हुए गुजरे शानदार वक्त और फिर मुश्किल और तनाव भरे बुढ़ापे के बारे में खुलकर बात की है,

कभी रेमंड जैसे ग्रुप को संभालने वाले विजयपत सिंघानिया को 2015 में बड़ा झटका लगा था जब उन्हें परिवार में हुए संपत्ति विवाद के चलते उन्हें अपने काम से अलग कर दिया गया था। इससे भी बड़ा दुख उनके लिए यह था कि उन्हें अपने पैतृक घर से भी बाहर जाना पड़ा था और तब से सिंघानिया उसे वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं,

उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिखा है ‘इस अनुभव से मुझे सबसे बड़ा सबक मिला है कि अपने जीवनकाल में ही अपनी संपत्ति बच्चों में बांटते समय बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी संपत्ति आपके बच्चों को दी जानी चाहिए लेकिन केवल आपकी मौत के बाद,
मैं नहीं चाहता कि किसी भी माता-पिता को ऐसा दिन देखना पड़े जैसा मैं रोज जी रहा हूं,

अपने ही ऑफिस में जाने से रोका गया

सिंघानिया ने आत्मकथा में बताया है कि वह एकदम अकेले रह गए हैं। मुझे अपने ही ऑफिस में जाने से रोक दिया गया है जहां मेरे महत्वपूर्ण कागजात और मुझसे जुड़ी चीजें रखी हुई हैं,

इसके साथ ही मुझे मुंबई और लंदन स्थित घर में अपनी कार छोड़नी पड़ी है और मुझे अपने सेक्रेटरी से भी बात करने की अनुमति नहीं है,
पैन मैकमिनल इंडिया से प्रकाशित आत्मकथा में उन्होंने बताया है कि ऐसा लगता है जैसे रेमंड के कर्मचारियों पर उनसे बात न करने और ऑफिस में न जाने देने को लेकर ऊपर से आदेश दिया गया है,

आकाश से था प्यार

मशहूर सिंघानिया परिवार में जन्में विजयपत सिंघानिया से बचपन से ही ये उम्मीद थी कि वे एक दिन परिवार का कारोबार संभालेंगे, उन्होंने एक समय आने पर उन्होंने किया भी लेकिन यह कभी उन्हें उनके सपनों का पीछा करने और उन्हें पाने से नहीं रोक सका,
सिंघानिया को आकाश से प्यार था और जब वह इसे पूरा करने के लिए उतरे तो एविएटर के तौर पर उन्होंने दो विश्व रिकॉर्ड बना दिए,
मुंबई के शेरिफ बने और कुछ समय के लिए प्रोफेसर भी रहे,

उड़ान से बनाया विश्व रिकॉर्ड
सिंघानिया कहते हैं कि उन्हें ठीक से नहीं पता कि उड़ना कब से उनका प्यार बना लेकिन जब भी वह कोई एयरक्राफ्ट टेक ऑफ या लैंड करते देखते तो रोमांच से भर जाते थे, जब वह बड़े हो रहे थे तब जहाज उड़ाने की उम्र 21 साल हुआ करती थी। इस उम्र तक पहुंचने के 11 दिन बाद ही 15 अक्टूबर 1959 में उन्होंने अपना पहला फ्लाइंग प्रशिक्षण प्रशिक्षण बॉम्बे प्लाइंग क्लब में हासिल किया। 1960 में उन्होंने कानपुर के हिंद प्रोविंसियल फ्लाइंग क्लब से हासिल किया,
इसके बाद उनके पास विमान उड़ाने का लाइसेंस था लेकिन वह अपना विमान उड़ाना चाहते थे,आखिर में उन्होंने 92000 रुपये में सिंगल इंजन विमान खरीदा,

सिंघानिया की तमाम फ्लाइंग उपलब्धियों में ब्रिटेन से भारत के लिए एक माइक्रोलाइट विमान अकेले उड़ाना भी शामिल है। 1988 में 23 दिनों का गर्म हवा के गुब्बारे पर समुद्र तल से 69,852 फीट ऊपर उड़ने वाले वह पहले व्यक्ति बने और विश्व रिकॉर्ड बनाया,

Post Views: 748
Previous Article

पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए सतीश गणेश स्वयं ...

Next Article

सरकार ने दिया सस्ते पेट्रोल-डीजल का दिवाली ...

Related articles More from author

  • क्राइम

    फर्जी FIR दर्ज कराने वाले वकील को 10 साल की सजा हुई,

    June 16, 2025
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    वाराणसी जिला जेल में मुलाकाती के पास पकड़ा गया मादक पदार्थ,

    November 9, 2023
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    मिशन शक्ति अभियान में पुलिस द्वारा 1713 बालिकाओं/ महिलाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दें जागरूक किया गया,

    December 11, 2020
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    रेल पटरी पर दो भागों में विभक्त क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

    July 28, 2021
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    दरोगा को एंटी करेप्शन टीम ने घुस लेते रंगे हाथ पकड़ा,

    May 11, 2023
    By Manish Srivastava
  • क्राइम

    नहीं भरा बिजली का बिल कट जाएगा आपका कनेक्शन, यह मैसेज लोगों का लूट रहा है लाखों रुपए,

    February 24, 2024
    By Manish Srivastava

You may interested

  • धरोहर

    दीयों की रोशनी से जगमगा उठा मणि मंदिर

  • सुर्खियां

    रेल सप्ताह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

  • सुर्खियां

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिला प्रशासन संग किया योग,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.