National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
विश्वविद्यालय
Home›विश्वविद्यालय›

By Manish Srivastava
February 22, 2021
415
0

सिंह द्वार पर धरनारत छात्रों से बीएचयू प्रशासन ने धरना समाप्त करने का किया अपील

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने व दूर-दराज़ से इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों के हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का करें सहयोग

वाराणसी, सोमवार 22 फरवरी। बीएचयू प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष के छात्र पूर्ण रूप से विद्यालय खोलने की मांग को लेकर सिंह द्वार पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस पर बीएचयू प्रशासन ने छात्रों को गोविंद का हवाला देते हुए धरना समाप्त करने की मांग की है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पूरा विश्व प्रभावित हुआ है और शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा व हित को ध्यान में रखते हुए व कोविड19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में भी लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित किया गया था, जिसके चलते ऑफलाइन कक्षाएं प्रभावित रहीं थीं। हालांकि, छात्रों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विश्वविद्यालय में लगातार ऑनलाइन मोड में पठन पाठन गतिविधियां जारी थीं, जिसका विश्वविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने लाभ उठाया। इसी क्रम में ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पूरी कवायद के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों के हित को सर्वोपरि रखा गया। जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी गई, भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय ने भी समुचित तैयारियां कीं व पठन-पाठन गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए क़दम उठाए गए। इसी क्रम में माननीय कुलपति प्रो. राकेश भटनागर जी द्वारा विश्वविद्यालय को चरणबद्ध ढंग से खोलने के संबंध में 10 दिसम्बर 2021 को एक बैठक बुलाई गई, जिस में विभिन्न संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष, छात्रावास वॉर्डन समेत विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक में ऑफलाइन कक्षाओं के पुनः संचालन से संबद्ध विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई व संकाय, संस्थान व विभाग स्तर पर समितियों का गठन किया गया, जिन्हे विश्वविद्यालय को खोलने के संबंध में रिपोर्ट देने को कहा गया। इन समितियों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट व आंकलन के आधार पर 5 फरवरी, 2021, को माननीय कुलपति जी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर पुनः चर्चा हुई व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए छात्रावास 17 फरवरी से व हाईब्रिड (ऑफलाइन व ऑनलाइन) मोड में कक्षाएं 22 फरवरी से आरम्भ करने का निर्णय लिया गया। छात्रों के हित व सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने हाईब्रिड मोड में कक्षाओं के संचालन के लिए सभी तैयारियां की हैं। आज से विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हाईब्रिड मोड में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। मुख्य आरक्षाधिकारी द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार कतिपय छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया। प्रॉक्टॉरियल बोर्ड के सदस्यों द्वारा व्यवस्था बनाए रखने व आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किये गए। साथ ही साथ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ये समझाने का प्रयास किया गया कि मुख्य द्वार पर आवागमन में बाधा से न सिर्फ आमजन को असुविधा हुई अपितु चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले भी ये स्पष्ट किया है कि छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है और इसी क्रम में छात्रों के हित में भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया व विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है। भविष्य में भी स्थिति में सुधार के साथ साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के आलोक में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र हित में समुचित निर्णय लिये जाएंगे। अतः छात्र-छात्राओं से अपील की जाती है कि वे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने व दूर-दराज़ से इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों के हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग करें।

Post Views: 466
Previous Article

Next Article

व्यवहार परिवर्तन हेतु स्वच्छता मेला का हुआ ...

Related articles More from author

  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी बीएचयू मॉडल संयुक्त राष्ट्र के 9 वें संस्करण का किया गया आयोजन

    April 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    स्टार्च-आधारित इलेक्ट्रोलाइट्स की इलेक्ट्रोलिसिस बीएचयू को नया पेटेंट किया प्रदान

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकाॅल के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

    August 14, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    राष्ट्रीय युवा संगीत सम्मेलन की 60 वीं कड़ी का हुआ आयोजन

    July 27, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    आत्मनिर्भर भारत का किया गया आयोजन

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    अयनांश अभियांत्रिकी हब का हुआ उद्घाटन

    March 24, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    मंत्री रविंद्र जायसवाल ने 2 दर्जन से अधिक राशन की दुकानों से गरीबों को राशन वितरण कराया

  • सुर्खियां

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र ने 8 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की,

  • सुर्खियां

    अनावश्यक रूप से न लिखा जाय रेमडिसिविर इंजेक्शन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.