National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक जिले में चलेगा विशेष अभियान

मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक जिले में चलेगा विशेष अभियान

By Manish Srivastava
August 18, 2021
426
0

मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक जिले में चलेगा विशेष अभियान

कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे उप्र के नगर विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन

वाराणसी,18 अगस्त। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-1 एवं 2 की भांति बृहद रूप से मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत 21 अगस्त से 31 दिसंबर तक विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के समस्त 75 जनपदों, 821 विकास खंडों, 5900 पंचायतों, 630 शहरी निकायों एवं 1535 थानों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता प्रदान किए जाने की कार्य योजना संचालित होगी। जिसमें पुलिस, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं युवा कल्याण सहित 10 विभागो को सम्मिलित किया गया है। 21 अगस्त को मिशन शक्ति फेज-3 का मुख्य कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित किया गया है। जबकि वाराणसी जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में कमिश्नरी ऑडिटोरियम में 21 अगस्त को प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें राजस्व विभाग की महिला लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार तथा अन्य महिला अधिकारी, पुलिस विभाग की महिला आरक्षी, उपनिरीक्षक तथा अन्य महिला अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, सुपरवाइजर तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरीय आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की महिला चिकित्सक, एएनएम एवं आशा, माध्यमिक शिक्षा की स्कूली छात्राएं एवं अध्यापिकाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा 7 एवं 8 की छात्राएं एवं अध्यापिकाओ के अलावा उद्योग एवं स्वयंसेवी संगठन के विशिष्ट कार्य करने वाले 10-10 लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर सम्मानित योग्य महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में पंचायती राज एवं गृह विभाग द्वारा 21 अगस्त को “मिशन शक्ति कक्ष” का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में 200 महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी महिलाओं तक उत्तर प्रदेश सरकार का संदेश पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ग्राम पंचायतों तथा जनपद कार्यक्रम में सजीव प्रसारण उसका दृश्यावलोकन किया जाएगा। मिशन शक्ति फेज-3 विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस बीट में महिला पुलिस निरीक्षक, महिला पुलिस उपाधीक्षक व महिला अपर पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में प्रत्येक थाने के अलग-अलग गांव में भ्रमण एवं जागरूकता का अभियान संचालित होगा। श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्डलाइन द्वारा रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक चौराहों पर निराश्रित बच्चों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु अभियान चलाया जाएगा तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित महिलाओं को आश्रय स्थल तक पहुंचाने हेतु भी अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रसव, सुरक्षित मातृत्व का पैसा लाभार्थियों के खातों में स्थानांतरित किया जाएगा तथा जो भी लाभपरक योजनाएं/कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उनका बृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Post Views: 487
Previous Article

मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश 20 अगस्त को

Next Article

एससी/एसटी आयोग हिंदी अधिकारियों संग सहायतित एवं ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    CBA के तत्वाधान मे सरस्वती पूजा की सभी तैयारी हुई पूर्ण,आप सभी अधिवक्तागण सुबह पहुंच प्रसाद ग्रहण करें-महामंत्री

    February 2, 2025
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गुरु रविदास जयंती मद्देनजर चला स्वच्छता अभियान,

    February 16, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय सचिवालय में दिल्ली मेट्रो में यात्रा की,

    February 7, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए सतीश गणेश ने बकरीद के अवसर पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जांची,

    July 21, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना वायरस का कोई नया स्वरूप नहीं आया तो कोरोना लहर आने की आशंका नहीं, पर सतर्कता बहुत जरूरी,

    October 23, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओ को मास्क वितरण कर टीकाकरण के प्रति किया गया जागरूक

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    23 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में हुआ परिवर्तन, लंका से उपनिरीक्षक को भेजा गया पुलिस लाइन

  • सुर्खियां

    शिक्षा एवं शिक्षक हित में समाज विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

  • सुर्खियां

    छठ पर्व के मद्देनजर डीसीपी (काशी) अमित कुमार रामनगर थाना क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.