National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
संस्कृति
Home›संस्कृति›रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा सांकेतिक रुप से होगा आयोजित

रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा सांकेतिक रुप से होगा आयोजित

By Manish Srivastava
April 20, 2021
423
0

कोविड-19 के कारण श्री रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा सांकेतिक रुप से होगा आयोजित

वाराणसी, मंगलवार 20 अप्रैल। भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी मे श्री रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा की शुरूआत आज से तीन दशक पूर्व उस समय हुई जब पूरे भारतवर्ष में रामायण धारावाहिक पूरे चरमोत्कर्ष पर था। जैसे ही धारावाहिक प्रारम्भ होता था लोग टीवी के सामने इकट्ठे हो जाते थे, सड़के सुनसान हो जाती थीं। उसी समय काशी के कुछ प्रबुद्वजनों ने आपस मे विचार विमर्श किया कि रामायण धारावाहिक के पात्रों को काशी में आमंत्रित किया जाये। तब यह संकल्प भारत विकास परिषद् वाराणसी ने पूर्ण किया। रामायण धारावाहिक के सभी पात्र अपनी सम्पूर्ण वेशभूषा के साथ जब माॅ गंगा के आँचल पर सजे धजे बजड़े पर सवार हुये तो पूरी काशी गंगा तट पर जमा हो गयी। लाखों लाख श्रद्धालुओं ने अस्सी से राजघाट तक माँ गंगा के किनारे सीढ़ियों से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमानजी एवं रावण के रूप में सजे कलाकारों का नयनाभिराम अवलोकन किया। यह घटना 1988 की है। तभी संकट मोचन मदिर के मंहत स्व. पूज्य डा. वीरभद्र मिश्र, स्व. डा. भानुशंकर मेहता, डा. बांके बिहारी श्रीवास्तव ने यह संकल्प लिया कि प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम के जन्मदिवस – रामनवमी के अवसर पर माँ गंगा के आँचल पर भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित सजीव झांकियाँ सजे धजे बजड़े पर निकाली जायेंगी। 1988 से अब तक लगातार ‘रामनवमी’ के अवसर पर ‘श्री राम कथा मंदाकिनी शोभायात्रा’ भव्य रूप से तुलसी घाट से प्रारम्भ होकर रविदास घाट, राजधाट पर समाप्त होती है। तुलसीघाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत डा. विश्वभंर नाथ मिश्र जी सजीव झाकियों की आरती करके यात्रा को रवाना करते हैं।
‘श्री रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा’ भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के साथ साथ स्वच्छ गंगा अभियान, केवट बन्धुओं का सम्मान तथा काशी के समस्त घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश देेता है। इस वर्ष भी ‘श्री रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा’ संवत् 2078 ‘रामनवमी’ तदनुसार 20 अप्रैल 2021 दिन बुधवार को कोविड आपदाकाल के कारण सांकेतिक रूप से राम कथा मन्दाकिनी शोभायात्रा समिति और अंतर्राष्ट्रीय काशी घाटवाक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किये जाने का निर्णय किया गया है। इस आशय की सूचना संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों श्री नवीन श्रीवास्तव, प्रोफ़ेसर विजय नाथ मिश्र, श्री ज्ञानेश्वर जायसवाल, श्री हरीश वालिया, श्री शिशिर मालवीय एवं श्री अष्टभुजा मिश्रा ने विज्ञप्ति द्वारा दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु श्रीराम स्वरुप दर्शन डिजिटल माध्यमों से कर सकते हैं। स्वरुप की आरती तुलसीघाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत डा. विश्वभंर नाथ मिश्र जी करेंगे, तदोपरांत भजन और सोहर अष्टभुजा मिश्र प्रस्तुत करेंगे। प्रोफ़ेसर विजय नाथ मिश्र इस आपदा काल में लोगों को सुरक्षित और जागरूक रहने का सन्देश देंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना की सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए इसे संक्षिप्त और सांकेतिक रूप से मनाया जायेगा; जिसमें आम नागरिकों की उपस्थिति प्रतिबंधित होगी।

Post Views: 466
Previous Article

आक्सीजनयुक्त कोविड वेड की संख्या बढकर की ...

Next Article

जनपद के सभी न्यायालय 26 अप्रैल तक ...

Related articles More from author

  • संस्कृति

    गायत्री शक्तिपीठ पर धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

    July 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    छठ पर्व पर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था जांचने पंहुचे एडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) सुभाष चंद दुबे,

    November 10, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    देव दीपावली पर्व पर जगमग हुआ माँ शीतला चौकियां का दरबार,

    November 19, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की लोगों से अपील, गाड़ी चलाते समय किसी के बहकावे में न आयें, लूटेरों से ...

    September 24, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    जौनपुर पुलिस ने कराया कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए दर्शन

    July 26, 2021
    By Manish Srivastava
  • संस्कृति

    पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिन एवं वसंत पर्व पर विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    February 6, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश मे देंगे संदेश,

  • सुर्खियां

    मीरजापुर में सवारियों से भरी रोडवेज बस में ट्र्रक ने मारी टक्‍कर, घायल यात्री अस्‍पताल में भर्ती मीरजापुर। मीरजापुर थाना अंतर्गत हलिया के भटवारी गांव में शनिवार की सुबह सवारियों से भरी रोडवेज की बस में एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कई सवारियों को गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन सभी को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर घायलों से पूछताछ कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया भटवारी मार्ग मोड़ पर शनिवार की सुबह सवारियों को लेकर मीरजापुर जा रही रोडवेज बस की आमने सामने जोरदार भिडंत ट्रक से हो गई। हादसे में बस में सवार चालक सहित 17 यात्री घायल हो गए वहींं ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले आई। रोडवेज चालक सहित तीन को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। हलिया थाना क्षेत्र के बरंया से सवारियों को लेकर मीरजापुर डिपो की रोडवेज बस जैसे भटवारी हलिया मार्ग भटवारी मोड़ के पास रोडवेज बस पंहुची थी कि सामने से आ रही ट्रक से रोडवेज बस की जोरदार आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे में रोडवेज चालक हलिया थाना क्षेत्र के पौडीराम पुर निवासी सूरेश सिंह (40), बडौहा निवासी सुनीता (35), सुकतरवा निवासी तिलकधारी (50), बडौही निवासी कृष्णावती (30), बडौही भगवंती (50), जमालपुर निवासी राजकुमार (40), थोथा निवासी बउ पांडेय (40), गौरवा निवासी शैयद अंसारी (40), तीता निवासी सोभनाथ (50), मनिगढा निवासी देवनारायण (45), थोथा निवासी लक्ष्मन पटेल (40), बीरबहादूर सिंह, हीरालाल, थोथा निवासी संध्या दूबे (40), पिपरा निवासी लवकुश अग्रहरि, बरयां निवासी विजय शंंकर सहित अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई। ट्रक चालक देवरी आमघाट निवासी रमेश सिंह घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर पहुंचे जहांं पर उपचार चल रहा है। रोडवेज यात्री मीरजापुर जा रहे थे, वहीं ट्रक वाराणसी से टावर का सामान लेकर पिपरा बाजार जा रहा था। रोडवेज चालक सहित दो लोगोंं की हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी पर एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल सांसद प्रतिनिधि विकास सोनकर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पंहुचकर घायलों का हालचाल लिया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है रोडवेज चालक सहित तीन लोगोंं की हालत गंभीर देखकर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाएगा।

  • सुर्खियां

    ज्ञानवापी सर्वे की कार्यवाही कोर्ट कमिश्नर व सभी पक्षकारों की उपस्थिति में हुई, जिलाधिकारी

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.