National One News

Main Menu

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन

logo

National One News

  • सुर्खियां
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • क्राइम
  • ज्योतिष
  • धरोहर
  • राजनीति
  • रोजगार
  • स्कूल
  • विश्वविद्यालय
  • संस्कृति
  • काशी दर्शन
सुर्खियां
Home›सुर्खियां›पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

By Manish Srivastava
March 5, 2021
487
0

पूर्वांचल विकास बोर्ड की बैठक में पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

पूर्वांचल की मानव संपदा को यहां के विकास से जोड़ने पर बल

गत 4 वर्षों में विभिन्न एक्सप्रेस-वे, निर्यात, मेडिकल व्यवस्थाएं, ट्रांसपोर्ट साधन आदि इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से पूर्वांचल अब नहीं रहा पिछड़ा

पूर्वांचल में उपलब्ध संसाधनों व संपदाओं का बेहतर उपयोग पर जोर

वाराणसी, शुक्रवार 5 मार्च। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में व्यापक स्तर पर विभिन्न एक्सप्रेस-वे, निर्यात संसाधन, मेडिकल व्यवस्थाएं, ट्रांसपोर्ट साधन, कौशल विकास, गांवों तक स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायतो के सुदृढ़ीकरण के कार्यों से अब पूर्वांचल को पिछड़ा क्षेत्र नहीं कह सकते हैं। यहां की मानव संपदा मुंबई, दिल्ली आदि राज्यों में अपने कार्यों से ख्याति पाती हैं। इसे पूर्वांचल के विकास से जोड़ा जाए। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास हो जाने से अब पूर्वांचल को नोएडा-ग्रेटर नोएडा की भांति नियोजित उत्थान पर ले चले। लोग यहां भी बसने को लालायित हो और अपने को गौरवान्वित महसूस करें। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने पूर्वांचल को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कराने का सुझाव रखा। उन्होंने काशी को खेलों का सेंटर, बनारसी साड़ी के प्रोत्साहन, बनारस की जरी जरदोजी को विश्व स्तर पर पहचान बढ़ाने का सुझाव रखे। बनारस संसार के लिए प्रतीक है, यहां के कार्य की संसार में पूजा होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलौना व्यवसाय को प्रोत्साहित किया है। बनारस में कोया लकड़ी के खिलौना को बढ़ाये जाने का सुझाव रखा। उपाध्यक्ष ने काशी को सब्जी निर्यात में बन रहे हब के कार्य के लिए कमिश्नर दीपक अग्रवाल को बधाई दी। उन्होंने इजराइल पद्धति की ड्रिप सिंचाई को अपनाने व बढ़ावा देने पर जोर दिया। जल संचयन के लिए रूप वाटर हार्वेस्ट कड़ाई से लागू हो।
बैठक में सदस्य परदेसी रविदास ने पूर्वांचल के लिए विशेष सुविधा व्यवस्था के साथ तीव्रता से विकास कार्यों को अंजाम देने का सुझाव दिया। सदस्य विजय विक्रम सिंह ने कहा कि गत 4 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र यथा-विद्युत आपूर्ति, अपराध नियंत्रण, एक्सप्रेस-वे, चीनी मिलों के सुदृढ़ीकरण, 28 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना आदि रिकॉर्ड कारी हुए हैं। प्रदेश की आधारभूत संरचना मजबूत हुई है। अब इसे ऐसा बनाना है कि लोग नोएडा-ग्रेटर नोएडा की तरह यहां रहने में अपने को गर्व महसूस करें। सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने दिसंबर 2020 में गोरखपुर में “पूर्वांचल का सतत विकास, मुद्दे, रणनीति व भावी दिशा” विषयक राष्ट्रीय विभिन्न आर के सार पर प्रस्तावित कार्यों को तेजी से क्रियान्वयन पर जोर दिया। सदस्य ओम प्रकाश गोयल ने सोनभद्र में पर्यटन की बहुत संभावनाएं बताते हुए बड़ी कार्य योजना तैयार कर चरणबद्ध कार्य करने पर जोर दिया तथा सोनभद्र के डिस्टिक मिनिरल फंड को पर्यटन विकास से जोड़ने का सुझाव रखा। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में मछंदर नाथ मंदिर, बौद्ध धर्म के अवशेष, फॉसिल्स पार्क, इको वैली, गुफा चित्र, झरने आदि स्थल हैं। जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। सदस्य केपी श्रीवास्तव ने जल संरक्षण हेतु वाटर हार्वेस्टिंग तथा हायर एजुकेशन में गुणत्ता हेतु सुझाव रखे। सदस्य राजकुमार शाही ने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। नवीन तकनीकी की मशीनें उपलब्ध हैं। उन्होंने इन्हें पूरी क्षमता से क्रियान्वयन की बात कही। प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली एक्सरे व अन्य जांचों के रेट निर्धारण का सुझाव रखा। सदस्य जितेंद्र पांडेय ने महाविद्यालयों में शिक्षा के सुधार के सुझाव रखे। सदस्य अशोक चौधरी ने पूर्वांचल की प्राकृतिक संपदाओं के संवर्धन का सुझाव रखा तथा विद्युत में लाइन लास्ट कम करने की कार्यवाही की बात कही।

बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र द्वारा सुझाव रखा गया कि पूर्व हुए वेबीनार के सार में प्रस्तावित कार्यों/योजनाओं को सदस्यगण अलग-अलग एक-दो लेकर क्रियान्वयन में पर्यवेक्षण, सुझाव आदि सहभागिता कर तेजी से पूर्ण कराएं। ताकि पूर्वांचल विकास बोर्ड के अच्छे परिणाम धरातल पर दिखे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पूर्वांचल में किए गए कार्यों पर बताया कि प्राइमरी शिक्षा में पूर्वांचल के 28 जिलों में 36164 प्राइमरी स्कूल जिसमे 90045 शिक्षक हैं तथा 18664 उच्च प्राथमिक स्कूल जिसमें 72026 शिक्षक हैं। प्राइमरी स्कूलों में नामांकन बढ़ा हैं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कायाकल्प में बनारस के 39 फ़ीसदी स्कूल अच्छी व्यवस्था के हो गए। सेवापुरी विकास खंड मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। “प्रेरणा एप” से गुणवत्ता युक्त एकरूपता की शिक्षा दी जा रही है। 500 प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाए गए हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि लोक सेवा आयोग से माध्यमिक शिक्षा हेतु प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षक नियुक्त होकर आ गए हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं शक्ति के साथ नकलविहीन संपन्न कराई गई। उच्च शिक्षा में भी 2017 के बाद शिक्षक आ गए हैं। अब डिग्री कॉलेज के परीक्षा सेंटर दूसरे विद्यालय में होते हैं। परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी होती है। हर कक्ष की मानिटरिंग होती है। एक पेपर ऑब्जेक्टिव प्रश्न का होता है, जो अगल-बगल के छात्र का अलग-अलग होता है। नई शिक्षा नीति में रोजगार परक पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं। चिकित्सा में व्यापक व्यवस्थाएं गांव स्तर तक की गई हैं। सभी दवाएं निःशुल्क हैं। वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा 300 मीटर से ऊपर के भवन निर्माण पर रूप वाटर हार्वेस्ट अनिवार्य कर दिया गया। तभी कंपलीशन सर्टिफिकेट दिया जाता है। पर्यटन में सोनभद्र में तीन स्थल की योजनाएं “मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन” में ले ली गई है। ऊर्जा में निर्बाध, आवाद, गुणवत्तापरक बिजली उपलब्धता के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जा रहा है। अब शहर में 24 घंटे में तथा देहात में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जा रहे हैं। बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर व क्षमता वृद्धि में पूर्वांचल क्षेत्र में गत 4 वर्षों में रिकॉर्डविल कार्य हुए हैं। विशेष सचिव नियोजन आर एन एस यादव ने पूर्वांचल विकास बोर्ड के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

Post Views: 550
Previous Article

ई-इपिक डाउनलोडिंग से अवशेष मतदाता डाउनलोडिंग संबंधित ...

Next Article

बीजेपी नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी निरहुआ का ...

Related articles More from author

  • सुर्खियां

    95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर शौर्य दिवस मनाया गया,

    April 9, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    एम्बुलेंस एवं वाहन व्यवस्था की जायेगी सुदृढ़: जिलाधिकारी

    July 31, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज वितरण को WHO ने बताया घोटाला,

    November 15, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के मध्य मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच सिगरा स्टेडियम मे होगा,

    March 20, 2026
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    सांसद अनुप्रिया पटेल ने रेल चलाने को लेकर प्रधानमंत्री का किया आभार प्रकट

    July 17, 2021
    By Manish Srivastava
  • सुर्खियां

    जिलाधिकारी वाराणसी की सख्ती के बाद मानसिक अस्पताल के डॉक्टर हरकत मे आए,

    June 15, 2022
    By Manish Srivastava

You may interested

  • विश्वविद्यालय

    आवेदन शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • सुर्खियां

    थाना दिवस पर पुलिस कमिश्नर वाराणसी पहुंचे चेतगंज थाने, सुनी फरियादियों की समस्या,

  • सुर्खियां

    आत्मनिर्भर भारत को सार्थक कर रहा है जीआई प्रोडक्टस एग्जीबिशन 2020-21,

देश-विदेश

  • December 29, 2024

    दक्षिण कोरिया मे लैंडिंग करते प्लेन हुआ क्रैश,179 लोगों के मौत की आशंका,

  • February 3, 2022

    अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए आईआईटी (बीएचयू) और निगाता विश्वविद्यालय जापान के मध्यं हुआ समझौता

  • January 25, 2022

    बीएचयू के पूर्व छात्र का डिजाइन भारत-इज़राइल संबंधों के लोगो के लिए चयनित

  • August 16, 2021

    मुस्लिम महिलाओं ने नाज़नीन अंसारी के नेतृत्व में तालिबानियों का फूंका पुतला

  • August 8, 2021

    ओलिंपिक में भारत मिला गोल्ड एबीवीपी ने मनाया जश्न

About us

  • B-26/105, Nawabganj, Durgakund, Varanasi, Uttar Pradesh-221005
  • +91 941 520 3186
  • nationalonenews@gmail.com

Follow us

संस्कृति

  • संस्कृति

    काशी और संगम को मिलाकर नई धार्मिक नगरी बसाएगी यूपी सरकार,

    30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के आर्थिक लक्ष्य के लिए नीति आयोग ने भारत को 2047 तक ग्रोथ हब प्रोजेक्ट के तहत योजनाबद्ध तरीके से शहरी क्षेत्रों को विकसित ...
  • संस्कृति

    अयोध्या मंदिर मे प्रभु राम की हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रधानमंत्री सहित लाखों भाग्यशाली श्रद्धालू भगवन ...

    पीएम मोदी ने साधु संतो के साथ की प्राण प्रतिष्ठा की पूजन, संघ संचालक मोहन भागवत व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित लाखों करोङो राम भक्त इस पल के बने ...
  • संस्कृति

    मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र ...

    उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार भोर में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी ...
  • संस्कृति

    अयोध्या से काशी पहुंची अक्षत पूजित कलश को लेकर काशी में निकाली गई शोभा यात्रा,

    अक्षत पूजित कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग रहे मौजूद, यात्रा में डमरूओं की थाप पर लगाए जय श्री राम के नारे,
  • संस्कृति

    रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी अयोध्या मे रोड शो कर पुरे देश ...

    श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ करने के लिए पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं तैयारियां जोरों पर की जा रही है, वही हवाई अड्डे के भीतर ...
  • संस्कृति

    21 लाख दीपों से जगमग होगी रामनगरी, विश्व रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर अयोध्या नगरी,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप,तेल, बाती,स्थान,स्वयंसेवकों आदि की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश भी दिया है, दीपोत्सव का कार्यक्रम को लेकर अयोध्या अपनी भव्यता के लिए आज पूरी दुनिया में पहचान ...

धरोहर

  • धरोहर

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान ...

    गंगाटास्क फोर्स एवं गंगामित्रों ने संयुक्त रूप से नगवा नाला पर चलाया वृहद सफाई अभियान एवं किया पौधारोपण 137 बटालियन गंगा टास्कफोर्स व गंगा मित्रों ने असि नाले पर बनाए ...
  • धरोहर

    गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद

    बीएचयू रजत जयंती से जुड़ी गांधी की स्मृतियों को एनएसयूआई ने किया याद हिंदुस्तान का पहला गांधी आश्रम बनारस में ही स्थापित : डॉ शशिकांत वाराणसी। बीएचयू एनएसयूआई के छात्रों ...
  • धरोहर

    बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ के सुंदरीकरण के लिए करोड़ो की सौगात देगे मुख्यमंत्री,

    आश्रम स्थल रामगढ़ चंदौली में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव 2019 में भी आए थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था भरोसा रामगढ़ आश्रम के सुंदरीकरण ...
  • धरोहर

    मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम मद्देनजर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने रामगढ़ आश्रम (चंदौली) की ...

    अघोरपीठ कीनाराम आश्रम रामगढ़ (चंदौली) के नवीनीकरण सह सुंदरीकरण कार्यों का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किये जाने के आयोजन के निमित्त अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने आश्रम ...
  • धरोहर

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई,

    अधिवक्ताओ ने आजाद हिन्द सरकार के स्थापना की 78वी वर्षगाठ मनाई, जिलाधिकारी पोर्टिको मे अधिवक्ताओ ने आजाद हिंद सरकार के स्थापना का वर्षगाठ धुमधाम से मनाया।अधिवक्ता बारह बजे दिन मे ...
  • धरोहर

    जलीय प्रदूषण कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार ...

    जलीय प्रदूषण को कम करने व जलीय पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से पचहत्तर हजार मछलियों को गंगा में छोड़ा गया, 75000, मछलियों के बच्चों को अस्सी घाट किनारे ...
© Copyright. Design & Developed by Raj Tech.