National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›काशी से शुरु हुआ विश्व कल्याण में एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान

काशी से शुरु हुआ विश्व कल्याण में एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान

By Manish Srivastava
August 17, 2021
373
0

काशी से शुरु हुआ विश्व कल्याण में एक करोड़ पीपल वृक्ष लगवाने का महाअभियान

दुनिया को मिलता रहेगा मेरा उद्गार व मेरा प्यार: छतिश द्विवेदी कुंठित

वाराणसी, 16 अगस्त। करोड़ पीपल का वृक्ष लगाने वाले अभियान का शुभारंभ हुआ।  वाराणसी की संस्था वाराणसी की ख्यात साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में लगी हुई संस्था ‘उद्गार’ के सहयोग से एक करोड़ पीपल लगाने का यह कार्य वाराणसी के श्री श्री संकट मुक्तेश्वर मन्दिर, वाजिदपुर, हरहुआ से उद्धाटित किया गया। एक करोड़ पीपल लगाने की योजना का नाम दुनिया के प्रति प्रेम जाहिर करने के लिए ‘लव यू दुनिया’ रखा गया है। पहली बार उद्घाटन में श्री मंदिर के पवित्र प्रांगण में दो पीपल के पौधे इस विश्व कल्याण की योजना को समर्पित कर रोपे गए। हालांकि आज ही के दिन 16 अगस्त 2021 को ‘लव यू दुनिया’ याोजना को प्रारंभ करते हुए जौनपुर के घुरहूपुर में 04, गाजीपुर के बासूचक में 03 व चंदौली के घोड़सारी, शहाबगंज में 02 पीपल के पौधे लगाए गए। इस प्रकार शाम के चार बजे उद्धाटन के समय चारों जिलों में कुल 11 पीपल के पौधे लगाकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की कई। उल्लेखनीय है कि एक करोड़ पीपल लगाने का यह संकल्प साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन ‘उद्गार’ के संस्थापक छतिश द्विवेदी कुंठित द्वारा लिया गया है। श्री कुंठित ने अपने जीवन में एक करोड़ पीपल के वृक्ष लगाकर जीवन की सार्थकता को और दुनिया के प्रति अपने प्रेम को प्रकट करने का लक्ष्य रखा है। हरहुआ स्थित उद्घाटन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सज्जनों में चंदौली से राष्ट्रपति द्वारा वन बंधु पुरस्कार से सम्मानित आदरणीय परशुराम सिंह जी, वाराणसी के जिला पुस्तकालय के लाइब्रेरियन कंचन सिंह परिहार, शैलेश मिश्रा, अनुराग पांडे, कमलेश यादव, योगेंद्र नारायण चतुर्वेदी वियोगी, हर्षवर्धन ममगाईं, शिवकांत गोस्वामी, सुनील सेठ, डॉक्टर लियाकत अली, संतोष कुमार प्रीत, डॉ राकेश कुमार, श्री कृष्ण श्रीवास्तव, पवन सिंह राजपूत, इन्द्रमणि दूबे, मुकेश दूबे, शहजाद राम प्रधान, अवधेश राम, संत राम अवतार यादव आदि की देखरेख में संपन्न हुआ। अलग-अलग जिलों व जगहों पर अलग-अलग लोग वृक्षारोपण प्रभारी बनाए गए और संस्था ने अलग-अलग जगहों पर पेड़ों की देखरेख व अभिरक्षा में लगे लोगों को पेड़ पालक की उपाधि से विभूषित करने का संकल्प दोहराया है। संस्था अपने मासिक तौर पर अपने द्वारा आयोजित साहित्यिक गोष्ठियों में अपने पेड़ पलकों को पेड़पालक सम्मान से समय-समय पर सम्मानित करती रहेगी। संस्था के संस्थापक छतिश द्विवेदी कुंठित ने अपने जीवन में एक करोड़ पीपल के वृक्ष लगाकर दुनिया के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करने के संकल्प को दोहराया है। और उन्होंने कहा कि एक करोड़ पीपल के पेड़ उस दौर में और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं जब हमारे लिए ऑक्सीजन की मात्रा घटती जा रही है। अब हम ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं और विभिन्न कंपनियां रेस्त्रां की तरह ऑक्सीजन बार खोलने लगी हैं। श्री कुंठित ने अपने द्वारा लिखित किताब ‘लव यू दुनिया’ को शीघ्र ही लोगों के बीच प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराने की अपनी बात को दोहराया। उन्होंने कहा कि पीपल की महत्ता को लोगों को समझाने के लिए शीघ्र ही हमारी एक किताब ‘लव यू दुनिया’ लोगों के बीच में उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने आवाहन किया कि दुनियाभर के लोग जो ऑक्सीजन के महत्व को जानते हैं और पीपल के पेड़ को अन्य पेड़ों से श्रेष्ठ देववृक्ष समझते हैं उन्हें इसे लगाना चाहिए। जो ऐसा करेंगे वह दुनिया में बहुत बड़ा उपकार करेंगे। और यह कार्य हर व्यक्ति को करना चाहिए, खासकर उसको तो अवश्य करना चाहिए जो अपने जीवन में प्रदूषण बढ़ाने वाले विभिन्न कल कारखानों व मोटर वाहनों का इस्तेमाल करता है। हम अपनी सुन्दर दुनिया में प्रदूषण को जन्म दे रहे हैं। अब इसे बचाने की जिम्मेदारी हमारी ही है। हम अपने भविष्य से कोई बहाना नहीं बना सकते। दुनिया को मेरी संस्था उद्गार मन के उद्गार देती रहेगी, और मेरे पीपल प्यार देते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आइए हम वचन लें कि अपने इस दुनिया को और अधिक ऑक्सीजन और प्रेम से भर दें। इसे और अधिक सुंदर और मनोहर बना दें। उपस्थित अथितिजनों व पर्यावरणप्रेमियों ने भी इस संकल्प को सतत् आगे बढाने का संकल्प लिया। कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन ममगाई ने कहा कि श्री द्विवेदी का संकल्प ऐसा है कि मैंने तो पूरी जिन्दगी इसके लिए निछावर कर दिया है। अब लक्ष्य सिर्फ एक है पीपल और एक करोड़। सुन्दर दुनिया।

Post Views: 445
Previous Article

मानव के ताप और पाप को दूर ...

Next Article

एयरपोर्ट की फुल प्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    फिल्म एक्टर नाना पाटेकर ने अपने ही फैंस को मारा थप्पड़,पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एफ आई आर की मांग ...

    November 15, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गांजा चरस बिकवा कर सिपाही ने बनाई अकूत संपत्ति,

    March 7, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अधिवक्ता का खोया मोबाइल वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने खोज निकाला,

    December 22, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को संबोधित किया

    January 25, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ सीजेआई के तौर पर अपना कार्यकाल किया पूरा, देश भर के अधिवक्ताओं को दिया ...

    November 10, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही, 224 बोरे अवैध प्लास्टिक किया बरामद,

    December 8, 2020
    By Manish Srivastava

You may interested

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

  • सुर्खियां

    कोरोना संक्रमित मरीज कितने दिनों बाद दूसरों को संक्रमित नहीं कर पाता,? जाने विशेषज्ञों की राय,

  • सुर्खियां

    वाराणसी के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संपूर्ण समाधान दिवस पर पिंडरा तहसील पर फरियादियों की सुनी समस्या,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.