National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
विश्वविद्यालय
Home›विश्वविद्यालय›दूषित पानी को पीने लायक बनाएगी सागौन और नीम की राख

दूषित पानी को पीने लायक बनाएगी सागौन और नीम की राख

By Manish Srivastava
March 25, 2021
517
0

दूषित पानी को पीने लायक बनाएगी सागौन और नीम की राख

आईआईटी(बीएचयू) में नए शोध को मिली सफलता

वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) के वैज्ञानिकों ने सागौन और नीम की लकड़ी से बनी राख से दूषित पानी से कई विषैले पदार्थों को निकालने के शोध में सफलता प्राप्त कर ली है। यह विधि न सिर्फ इकोफ्रैंडली है बल्कि बेहद सस्ते साधनों का इस्तेमाल कर बनाई गई है। हाल के वर्षों में अन्य रासायनिक तकनीकों की तुलना में सोखना सस्ता और अधिक प्रभावी माना गया है। इसकी लागत कम आती है और जल जनित रोगों की रोकथाम में यह बेहद कारगर माना जाता है। संस्थान स्थित बाॅयोकेमिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ विशाल मिश्रा और उनकी टीम ने सागौन की लकड़ी के बुरादे की राख और नीम की डंठल की राख से दो अलग-अलग प्रकार का एडसाॅर्बेंट तैयार किया है जिससे पानी में मौजूद हानिकारक मेटल, आॅयन को अलग कर पानी पीने योग्य बनाया जा सकता है। यह जानकारी देते हुए विशेषज्ञ डाॅ विशाल मिश्रा ने बताया कि सागौन (वैज्ञानिक नामः टेक्टोना ग्रांडिस) की लकड़ी के बुरादे को सोडियम थायोसल्फेट के साथ मिलाकर नाइट्रोजन के वातावारण में गर्म कर एक्टीवेटेड चारकोल (कोयला) बनाया गया है। साथ ही, नीम (वैज्ञानिक नामः Azadirachta Indica) की डंठल की राख (नीम ट्विग ऐश) से भी एडसाॅर्बेंट बनाया गया है। एक तरफ सागौन लकड़ी से बने कोयले से पानी में मौजूद गैसों, आॅयनों, सल्फर, सेलेनियम जैसे हानिकारक घटकों को अलग कर सकता है और दूसरी तरफ नीम की राख के अध्ययन का उद्देश्य तांबे, निकल और जस्ता से युक्त प्रदूषित पानी के उपचार के लिए नीम की टहनी राख का उपयोग करना है। उन्होंने बताया कि विश्व में कई शोधकर्ताओं ने एक्टिव एजेंट के रूप में पहले से उपलब्ध पोरस (छिद्रित/बेहद छोटे छेद वाला) चारकोल की जांच की है लेकिन रासायनिक संश्लेषण की उनकी विधि में कई ड्रा बैक शामिल हैं। ऐसे में सागौन की लकड़ी के बुरादे से बना पोरस चारकोल हानिरहित और इकोफ्रेंडली है। सोडियम थायोसल्फेट एक विषाक्त अभिकर्मक (एक रासायनिक पदार्थ को दूसरे तत्त्वों के अन्वेषण में सहायता देता है) नहीं है। सोडियम थायोसल्फेट में कई औषधीय अनुप्रयोग होते हैं। दूसरी तरफ, नीम की बीज, छाल और पत्तियों का विभिन्न शोधकर्ताओं द्वारा एक एडसाॅरबेंट के रूप में उपयोग किया गया है लेकिन नीम की डंठल की राख का उपयोग पानी की शुद्धता के लिए नहीं हुआ है।

इनसेटः
निकल, जिंक, काॅपर आदि से होने वाले नुकसान
पानी में मौजूद निकल से अस्थमा, न्यूरोडिसआॅर्डर, नोजिया, गुर्दे और फेफड़े का कैंसर के लिए जिम्मेदार है। जिंक से थकान, सुस्ती, चक्कर आना और अत्यधिक प्यास का लगना शामिल है और पानी में तांबे की अधिकता जीनोटाॅक्सिक है जिससे डीएनए में बदलाव हो सकते हैं और यकृत और गुर्दे को भी नुकसान पहुंचता है। गंगाजल को शुद्ध करने के लिए भी अपनाई जा सकती है यह विधि गंगा में निकल, जिंक, काॅपर बहुतायत मात्रा में हैं। गंगा में पैक्ड बेड काॅलम (पीबीसी) विधि से ईटीपी (एफिशियेंट ट्रीटमेंट प्लांट) की मदद से स्वच्छ बनाया जाता है। इन ईटीपी में सागौन लकड़ी से बने कोयले और नीम की डंठल से बनी राख का इस्तेमाल कर गंगाजल को भी बेहद सस्ते तरीके से साफ करने की पहल की जा सकती है। कम हो सकती है बाजार में बिक रहे आरओ की लागत वर्तमान में लगभग हर घरों में आरओ सिस्टम लगे हैं। आरओ सिस्टम में लगे एक्टिव चारकोल के स्थान पर सागौन लकड़ी के बुरादे से बने कोयले का उपयोग पानी को शुद्ध करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आरओ की कुल लागत भी कम आएगी और पानी में उपलब्ध मिनरल्स सुरक्षित रहेंगे।

Post Views: 603
Previous Article

लॉकडाउन के समय के किराए की दुकानदारों ...

Next Article

वर्चुअल कैम्प में एनएसएस स्वंयसेविकाओं ने किया ...

Related articles More from author

  • विश्वविद्यालय

    काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कोविड-19 प्रोटोकाॅल के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

    August 14, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    लॉकडाउन के समय के किराए की दुकानदारों से जबरन वसूली के परिपत्र का शुरू हुआ बीएचयू परिसर में विरोध

    March 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    त्रैमासिक पौरोहित्य एवं योग प्रशिक्षण केंद्र कि की गई स्थापना

    February 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    आईआईटी (बीएचयू) के शोधकर्ता ने हथकरघा बुनकरों के लिए तैयार की एक एर्गाेनोमिक कुर्सी

    August 6, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    मोबाइल बताएगा योग करने का सही तरीका

    July 20, 2021
    By Manish Srivastava
  • विश्वविद्यालय

    वन महोत्सव के अंतर्गत एनएसएस के छात्रों ने बीएचयू कला संकाय में किया वृक्षारोपण

    August 2, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • जागरुकता

    विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर गंगामित्रों ने किया श्रमदान

  • सुर्खियां

    अंसल कंपनी के खिलाफ सैकड़ों एफआईआर के बावजूद पुलिस की सुस्ती पर ख़रीदारों ने असंतोष जताया,

  • सुर्खियां

    हिंदुस्तान में 97 दिनों बाद कोरोना संक्रमण के सक्रीय मामले का आंकड़ा पांच लाख से कम,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.