National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›एम्बुलेंस एवं वाहन व्यवस्था की जायेगी सुदृढ़: जिलाधिकारी

एम्बुलेंस एवं वाहन व्यवस्था की जायेगी सुदृढ़: जिलाधिकारी

By Manish Srivastava
July 31, 2021
379
0

 

एम्बुलेंस एवं वाहन व्यवस्था की जायेगी सुदृढ़: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हॉस्पिटल एवं एम्बुलेंस प्रबंधन तथा वाहन व्यवस्था से संबन्धित कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित

आक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था पर भी दिया गया प्रशिक्षण

वाराणसी, शनिवार 31 जुलाई। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयुक्त सभागार में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के क्रम में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत संक्रमण से बचाव एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए हॉस्पिटल एवं एम्बुलेंस प्रबंधन तथा वाहन व्यवस्था से संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत दूसरी लहर से सबक लेते हुये हॉस्पिटल एवं एम्बुलेंस के प्रबंधन को और दुरुस्त करना होगा। इस कार्य में लगाये गये समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी समस्त तैयारियों को पूर्ण कर लें। इसके लिए आवश्यक स्वास्थ्य कर्मियों, वाहन चालकों एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। सभी लोगों को उनके कार्य एवं दायित्वों से अवगत करा दिया जाये।
जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में जितनी भी एम्बुलेंस पंजीकृत हैं उनकी समस्त सूचनाएँ वाहन चालकों के मोबाइल नंबर सहित अपडेट कर लिया जाये। इसके साथ ही हॉस्पिटल में संचालित कोविड हेल्प डेस्क पर लगाये गये कर्मियों को मरीजों एवं उनके तीमारदारों के सहयोग हेतु प्रशिक्षित कर दिया जाये।

अपर जिला अधिकारी नगर गुलाब चंद ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि चिकित्सालयों को आक्सीजन आपूर्ति उनको आबंटित मात्रा के अनुसार किया जायेगा। यदि चिकित्सालय द्वारा अत्यधिक आक्सीजन की मांग की जाती है तो चिकित्सालय को उसके उपभोग का रिकॉर्ड प्रतिदिन देना होगा। सभी आक्सीजन प्लांट के प्रबन्धकों द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो भी आबंटन सहायक आयुक्त औषधि के द्वारा किया जायेगा उसी के अनुसार आक्सीजन सिलिंडरों में रिफलिंग का कार्य होगा। इसमें किसी प्रकार का विचलन नहीं किया जायेगा। समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा यदि आक्सीजन से संबन्धित कोई निर्देश दिये जाते हैं तो उसका अनुपालन करना होगा। डॉ सोरेन चक्रवर्ती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस प्रबन्धन का कार्य कोविड कंट्रोल एवं कमाण्ड सेंटर से समर्पित कर्मियों के टीम के द्वारा किया जा रहा है। उन्होने अब तक किए गये कार्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए.के. मौर्य ने चिकित्सालय मे अब तक कि गयी व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुये कहा कि चिकित्सालय में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ को सभी चिकित्सालय प्रबन्धक अपने स्तर से संवेदीकृत कर दें तथा यदि किसी कर्मी की आवश्यकता हो तो उसे संबन्धित उच्चाधिकारी को अवगत करा दें। इस प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त औषधि केजी गुप्ता, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। इन दोनों प्रशिक्षण में कुल 63 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

Post Views: 429
Previous Article

7 दिवसीय जन अधिकार चेतना यात्रा का ...

Next Article

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान ने मनाया संस्थापक ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    एसपी सिटी के दिशा निर्देश पर सारनाथ पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले मृतक के आरोपियों को 24 घंटे के ...

    April 2, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    पुलिस आयुक्त वाराणसी सुरक्षा व्यवस्था जांचने उतरे सड़कों पर,

    December 25, 2022
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वाराणसी की बदामी देवी बोली-हमको मिल रहा है सरकार के सभी योजनाओं का लाभ

    August 5, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    महिला अधिकारियों को समस्त कार्य संचालन की सौंपी गयी जिम्मेदारी

    July 29, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एससी/एसटी आयोग हिंदी अधिकारियों संग सहायतित एवं विकास कार्यों की समीक्षा

    August 18, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    गायत्री परिवार द्वारा नशा दहन जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

    March 28, 2021
    By Manish Srivastava

You may interested

  • सुर्खियां

    प्रधानमंत्री आगमन के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया,

  • सुर्खियां

    मिशन शक्ति अंतर्गत नारी सुरक्षा संबंधित जानकारी महिलाओं को दी गई,

  • सुर्खियां

    विभागीय परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं-कमिश्नर कौशल राज शर्मा

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.