National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, टीकाकरण के बाद के अनुभव की जानकारी लिया,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया संवाद, टीकाकरण के बाद के अनुभव की जानकारी लिया,

By Manish Srivastava
January 22, 2021
536
0

वाराणसी

टीकाकरण अभियान पर वाराणसी के स्वास्थ्य कर्मियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली संवाद किया,

काशीवासी सेवक होने के नाते हम चाहेंगे कि काशी के शत-प्रतिशत लोगों को शीघ्र से शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगाया जाय-प्रधानमंत्री

वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही अच्छे शुभ संकेत से हुआ है। कार्य सिद्धि का परिणाम है कि दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है-नरेन्द्र मोदी

देश अपना स्वयं का वैक्सीन बना रहा है वह भी एक नहीं दो-दो मेड इन इंडिया-पीएम

देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंच रही है

दूसरे देशों को भी भारत कोरोना का बैक्सीन मुहैया करा रहा है-प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशीवासी सेवक होने के नाते हम चाहेंगे कि काशी के शत-प्रतिशत लोगों को शीघ्र से शीघ्र कोरोना वैक्सीन लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की शुरुआत बहुत ही अच्छे शुभ संकेत से हुआ है। कार्य सिद्धि का परिणाम है कि दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। पहले चरण के बाद अगले दूसरे चरण में शीघ्र ही 30 करोड़ लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाए जाने का अभियान चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से जोड़ देते हुए कहा कि देश अपना स्वयं का वैक्सीन बना रहा है वह भी एक नहीं दो-दो मेड इन इंडिया। देश के कोने-कोने में वैक्सीन पहुंच रही है। इतना ही नहीं दूसरे देशों को भी भारत कोरोना का बैक्सीन मुहैया करा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि ऐसे समय में हमें आपके बीच होना चाहिए। काशी में हम लोगों के लिए जितना भी कर सके वह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। गत 6 वर्षों में वाराणसी में जो इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा बदलाव हुआ है इसका लाभ पूरे पूर्वांचल को मिल रहा है। अब तक पहले चरण में 20 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका है। 15 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री ने पूरे मेडिकल स्टाफ, जिला प्रशासन के साथ-साथ योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री ने मेरी काशी और मेरी काशी के लोग से संबोधन कर काशीवासियों का मान भी बढ़ाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकीय महिला चिकित्सालय की मेट्रन पुष्पा देवी वार्ता करते हुए पूरे स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। वैक्सीन लगवाए जाने के बाद कैसा महसूस कर रही हैं के सवाल का जवाब देते हुए पुष्पा देवी ने कहा कि वे कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के बाद पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुष्पा देवी ने कहा कि अन्य इंजेक्शन की ही तरह ही यह वैक्सीन भी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग इसे लगवाएं और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। उन्होंने स्वयं का अनुभव बताते हुए प्रधानमंत्री को बताया कि वैक्सीन लगवानी से उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई। पुष्पा देवी ने विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए उन्हें कहा कि मात्र 9 माह के अंदर उनके द्वारा कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि अपने मन से डर को हटाना है और वैक्सीन को लगवाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन बनाने में वैज्ञानिकों की अहम भूमिका रही है। रोजमर्रा के जीवन में जिन डॉक्टरों और पैरामेडिकल के लोगों को कोरोना से सबसे अधिक रूबरू होना, पहले इन्हें ही वैक्सीनेशन कराने का निर्णय लिया, ताकि पूरा समाज स्वस्थ रहे। श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय की ही एएनएम रानी कुंवर श्रीवास्तव से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां की वैक्सीन के पहले डोज का हकदार पहले आप डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी लोग हैं। अनिश्चितता के माहौल में स्वास्थ्य कर्मियों और वैज्ञानिकों ने जो कार्य किया वह प्रशंसनीय एवं अभिनंदनिय है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अनजान दुश्मन रहा कोरोना। इसके संक्रमण एवं बचाव तथा कोरोना मरीजों का बढ़-चढ़कर जो सेवा स्वास्थ्य कर्मियों ने किया है इसलिए इतने कम समय में भारत के वैज्ञानिकों द्वारा वैक्सीन बनाए जाने का क्रेडिट भी हमें नहीं बल्कि वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी शुक्ला से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूछा कि हमारे काशीवासी सुरक्षित और सुखी तो है। डॉक्टर शुक्ला ने प्रधानमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि विकासशील देश होते हुए भी विकसित देश की तुलना में भारत कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में भी आगे निकल गया है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता, शौचालय, पानी आदि की जो अभियान भारत सरकार चला रही थी, इसका लाभ गरीब से गरीब सहित आमजन को कोरोना का कॉल में मिला। कोरोना वैक्सीन को लेकर आमजन में कैसा विश्वास है प्रधानमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए डॉ बी शुक्ला ने बताया कि सभी लोग संतुष्ट हैं और किसी में किसी भी प्रकार का कोई भय नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों का संदेश लोगों में सकारात्मकता का संचार करता है। डॉक्टर शुक्ला ने बताया कि कल तक देश में 10 लाख लोगों का वैक्सिनेशन हो चुका था और 10 लाख लोग टीकाकरण कराकर सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री ने डॉक्टर शुक्ला से पहले चरण के कोरोना वैक्सीनेशन हेतु कंपटीशन चलाए जाने की अपील करते हुए कहा कि ताकि सभी फ्रंटलाइन वर्करों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके। इसके बाद दूसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के ही लैब टेक्नीशियन रमेश चंद्र राय से संवाद स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे टीम को बधाई दी। सेवापुरी हाथी बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम श्रृंखला चौहान से वार्ता करते हुए उन्हें स्वयं कोरोना वैक्सीन लगवाने तथा लोगों को लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने धन्यवाद दिया तथा कहा कि सेवापुरी में लोगो का सेवा कर सेवापुरी का नाम वे सार्थक कर रही है और अपने पूरे परिवार का नाम रोशन भी कर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली संवाद कर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के उत्साह का ठिकाना न रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपनी कटिबद्धता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की,

Post Views: 638
Previous Article

आत्मनिर्भर भारत को सार्थक कर रहा है ...

Next Article

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को राष्ट्रीय मतदाता ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    हमास के खिलाफ इजरायल का अब जमीनी आक्रमण तेज, हवा और पानी के रास्ते सहित इजराइल जमीनी वार को दे ...

    October 29, 2023
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहयोग से गरीबों में ठंड कपड़ों का वितरण हुआ,

    December 3, 2020
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सब्ज़ी मंडी में लगी आग, लाखों का सामान कई जलकर हुआ खाक

    January 25, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार कार्यकारिणी सदस्यों के फैसले का विरोध कर किया धरना प्रदर्शन,

    November 25, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    डीजीपी मुकुल गोयल पदभार ग्रहण करने लखनऊ पंहुचे,दर्शन पूजन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लोकभवन पहुंचे,

    July 2, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पोस्टर बनाकर ओलिंपिक खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    भूगर्भ जल (प्रबन्धन और विनियमन) अधिनियम का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

  • सुर्खियां

    विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत संवेदीकरण कार्यशाला का किया गया आयोजन

  • सुर्खियां

    मिशन शक्ति के अंतर्गत सरकारी योजना में महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.