National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›गायत्री युवा प्रकोष्ठ वाराणसी जोन के दो दिवसीय जोनल कार्यशाला का हुआ समापन

गायत्री युवा प्रकोष्ठ वाराणसी जोन के दो दिवसीय जोनल कार्यशाला का हुआ समापन

By Manish Srivastava
March 21, 2021
496
0

गायत्री युवा प्रकोष्ठ वाराणसी जोन के दो दिवसीय जोनल कार्यशाला का हुआ समापन

वाराणसी, रविवार 21 मार्च। गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, वाराणसी के संयोजन में युवा प्रकोष्ठ वाराणसी जोन का दो दिवसीय जोनल कार्यशाला का समापन मनुष्य में देवत्व का उदय एवं नशा मुक्त हो अपना देश के नारे के हुआ। दो दिवसीय जोनल कार्यशाला में वाराणसी, चित्रकूट, मऊ, गोरखपुर उप जोन से 20 जिलों के युवा समन्वयक अपने दो प्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला में भाग लिया। गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार से आये सदानन्द अम्बेकर एवं पूरन चन्द्रकर ने गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलन कर दूसरे दिन के कार्यशाला का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में आदर्श ग्राम योजना, नशा मुक्त युवा, निर्मल गंगा जन अभियान, स्वावलंबन एवं वृक्षारोपण पर विशेष चर्चा हुआ। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुये श्रद्धेय श्री सदानन्द अम्बेकर जी ने कहा कि हमारे गाँव को युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा जी के सपनों के अनुरूप बनाना होगा जिसमें स्वच्छ गांव, नशामुक्त गाँव, स्वावलंबी गाँव,कुरीतियों से मुक्त देव परिवार निवास करते हो ऐसा गांव की परिकल्पना गुरुदेव ने किया था । ऐसे आदर्श ग्राम के निर्माण हेतु गायत्री परिवार से जुड़े युवाओं को संकल्पवद्व होना होगा। आप जिस गांव में जाये कर्मकांडी पंडित के रूप में न जाय बल्कि उनके पारिवारिक सदस्य एवं शुभचिंतक के रूप में जाये उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए समस्या को दूर करें एवं नव भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दे। आगे कहा युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है जिस कारण युवा गांव से शहर की ओर पलायन कर रहा है उसे रोकते हुए गांव में ही रोजगार के अवसर तलाशने में सहयोग करना होगा। श्रद्धयेअम्बेकर ने देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु यज्ञीय उपचार के तहत घर-घर यज्ञ हेतु लोगों को प्रेरित करना होगा। आगे कहा कि दिनांक 26 मई को पूरे देश में शांतिकुंज के निर्देशन में एक साथ घर -घर यज्ञ का आयोजन किया गया है। नशामुक्ति हेतु युवाओं में सकारात्मक सोच उत्पन्न करना होगा। आप के द्वार पहुँचा हरिद्वार कार्यक्रम के तहत नये घरों में देव एवं गंगाजली स्थापना हेतु युवाओं को संकल्पित कराया। गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार से आये पूरन चन्द्रकर ने निर्मल गंगा जन अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि नदियों के निर्मलता एवं अविरलता पर सरकार भी कार्य कर रही है सरकार को अपना काम करने दे और आप भी सरकार का सहयोग करते हुए स्वेच्छा से गंगा के निर्मलता पर कार्य करें एवं जल शुद्धि तट शुद्धि हेतु जनजागरण कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।श्रावण मास में वृक्ष कांवर यात्रा के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण हेतु प्रेरित करें ताकि पर्यावरण के असंतुलन को समाप्त किया जा सके। कार्यक्रम में प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ उप्र के प्रतिनिधि प्रभाकर सक्सेना, अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं आदित्य पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आध्यात्मिक संदेश वाहक अनिलेस तिवारी नेे किया एवं कार्यक्रम का संयोजन गंगाधर उपाध्याय मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी (रचनात्मक ट्रस्ट), वाराणसी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गंगाधर उपाध्याय, दीना नाथ सिंह, डॉक्टर राजेश गिरि, योगेंद्र चौधरी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर भगवान दास, राघव प्रसाद गुप्ता, डा0 अशोक सिंह, कपिल देव यादव, बृजेश मिश्रा, क्षीतीज श्रीवास्तव, डॉक्टर बृजेश द्विवेदी,अवधेश सिंह, घनश्याम कर्मयोगी, भोला गुप्ता, आलोक, प्रखर सक्सेना, चन्दन कुमार, श्यामा नन्द सिंह, महेश मौर्या, श्रीमती सावित्री सिंह राज लक्ष्मी सिंह, श्वेता मिश्रा, अजय लक्ष्मी सिंह, शकुन्तला प्रजापतिसरोज सिंह,आरती शर्मा, रुचि सिंह,अनिला बरनवाल, कुमारी आकांक्षा, कुमारी शाम्भवी सहाय एवं मीडिया प्रभारी रमन कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनपदों के 180 युवा साधकों ने कार्यशाला में भाग लिया।

Post Views: 592
Previous Article

अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा ...

Next Article

संयुक्त किसान मोर्चा ने लहरतारा से खेवली ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त वाराणसी मुथा अशोक जैन ने यातायात सभागार में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक,

    February 25, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द के विरोध में अधिवक्ता ने की शिकायत,

    January 27, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गोबर की गंदगी से होते हैं दो-चार

    February 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में छात्राओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन कैंप का हुआ आयोजन

    August 3, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    छात्रों द्वारा विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दिए जाने के समर्थन में बीएचयू गेट पर प्रदर्शन किया,

    August 8, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    ब्लैक फंगस व्हाइट फंगस के बाद भारत में एस्परगिलोसिस नामक फंगस ने दी दस्तक,

    May 30, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोड शो मे उमड़ा जनसैलाब

  • सुर्खियां

    निराधार आरोपों की वजह से बिना ईवीएम, प्रोजेक्टर के कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित- जिलाधिकारी

  • काशी दर्शन

    परमपूज्य अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी का 29 वा निर्वाण दिवस क्री कुंड शिवाला में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.