National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने केंद्रीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने केंद्रीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

By Manish Srivastava
July 29, 2021
380
0

बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने केंद्रीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण

बरेका कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिला प्रशासन के साथ: बरेका महाप्रबंधक

जिला प्रशासन की सलाह पर बरेका ने बच्चों के लिए 18 ऑक्सीजन बेड, 6 आईसीयू बेड, 7 बाइपेप मशीन और 3 हाई फ्लो नेज़ल कैनुला की व्यवस्था की

वाराणसी, गुरुवार 29 जुलाई। बनारस रेल इंजन कारख़ाना की महाप्रबंधक अंजली गोयल 29 जुलाई को बरेका स्थित केन्द्रीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। केन्द्रीय चिकित्सालय में स्थापित 610 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की कार्यप्रणाली को देखा। इस ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 15 जुलाई को किया गया था। जिला प्रशासन के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के अंतर्गत इस संयंत्र की स्थापना की गई है। इस संयंत्र की स्थापना से केंद्रीय चिकित्सालय, बरेका में ऑक्सीजन आपूर्ति युक्त बिस्तरों की संख्या 40 से बढ़कर 100 हो जाएगी, यह कोविड से निपटने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है। महाप्रबंधक ने संभावित कोविड प्रभावित बच्चों के लिए विशेष बाल चिकित्सा वार्ड की तैयारियों की भी समीक्षा की। जिला प्रशासन की सलाह पर बरेका ने बच्चों के लिए 18 ऑक्सीजन बेड, 6 आईसीयू बेड, 7 बाइपेप मशीन और 3 हाई फ्लो नेज़ल कैनुला की व्यवस्था की। अतिरिक्त दवाओं और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद कर ली गई है। ये सुविधाएं एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है, क्योंकि बरेका चिकित्सालय के अंतर्गत बाल चिकित्सा आबादी लगभग 3600 है। वायरस की दूसरी लहर से निपटने के लिए बरेका ने वाराणसी, जिला प्रशासन के साथ समन्वय करते हुये अनेक ठोस उपाय किए तथा नई ऊंचाइयों को छुआ। इसके अलावा एम्बुलेंस सेवाओं, दवाओं और ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति ने बरेका चिकित्सालय में भर्ती मरीजों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की । जिला प्रशासन के अनुरोध पर कोविड आपात स्थिति से निपटने के लिए बरेका द्वारा होमी भाभा कैंसर अस्पताल को पांच वेंटिलेटर उपलब्ध कराये गए। ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए 420 लीटर क्षमता के दो एयर रिजर्वायर तथा 50 ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध कराए गए। सरकार के टीकाकरण के लक्ष्य को मिशन मोड में आगे बढ़ाते हुए, बरेका ने राज्य सरकार द्वारा आपूर्त किए गए कोविड वैक्सीन के सभी खुराकों का पूरी तरह से उपयोग किए जाने के लिए सभी उपाय किए। अब तक 50000 से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से बड़ा हिस्सा गैर-रेलवे नागरिकों का है। बरेका, काशी के निवासियों के बीच सबसे अधिक मांग वाले टीकाकरण केंद्रों में से एक है। परीक्षण, पहचान एवं उपचार के मंत्र ने वृहद स्तर पर एवं समय से बरेका परिसर तथा साथ के बाहरी क्षेत्र के कोविड संक्रमित लोगों का पता लगाने में मदद की और समय से उपचार होने से वे जल्द ठीक हो गए। परिसर क्षेत्र में स्थित दुकानों आदि में विशेष सघन अभियान चलाकर 1500 बिना लक्षण वाले व्यक्तियों की जांच की गई तथा संभावित कोविड प्रसारकों की पहचान कर कोविड की वृद्धि को रोका गया। दो महीने से अधिक समय तक अनवरत मरीजों को कोविड से बचाने और कोविड के बाद देखभाल सुनिश्चित करने के लिए बरेका मेडिकल टीम के समर्पित एवं गहन प्रयासों की महाप्रबंधक/बरेका ने प्रशंसा की।

Post Views: 434
Previous Article

स्कार्पियो से उड़ाए एक लाख रुपए और ...

Next Article

10 अगस्त को 15 लाख बिजली कर्मचारी ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    रूस के तेल ने किया खेल, महाशक्ति को भी भारत से गुहार लगाने को किया मजबूर,

    April 5, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा मोहर्रम के मद्देनजर आदमपुर थाना क्षेत्र मे पैदल भृमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ...

    August 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी ने मतदाताओं के लिए ईवीएम उपयोग जागरूकता अभियान की शुरूआत की, चार एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखा किया ...

    December 4, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    वाराणसी के एडीजी जोन सहित उच्चाधिकारियों ने लगवाया कोरोना वायरस का टीका,

    February 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में क्षमता से अधिक लोगों के पंहुचने पर आमंत्रित लोगों को जिलाधिकारी वाराणसी ने स्टेडियम मे पहुच ...

    July 7, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    January 20, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    काशी विश्वनाथ धाम की अभेध सुरक्षा योजना के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर करेंगे बैठक,

  • Uncategorized

    बीएचयू वैज्ञानिक ने खोजा बिना चीरफाड़ के सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने का तरीका

  • सुर्खियां

    व्यापारियों को राजनीति में जरूर आना चाहिए, मंत्री-रविंद्र जायसवाल,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.