National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है-मुख्यमंत्री

काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है-मुख्यमंत्री

By Manish Srivastava
January 12, 2023
446
0

काशी विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात हैं-मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी अपनी पुरातन आत्मा को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित हुआ है- योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री द्वारा यह सौगात काशी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को लोगों को दी गई है- मुख्यमंत्री

दुनिया के सबसे बड़े यात्री क्रूज “गंगा विलास” से यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही जहां रोमांचकारी है, वही एडवांचर भी है- मुख्यमंत्री

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विख्यात हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काशी अपनी पुरातन आत्मा को बनाए रखते हुए वैश्विक मंच पर स्थापित हुआ है। काशी थल और नभ के साथ-साथ अब जल मार्ग से भी जुड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशी कल से नए युग के लिए प्रस्थान करने जा रही है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यह प्रसन्नता की बात हैं, कि विश्व की सबसे बड़ी यात्री क्रूज “गंगा विलास” को कल शुक्रवार को प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर परिसर के चौक में शुक्रवार को वाराणसी जनपद से दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास’ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी शुक्रवार को हरी दिखाकर रवाना करने व गंगा पार रेती में बनाये गये टेंट सिटी के उद्घाटन अवसर की पूर्व संध्या पर आयोजित शंकर महादेवन के सांस्कृतिक कार्यक्रम (कर्टन रेजर) में मुख्य अतिथि के रूप में लोगो को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि काशी से हल्दिया तक विगत 3 वर्ष पूर्व हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल परिवहन की शुरुआत की जा चुकी है। अब यात्री सेवा के साथ ही कार्गो सेवा भी काशी से प्रारंभ होगा। प्रधानमंत्री द्वारा यह सौगात काशी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को लोगों को दी गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े यात्री क्रूज “गंगा विलास” से यात्रा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही साथ जहां रोमांचकारी है, वही एडवांचर भी है। उन्होंने बताया कि क्रूज “गंगा विलास” भारत में वाराणसी से रवाना होकर 5 राज्यों में 27 नदी प्रणालियों में 3,200 कि.मी. से अधिक की दूरी तय करके अंतः डिब्रूगढ़ तक सफर करेगा।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए काशी से शुरू हो रहे यात्री जल परिवहन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ ही उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान शंकर महादेवन ने शिव तांडव, गंगा अवतरण, शिव भोला भंडारी आदि अनेकों भजन प्रस्तुत किए। जिससे बाबा के भक्त मंत्रमुग्ध होते रहे।

मुख्यमंत्री ने पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल में अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का किया उद्घाटन,

मातृशक्ति की कोई जाति नहीं होती-मुख्यमंत्री

पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग चिकित्सा पद्धति को अपनाने को आतुर है-योगी आदित्यनाथ

आयुर्वेद व योग भविष्य में भारत को एक नये हेल्थ एंड टूरिज्म के रूप मे स्थापित करने की क्षमता रखता है-सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने योग, आयुर्वेद तथा पंचकर्म को भारत की प्राचीन संस्कृति परम्परा बताया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे और पड़ाव स्थित अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल पहुंचे जहां उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए अघोर परंपरा पर कहा कि साधना की ऐसी प्रकृति है, जिसमें आध्यात्मिक दृष्टि से परमात्मा को जोड़ने तथा सामाजिक दृष्टि से सामाजिक ढांचे को जोड़ने में मदद मिलती है।

उन्होंने इसके लिये बाबा कीनाराम तथा बाबा अघोरेश्वर राम को याद करते हुये कहा कि समता मूलक समाज के लिये उन्होंने कार्य किया, ताकि कोई निराश्रित न महसूस करे। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की कोई जाति नहीं होती। शिव व शक्ति के मिलन को ही वास्तविक शक्ति मानते हैं। उन्होंने योग,

आयुर्वेद तथा प्राकृतिक चिकित्सा के केंद्र में इस संस्था को स्थापित करने को बाबा सम्भव राम और समुह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों का ही नतीजा है कि पूरा विश्व भारत की प्राचीन योग चिकित्सा पद्धति को अपनाने को आतुर है तथा 21 जून को पूरा विश्व 2014 से योग दिवस के रूप में मना रहा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद व योग भविष्य में भारत को एक नये हेल्थ एंड टूरिज्म के रूप मे स्थापित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने योग, आयुर्वेद तथा पंचकर्म सभी की चर्चा करते हुए इनको भारत की प्राचीन संस्कृति परम्परा बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्री सर्वेश्वरी समूह के बाबा सम्भव राम जी को धन्यवाद दिया कि उनको इस पुण्य कार्य में समर्पित आश्रम में आने का सौभाग्य मिला।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत शंखनाद से किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में श्री सर्वेश्वरी समूह विद्यालय की बच्चियों सुखदा पांडेय तथा शिवानी पांडेय द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ तथा रामायण प्रति भेंटकर किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा विधायक सुशील सिंह, डॉ अवधेश नारायण सिंह तथा विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Views: 521
Previous Article

मुख्यमंत्री के काशी पंहुचने के पूर्व पुलिस ...

Next Article

शातिर अपराधियों ने किया साड़ी व्यापारी की ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    स्वदेशी गायों की सुरक्षा संरक्षण एवं विकास पर ध्यान देने की जरूरत, डॉक्टर बल्लभ भाई कठेरिया

    December 18, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने हेतु यातायात पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर दिया ...

    October 12, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    बिश्वजीत महापात्रा बने पुलिस महानिदेशक सहकारिता उत्तर प्रदेश, डीजीपी रहे मुकुल गोयल अब संभालेगे पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा यूपी का ...

    May 12, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेशों व पैंतीस राज्यों को (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया,

    October 7, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    मुकदमेबाजी में सफल होने के लिए आक्रामक होने की जरूरत नहीं प्रामाणिक बनें-सीजेआई संजीव खन्ना ने लॉ स्टूडेंट्स से कहा

    February 17, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी बिना सूचना के अचानक सर्राफा बाजार पंहुचे, सर्राफा व्यापारियों से सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी,

    October 13, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    कन्नौज सांसद के खिलाफ कार्रवाई हेतु पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय मांगी,

  • विश्वविद्यालय

    आत्मनिर्भर भारत का किया गया आयोजन

  • काशी दर्शन

    बाबा कीनाराम आश्रम’ में पूजी गयी कन्यायें एवं पखारे गए भैरव बाबा के पांव, 

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.