National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है- प्रधानमंत्री

मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है- प्रधानमंत्री

By Manish Srivastava
July 15, 2021
416
0

मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है- प्रधानमंत्री

सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है- नरेन्द्र मोदी

योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं, हर जिले में वे जाते हैं- पीएम

यूपी में बदलाव के प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं- मोदी

कृषि मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है, कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है

ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं, 2014 में सेवा करने का मौका मिला तब भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे, लेकिन तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है- पीएम

काशी में 8000 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है- मोदी

प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया

पीएम ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य की तैयारियों की सराहना की

काशी अब स्मार्ट काशी हो गया है- मुख्यमंत्री

काशी विकास के क्षेत्र में प्रदेश के लिए अनुकरणीय हो गया है- योगी आदित्यनाथ

काशी अपने आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखते हुए विकास की नई ऊंचाईयां रोजाना छू रही है- सीएम

वाराणसी, गुरुवार 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार को बीएचयू के आईआईटी ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में डिजिटली बटन दबाकर वाराणसी में कुल 1500 करोड़ से अधिक रुपये की 283 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 744 करोड़ रुपए की 78 परियोजनाएं लोकार्पित हुई तथा 839 करोड़ रुपए की कुल 205 परियोजनाओ का शिलान्यास किया।
लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबे समय बाद लोगों से सीधा संवाद करने की वजहों को कोरोना काल बताते हुए जनता का अभिवादन करते हुए भोजपुरी में संवाद किया। कहा क‍ि बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन-प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं के टीम का आभारी जताया। उन्होंने कहा कि जब कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन करने वाला राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है। मेडकिल कालेज चार गुना हो चुका है। संंसाधनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बनारस में ही चौदह आक्‍सीजन प्‍लांट का लोकार्पण हुआ है। बच्‍चों के लिए विशेष आक्‍सीजन और आईसीयू विकसित करने का बीड़ा यूपी सरकार ने उठाया है। कोरोना की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विशेष पैकेज घोषित किया है। पूर्वांचल मेडिकल का हब बन रहा है। महिलाओं और बच्‍चों की चिकित्‍सा से जुड़े अस्‍पताल बनारस को मिले हैं। सौ बेड बीएचयू और 50 बेड जिला अस्‍पताल में जुड़ रहे हैं। नेत्र संस्‍थान में आंखों से जुड़ी बीमारियों का लाभ भी मिल पाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। 8000 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह काशी को और जीवंत कर रहे हैं। मां गंगा की स्‍वच्‍छता के लिए भी प्रयास हो रहा है। पंचक्रोशी मार्ग सुधार से आस-पास के गांवों की स्थिति और पूर्वांचल में भी सुधार आएगा। गोदौलिया में मल्‍टीलेवल पार्किंग से यातायात सुगम होगा और किचकिच कम होगी। लहरतारा से चौकाघाट तक राहत मिलेगी। यूपी के किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़े इसलिए हर घर जल अभियान पर काम हो रहा है। सीसीटीवी सर्विलांस, स्‍क्रीन और इसपर प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। रो रो सेवा और क्रूज बोट का संचालन होने से पर्यटन में इजाफा होगा और नाविक साथियों को लाभ मिलेगा। डीजल से नावें सीएनसी में तब्दील हो रही हैं। इससे पर्यावरण और पर्यटन में लाभ होगा और खर्च भी कम होगा। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इसे काशीवासियों काे सौंपने जा रहा हूं। विश्‍व स्‍तरीय साहित्‍याकार, संगीतकारों ने विश्‍व स्‍तर पर धूप मचाई है। उनकी कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। अब सभी को अपनी कला दिखाने के लिए एक आधुनिक मंच मिल रहा है। पुरातन वैभव की समृद्धि ज्ञान की गंगा से जुड़ी है। काशी के ज्ञान विज्ञान में विकास निरंतर जरूरी है। आधुनिक शिक्षा केंद्र युवाओं के लिए काशी की भूमिका को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के बड़े निवेशक आत्‍मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। यूपी इसमें अग्रणी होकर उभर रहा है। पहले यूपी में कारोबार मुश्किल था, आज मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है। सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है। कारोबार में भी इससे सहूलियत मिली है। यूपी को चौड़ी और आधुनिक सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। डिफेंस कारीडोर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, लिंक या गंगा एक्‍सप्रेस हो इससे यूपी के विकास को बुलंदी मिलेगी। इन पर गाड़‍ियां ही नहीं इनके इर्द गिर्द आत्‍मनिर्भर भारत के लिए औद्योगिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बढ़ेंगे। कृषि आधारित उद्याेगोंं की भूमिका भी बढ़ेगी। मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है। कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है। वाराणसी पूर्वांचल पेरिशेबल कार्गो सेंटर, राइस सेंटर, पैकेजिंग सब किसानों को लाभ मिल रहा है। बनारसी लंगड़ा यूरोप से खाड़ी तक मिठास फैला रहा है। क्षेत्र को एग्रो हब बनने में मदद मिलेगी। काशी में फल सब्‍जी निर्यात से सभी को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यूपी में हुए विकास कार्यों की लिस्‍ट लंबी बताते हुए कहा कि मंच से यदि इसकी चर्चा करूंगा तो बहुत समय लगेगा और जल्‍दी खत्‍म नहीं होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों विशेष कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चर्चा करते हुए कहा कि यह सब यूपी सरकार की निष्‍ठा का प्रमाण है। उन्होंने विशेष रुप से जोर देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं। 2014 में सेवा करने का मौका मिला तब भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे। तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज योगी आदित्यनाथ खूब मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग देखते हैं कि योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं। हर जिले में वे जाते हैं। यही वजह है कि यूपी में बदलाव के यह प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा है। पहले बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां बाप चिंता में थे वह हालात बदल गया है। बहन बेटियों पर आंख उठाने वालो को आज मालूम है कि वे कानून से बच नहीं पाएगे। यूपी में सरकार आज भ्रष्‍टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकास वाद से चल रहा है। आज यूपी में जनता की योजना का लाभ लोगो को मिल रहा है। आज यूपी में नए उद्याेगों का निवेश हो रहा है। विकास प्रगति की यात्रा में यूपी का जन-जन की भागीदारी शामिल है। सबको फ्री टीका लग रहा है, सभी को कोरोना का टीका जरूर लगाएं और कोरोना से सबको बचाएं। सभी पर मां गंगा और बाबा विश्‍वनाथ का आशीर्वाद बना रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए नई काशी की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोरोना महामारी के काल खंड के दौरान जो मार्ग निर्देश मिला पूरे विश्व ने उसका मात्र स्वागत ही नही, बल्कि आत्मसात भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने देश दुनिया के सामने अपनी नई पहचान बनाई है। काशी अपने आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखते हुए विकास की नई ऊंचाईयां रोजाना छू रही है। उससे काशी अब स्मार्ट काशी हो गया है। उन्होंने कहा कि विगत 16 माह से देश-दुनिया कोरोना महमारी से त्रस्त है। कोरोना की महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जो मार्गदर्शन मिला, उसे पूरे दुनिया में मात्र सराहा ही नहीं, बल्कि उसे आत्मसात भी किया गया। काशी विकास के क्षेत्र में प्रदेश के लिए अनुकरणीय हो गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कोरोना से लड़ने की तैयारियों का लिया

लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएचयू के एमसीएच विंग में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए चल रही तैयारियों को लेकर विशेषज्ञों से बात कर तैयरियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य की तैयारियों को लेकर आधुनिक मशीनों, लैब, आक्‍सीजन, बेड की उपलब्‍धता और कोरोना की दवाओं पर शोध को लेकर विशेषज्ञों से उनके अनुभवों पर बात कर तैयारियों की सराहना की। कोरोना की तीसरी लहर में बच्‍चों के लिए चल रही विशेष तैयारियों से भी पीएम इस दौरान अवगत हुए। वहीं मातृ शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को समर्पित एमसीएच विंग की आधुनिक सुविधाओं का भी उन्‍होंने निरीक्षण किया।
गौरतलब हो कि यहां पर सौ बेड का विशेष विंग महिला और शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित निर्मित किया गया है। इसी प्रकार का जिला अस्‍पताल में भी 50 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 150 नए महिला-शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित बेड आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा देने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी एस के भगत, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views: 484
Previous Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे काशी,1580 करोड़ से ...

Next Article

युवक सांपों से करता है प्यार

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    गरीबों के पालन हार बनेंगे जेपी शास्त्री- सन्तोष विश्वकर्मा

    August 16, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस कमिश्नर वाराणसी बड़ागांव थाने का किया औचक निरीक्षण,

    December 22, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सी आर पी एफ के जवानों ने गंगा के निर्मलीकरण के लिए गंगा में बीस हजार मछलियां छोड़ी

    November 21, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रभु श्रीराम बनें करोड़ों के मालिक,अयोध्या में दिल खोलकर हो रहा दान-पुण्य

    January 25, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र ने 8 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की,

    September 22, 2024
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    दो गज की दूरी बहुत है जरूरी बातें हैं बातों का क्या,

    June 12, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकसित भारत का अमृत काल प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रशांत सिंह अटल द्वारा किया गया,

  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटा कंबल,

  • धरोहर

    मंत्र नाटक से पूर्व संध्या पर मुंशी जी को किया गया याद

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.